Posts

Showing posts from March, 2024

हत्यारोपी जन्नन चढ़ा पुलिस के हत्थे, माननीय न्यायालय किया रवाना

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा बहराइच।। पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जनपद बहराइच के थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने धारा 304 सहित अन्य धाराओं के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक महबूब आलम हमराह कांस्टेबल भीम चौहान के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूत्रों से सूचना मिली कि विभिन्न धाराओं का वांछित आरोपी जन्नन निवासी बगिया दा. राजापुर थाना खैरीघाट महसी रोड स्थित चकैया मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक महबूब आलम सिपाही भीम चौहान मौके पर पहुंचे और आरोपी जन्नन को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय भेज दिया गया।