Posts

Showing posts from May, 2026

जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुन विधायक ने कराया समाधान का भरोसा

Image
  जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुन विधायक ने कराया समाधान का भरोसा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के अंतर्गत विकास खंड परसपुर के कंडरू स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें विधायक अजय सिंह के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, बुजुर्ग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनता दर्शन के दौरान विधायक ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। विधायक अजय सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को न केवल सुना जा रहा है, ब...

उपजा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव को मिला ‘स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता स्मृति सम्मान’

Image
उपजा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव को मिला ‘स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता स्मृति सम्मान’ रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा एवं प्रदेश की पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब वरिष्ठ पत्रकार, उपजा (यू.पी. जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रकार हितों के मुखर प्रवक्ता डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित "28वां स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता स्मृति सम्मान" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय पत्रकारिता संस्थान एवं मानव सेवा क्लब, बरेली द्वारा आयोजित संस्थान के 43वें वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदान किया गया। रोटरी भवन, बरेली में आयोजित समारोह के दौरान डॉ. श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता पिछले दो शताब्दियों से राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी रही है। उन्होंने पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों, व...

विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Image
विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के परसपुर मंडल स्थित बूथ संख्या 236 पर सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के नवाचार, स्वच्छता अभियान, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संवाद है। यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को पहचान दिलाने के साथ-साथ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागी...

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सहकार भारती ने किया श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

Image
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सहकार भारती ने किया श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। सहकार भारती गोण्डा के तत्वावधान में रविवार को करनैलगंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह चौहान ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक शुक्ला एवं विभाग संयोजक अशोक वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने न्यायप्रिय शासन, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के माध्यम से आदर्श प्रशासन की मिसाल कायम की। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने लोकमाता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं...

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Image
  प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार का प्रशिक्षण कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से कैंप कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार को अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल पुलिस सेवा जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान प्रदीप कुमार ने थाना प्रभारी मोतीगंज के रूप में कार्य करते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना, जनसुनवाई तथा सामुदायिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन किया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को निकटता से समझते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों न...

तहसील परिसर में आयोजित भंडारे में उपजिलाधिकारी ने वितरित किया प्रसाद

Image
  तहसील परिसर में आयोजित भंडारे में उपजिलाधिकारी ने वितरित किया प्रसाद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा करनैलगंज गोण्डा।। तहसील परिसर करनैलगंज में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को लेकर राजस्व विभाग द्वारा आयोजित भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने भण्डारे में स्वयं श्रद्धालुओं के बीच हनुमानजी के प्रसाद को वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आपसी सौहार्द, सहयोग एवं जनसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा कि हनुमानजी की कृपा सदैव इसी तरह से अपने भक्तों पर बरसती रहे। भंडारे के दौरान पूरे तहसील परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की...

दुल्लापुर तरहर में एसडीएम ने परखा जनगणना कार्य, गुणवत्ता पर दिया जोर

Image
  दुल्लापुर तरहर में एसडीएम ने परखा जनगणना कार्य, गुणवत्ता पर दिया जोर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  करनैलगंज की उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने सोमवार को परसपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्लापुर तरहर का दौरा कर जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे मकान गणना एवं अन्य सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सूचनाओं का संकलन पूरी सावधानी और सटीकता के साथ किया जाए, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का आधार होते हैं, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। नेहा मिश्रा ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी कर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने क...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम, बच्चों का जाना हालचाल

Image
  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम, बच्चों का जाना हालचाल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा करनैलगंज गोण्डा। आगामी बाढ़ सत्र को देखते हुए उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने क्षेत्र के नकहरा सहित संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर सुरक्षा एवं राहत संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बाढ़ से पूर्व सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा। दौरे के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बाढ़ के समय उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने एक बच्चे से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना और उसके स्वास्थ्य एवं परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम के इस आत्मीय व्यवहार की ग्रामीणों ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंधों, राहत शिविरों, सुरक्षित स्थलों तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तै...

आध्यात्मिक उल्लास के बीच मनाया गया ब्रह्माकुमारी केंद्र का 12वां स्थापना दिवस

Image
  आध्यात्मिक उल्लास के बीच मनाया गया ब्रह्माकुमारी केंद्र का 12वां स्थापना दिवस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में बुधवार को ग्यारह वर्ष पूर्ण होने तथा बारहवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र संचालिका अनामिका बहन द्वारा भगवान शिव बाबा के सानिध्य में केक काटकर की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी केंद्र आत्मा और परमात्मा के मिलन का आध्यात्मिक संगम है, जहां लोगों को आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली और ईश्वरीय ज्ञान की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में उन्हें ईश्वरीय ज्ञान की प्राप्ति हुई थी तथा शिव बाबा की प्रेरणा से वर्ष 2015 में विकास खण्ड परसपुर में इस केंद्र की स्थापना की गई थी। आज यह केंद्र सफलतापूर्वक ग्यारह वर्ष पूर्ण कर बारहवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। समारोह के दौरान छोटी बालिका एंजल ने...

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Image
  सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के आटा धर्म कांटा के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम आटा के मजरा पंडित सिवान निवासी रोज अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका साला समीर पुत्र शाह मोहम्मद अपने साथी कुन्ने पुत्र रगई के साथ मोटरसाइकिल से भारत गैस एजेंसी परसपुर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों युवक आटा धर्म कांटा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि समीर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुन्ने गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर...

तुलसी जयंती पर होगा अखण्ड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ

Image
  तुलसी जयंती पर होगा अखण्ड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम राजापुर स्थित गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर अखण्ड रामचरितमानस पाठ के अनवरत आयोजन को लेकर रविवार को रामकुमार सोनी हाता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तुलसी जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने की। बैठक में श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जन्मस्थली पर अखण्ड रामचरितमानस पाठ निरंतर संचालित किए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का एक स्वर में समर्थन किया। इस दौरान मंदिर के स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने आगामी तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर इस पुण्य कार्य का शुभारंभ किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रमोद मिश्रा, मैन बहादुर सिंह, इंद्रप्रकाश शुक्ला, रामकुमार सोनी, गिरीश नारायण सिंह ‘बबलू’, राजू गुप्ता, जगदीश सोनी, राजेन्द्र कौशल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Image
उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा  क्षेत्र परसपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में “नो बैग डे” के अवसर पर विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने "कबाड़ से जुगाड़" की थीम पर आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। प्रदर्शनी में कक्षा 8 के छात्र आनंद वर्मा ने बेकार सामान, पुली एवं बैटरी की सहायता से कार्यशील लिफ्ट का मॉडल तैयार किया। आनंद ने बताया कि पुली और मोटर के सिद्धांत के माध्यम से भारी सामान को आसानी से ऊपर-नीचे किया जा सकता है। उनका मॉडल दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को दर्शाता है। वहीं कक्षा 8 के छात्र कपिल कुमार ने पृथ्वी के घूर्णन से दिन और रात होने की प्रक्रिया को समझाने के लिए “जलता हुआ सूरज” नामक गतिशील मॉडल प्रस्तुत किया। बल्ब को सूर्य तथा ग्लोब को पृथ्वी के रूप में प्रयोग कर ब...

“कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता में विकास और आलोक बने चैंपियन

Image
  “कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता में विकास और आलोक बने चैंपियन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास एवं तार्किक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 7 एवं 8 के कुल 82 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ज्ञानवर्धक इस प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर और जूनियर दो वर्गों में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में गणित, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, हिंदी और अंग्रेजी विषयों से जुड़े 50 प्रश्न पूछे गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। सीनियर वर्ग में कक्षा 8 के मेधावी छात्र विकास पासवान ने 42 अंक अर्जित कर “चैंपियन” का खिताब अपने नाम किया। सत्यम सिंह ने 40 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि आयुष 38 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कौन बनेगा चैंपियन प्रतियोगिता में प्र...

गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली के जीर्णोद्धारकर्ता श्यामकिशोर तिवारी का भव्य अभिनंदन

Image
  गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली के जीर्णोद्धारकर्ता श्यामकिशोर तिवारी का भव्य अभिनंदन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर स्थित श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की पावन जन्मस्थली पर भव्य मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस पुनीत कार्य का दायित्व बलरामपुर निवासी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकिशोर तिवारी ने अपने हाथों में लिया है, जिसकी सराहना केवल परसपुर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल और प्रदेश स्तर पर भी की जा रही है। तुलसी जन्मस्थली के पुनरुद्धार के इस ऐतिहासिक कार्य से प्रभावित होकर नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा की संचालिका अनामिका बहन के नेतृत्व में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने श्यामकिशोर तिवारी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।          श्यामकिशोर तिवारी जी का सम्मान करते शिवभक्त इस अव...

भाजपा नेत्री के पति प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

Image
  भाजपा नेत्री के पति प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा लखनऊ।। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव  (38) का मंगलवार को निधन हो गया।सूत्रों के मुताबिक उन्होंने लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार उनका उपचार चल रहा था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दलों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है। बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विवाह समारोह में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Image
  वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विवाह समारोह में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर/करनैलगंज गोण्डा।। सोमवार 12 मई को देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं नोएडा से लोकप्रिय विधायक पंकज सिंह ने करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा टेंगनहा शाहपुर निवासी अशोक कुमार मिश्रा की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सहभागिता कर नवदंपति को शुभाशीष एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी,कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा बाजार विधानसभा से विधायक बावन सिंह तथा तरबगंज विधानसभा से विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूरे आयोजन का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के तहत भाजपा की सेक्टरवार बैठकें आयोजित

Image
  “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के तहत भाजपा की सेक्टरवार बैठकें आयोजित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल द्वारा “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के अंतर्गत सोमवार को सेक्टरवार बूथ प्रबंधन की बृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठकें अलग-अलग सेक्टरों में आयोजित की गईं। सेक्टर परसपुर द्वितीय की बैठक सेक्टर संयोजक प्रदीप सिंह के आवास पर, परसपुर प्रथम की बैठक मंडल मंत्री अनुज प्रताप सिंह के आवास पर, चरूहवा सेक्टर की बैठक राहुल सिंह के आवास पर तथा दुरौनी सेक्टर की बैठक पूर्व प्रधान कृष्णा पाल सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। इसी क्रम में मरचौर सेक्टर की बैठक मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर एवं खैरा सेक्टर की बैठक सेक्टर संयोजक सुरेन्द्र मिश्रा की दुकान पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं ...