Posts

Showing posts from December, 2023

छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की समय सारणी हुई निर्धारित

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति एवं सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थित नवीन शिक्षण संस्थान एवं पूर्व में सम्मिलित संस्थान द्वारा 1 जनवरी 2024 तक मास्टर डाटा तैयार करने की समय अवधि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रथम चरण में तिथि 31 दिसंबर 2023 एवं द्वितीय चरण में 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक तथा सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के साथ छात्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 10 जनवरी 2024 तक नियत की गई है।

बाइकसवार को बचाने में पलटी कार, बाल बाल बचे सवार

Image
                        दुर्घटनाग्रस्त कार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत लखनऊ मार्ग पर बाइकसवार को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जाको राखे साइयां मार सके न कोय,बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय। यह कहावत सोमवार को उस समय चरितार्थ हुई जब करनैलगंज -गोण्डा हाइवे स्थित चौरी चौराहा के पास एलएनटी प्लांट के समीप एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा कर बहुत तेजी के साथ हवा में उछल कर पलट गई लेकिन शुक्र था कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए,केवल कार चालक को मामूली चोट आई। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार उतरौला से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर लोग किसी अन्य वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

निर्माण कार्य पूरा न करने पर मंडलायुक्त ने अपनाया कड़ा रुख, अधिकारियों को लगाई फटकार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मण्डलायुक्त सभागार में 50 लाख से ऊपर की लागत की सड़क निर्माण परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने मंडल में काफी अधिक समय से अधूरे चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा न करने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि समय सीमा पार होने के बाद कोई भी निर्माण कर अधूरा नहीं रहना चाहिए यदि बजट का अभाव हो तो बजट की मांग की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी के द्वारा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी तो उस कार्यदायी संस्था को शासन से ब्लैक लिस्ट करा दिया जाएगा।             बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि निर्माण कार्य की गति के चलते शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए, इसका विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए सड़क जल्द से जल्द और पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनाई जाएं। सड़क निर्माण के दौरान पेड़, स्ट्रक्चर या अन्य किसी प्रकार की बाधा आती है संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर दूर कर लें, किन्तु ग...

तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Image
  *👉 संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी.........जिलाधिकारी नेहा शर्मा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में डीएम व एसपी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।            जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 98 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 10 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।             संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिव...

नाले में मिला शव,तरह तरह की कवायद लगा रहे लोग

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत  तहसील कर्नेलगंज मुख्यालय स्थित बस स्टॉप चौराहे के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव दिखने के बाद मानो हड़कंप मच गया। स्थानियजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।         प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नेलगंज के कस्बा क्षेत्र में गोण्डा - लखनऊ मार्ग स्थित बस स्टॉप चौराहे से कुछ ही दूरी पर नाले में एक व्यक्ति का शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये मृतक के पहचान में जुट गयी। मृतक का नाम विजय कुमार उर्फ बब्बू 42 वर्ष निवासी भंभुआ बताया जा रहा है,जो कि बस स्टॉप पर कुछ वर्षो से बस पर रहकर मजदूरी मेहनत करता था।

नौ वर्षीय किशोरी से 16 वर्षीय छात्र ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नौ वर्षीय किशोरी कक्षा तीन की छात्रा है। जोकिअपने गांव के पडोस में रहने वाले 16 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र से ट्यूशन पढती थी। युवक अपने घर के एक कमरे में ट्यूशन पढाता था। रोज की भांति बृहस्पतिवार को मासूम सांय लगभग पांच बजे ट्यूशन पढने गयी थीं।इस बीच युवक ने दरवाजा बन्द कर किशोरी के साथ जबरन्  दुष्कर्म किया। किशोरी ट्यूशन पढ जब घर पहुंची तो काफी परेशान थी परिजनो ने उससे पूछा तो सारी बात उसने अपने मां सहित परिजनो को बताया। किशोरी ने बताया की इसके पहले भी ट्यूशन पढाने वाले नाबालिग छात्र ने दो तीन बार दुष्कर्म किया है। घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।तत्काल परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचकर घटी घटना के सम्बन्ध में लिखित जानकारी दी तो पुलिस ने किशोरी की मां के तहरीर पर धारा 376,506 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा नाबालिग ट्यूटर नितिन सिंह के विरुद्ध दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा है जहां पर किशोरी का मेडिकल जांच के बाद इलाज चल रहा है। ...

बाबा का हत्यारा नाती दो वर्ष बाद चढा पुलिस के हत्थे

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। बीते वर्ष को थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरनडीहा में संपत्ति विवाद के चलते बेटे व नाती ने ही अपने बुजुर्ग पिता की मार-पीटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में फेंक दिया था। जिसमें धानेपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05 नवम्बर 2021 को घटना कारित करने वाले बेटे राम सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद कर लिया गया था तथा ग्राम पूरे पण्डित वृन्दावन मौजा अहिरनडीह निवासी (नाती) नन्द किशोर लगभग 02 साल से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके घर व सम्भावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी जिसको थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा टीम द्वारा आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-274/21, धारा 302 भादवि के तहत विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियोग पंजीकृत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार गोण्डा एवं बाराबंकी की आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद के आबकारी निरीक्षकों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बसगांव, अस्वा माझा, अंशिक थाना परसपुर, करनैलगंज, में आकस्मिक दबिश दी गई।              उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 150 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 01 अभियोग आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।        उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

नेहरू स्टेडियम में मनाया गया प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पी.आर.डी. का 75वां स्थापना दिवस(हीरक जयंती वर्ष) कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर पी.आर.डी. जवानों द्वारा रैतिक परेड में प्रतिभाग किया, जिसकी सलामी व मान-प्रणाम अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने स्वीकार किया।           कार्यक्रम के दौरान परेड के साथ-साथ पी.आर.डी. जवानों ने रस्साकशी व दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। रैतिक परेड व खेलकूद में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल,शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. विभाग से विभिन्न विकासखण्डों के क्षे.युवा कल्याण अधिकारी,व्यायाम प्रशिक्षक एवं जवानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।             इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम, सहित विभाग से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

1 लाख 41 हजार वादों का हुआ सुलह समझौते से निस्तारण

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।    आपसी सुलह समझौते के आधार पर शनिवार को जनपद गोण्डा में 141769 वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा के सचिव नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज एफटीसी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव द्वितीय द्वारा 20 वाद एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता द्वारा 38 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी  सुरेन्द्र  द्वारा 21 वाद सहित 141769 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद गोण्डा के समस्त विभागों के द्वारा प्री-लिटीगेशन के माध्यम से कुल-127975 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 58278536 रूपये की समझौता राशि तय की गयी। इस प्रकार जनपद गोण्डा से  राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 141769 .वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-।।, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता, समस्त सम्मानित न्य...

सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में विद्युत करंट की चपेट में आकर कैटर्स में काम करने आये एक व्यक्ति की हुई मौत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कर्नेलगंज तहसील क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दौरान पानी पीने गए एक युवक की करेन्ट से मौत हो जाने से हड़कम्प मच गया,मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।       प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार यादव पुत्र शालिग राम निवासी ग्राम गुमदहा कर्नलगंज निवासी जोकि वर्तमान में बाबा कैटर्स में काम करता था। वह सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में खाना बनाने आया था,मृतक टैंकर के पास पानी पीने के लिये गया कि तभी विद्युत करेन्ट के चपेट में आ गया,जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है मृतक घर का अकेला लड़का था पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी,घर मे मां और मृतक की पत्नी व तीन छोटे छोटे बच्चे है।

एक तरफ बेटी की शादी की खुशी दूसरी तरफ पिता के लापता होने का गम,कैसी ही अद्भुत कहानी

Image
  48 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय ढंग से हुआ लापता,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के एक गाँव निवासी एक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के मसौली मधईपुर खाण्डेराय निवासी कृष्ण स्वरूप वर्मा द्वारा दी गयी तहरीर में पुलिस को अवगत कराया है कि गत सात दिसम्बर को नगर के बेलसर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में उसकी बेटी की शादी का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे पीड़ित के पिता विष्णु कुमार भी अपनी नतिनी की शादी में मौजूद रहकर काम काज देख रहे थे अचानक दिन के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वो मैरिज हाल से कुछ कम के लिये परसपुर बाजार गये।लेकिन देर शाम तक वापस नही आये।तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया पर कहीं भी कोई पता नही चल सका।      वहीं इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर गुमसुदगी दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों को फांसी की मांग पर अड़ा क्षत्रिय समाज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा बहराइच।। जनपद बहराइच अन्तर्गत तहसील कैसरगंज में बीते 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की निर्मम हत्यारो द्वारा की गई नृशंस हत्या के सम्बंध में आज कैसरगंज हनुमान मंदिर पर क्षत्रिय समाज ने लामबंद होकर नृशंस हथियारों को फांसी की सजा देने के मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। एकत्रित क्षत्रिय समाज के लोगों ने हनुमान मंदिर से पैदल चलकर प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय कैसरगंज में एकत्रित होकर ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैसरगंज अध्यक्ष गौरव सिंह सोनू, प्रफुल्ल राज सिंह डॉ.अरविंद सिंह बिसेन, डॉ.योगेश प्रताप सिंह, अभिलाष राज सिंह, आदि के नेतृत्व में एकत्रित स्वर्गीय गोगामड़ी की हत्या के विरोध में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.अरविंद सिंह बिसेन ने कहा कि सनातन क्षत्रिय समाज के संरक्षक सुखदेव सिंह गोगामडी हमारे समाज के अगुवा थे जिनकी नृशंस हत्या राजस्थान सरकार व शासन प्रशासन के मुंह पर एक तमाचा है जो कि जन-सामान्य के साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों के लिए चिंता का विषय है। वर्तमान में सुशासन एवं अपराध...

बाबा साहब के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार ......मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा लखनऊ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ आंबेडकर के योगदान को याद किया। सीएम योगी ने बुधवार को सबसे पहले हजरतगंज स्थित अटल चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री विधानसभा मार्ग स्थित डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर महामानव थे, जिनके सपनों को साकार करने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग समाज को बांटकर देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि हम सबसे सबसे पहले और सबसे अंत में भारतीय है। आज कुछ लोग भारत को कोसते हैं और भारतीयता का अपमान करते हैं। जातीयता के नाम पर समाज में खाई उत्पन्न करने का काम करते हैं। ऐसे लोग सच मायने में बाबा साहब का अपमान करते हैं। बाबा स...