Posts

Showing posts from February, 2025

बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को याद कर किया नमन

Image
बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को याद कर किया नमन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के अगुवा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 23जुलाई 1906 को भावरा मध्यप्रदेश में सीताराम तिवारी और जगरानी देवी के पुत्र के रूप में जन्मे चंद्रशेखर तिवारी ने खुद को आजाद घोषित करते हुए अपना नाम चंद्रशेखर आजाद रखा और स्कूली जीवन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई जिस पर 15 कोड़ों की सजा खानी पड़ी। 1922 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के बंद होने पर उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन कर अपने क्रांतिकारी साथियों राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, और अन्य के साथ लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेजी कमांडर सांडर्स को गोली से उड़ा दिया असेंबली में बम फेंका। अपने ही साथी ...

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनां के तहत शिक्षक हुये प्रशिक्षित

Image
  उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनां के तहत शिक्षक हुये प्रशिक्षित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगत पंचायत परसपुर स्थित ब्लॉक संशाधनकेन्द्र  मे उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनांतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ0 अनूप सिंह चौहान द्वारा श्रीअन्न के उत्पादन जैसे कोदो,सावा,काकुन,रागी आदि के उत्पादन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।  वहीं मुख्यवक्ता के रूप में किसान रविशंकर सिंह उर्फ पवन ने श्रीअन्न की जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बढ़ रही बीमारियों से बचाव में श्रीअन्न की बहुत महत्ता है,बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके विकास के लिए भोजन में मिलेट्ज अतिआवश्यक है। श्रीअन्न  से बनने वाले भोज्य उत्पाद जैसे खीर,लड्डू,बिस्कुट,दलिया आदि के बारे में अध्यापकों को व्यापक रूप से जानकारी दी गई।                 इस मौके पर अरुण शुक्ला,श्रवण कुमार,पशुपति,अरविंद,शारदा प्रसाद,सुमन सिंह,किरन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।।

उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ,इन्वर्टर, कम्प्यूटर सिस्टम व तार की चोरी

Image
  उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ,इन्वर्टर, कम्प्यूटर सिस्टम व तार की चोरी रिपोर्ट:- आर के मिश्रास परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित विद्युत उपकेन्द्र में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत उपखण्ड अधिकारी अमित मौर्या ने बताया कि 19/20 की रात अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत उपकेन्द्र स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर,मॉनिटर,कीबोर्ड,माउस, पांच सौ मीटर बीजल तार व एबीसी केबल चोरी कर ले गये। गुरुवार की सुबह एसएसओ विवेक शुक्ला व शिवप्रसाद ने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है,तथाअंदर रखा सामान भी गायब है। इन कर्मचारियों द्वारा चोरी की सूचना डायल 112 पर दी गयी तथा कार्यालय सहायक नितिन रस्तोगी द्वारा लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर भी दी गयी है।  इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

करेंट की चपेट में आकर सात वर्षीय बालक की मौत

Image
  करेंट की चपेट में आकर सात वर्षीय बालक की मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत भैय्या पुरवा आटा में करेंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि वह घर के अंदर पूजा कर रहे थे।बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे उनका सात वर्षीय नन्दन टीन शेड में उतरे करेंट की चपेट में आ गया।जिसे आनन फानन में नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।जहाँ पर बच्चे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीन बेटियां व चार बेटों में नन्दन सबसे छोटा बेटा था। उनकी पत्नी का भी चार पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार गरीबी के चलते मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

कांग्रेसीजनो ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

Image
  कांग्रेसीजनो ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में भारत रत्न बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।       इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर वास्तविक जननायक थे उन्होंने आजीवन सादगी का पालन किया। मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने वालों की वजह से देरी होने के कारण जब उनके पिताजी को जमींदार द्वारा पीटा गया तब उनका खुद जमींदार के घर पहुंचकर ये कहना कि आइए मैं आपकी दाढ़ी बना देता हूं मेरे पिता जी वृद्ध हो गए हैं। ऐसे कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हम कांग्रेसीजन अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें तथा उनके विचारों को नमन करते हैं।          इस अवसर पर प्रवक्ता शिवकुमार दूबे,शाहिद अली कुरेशी सभासद,वाजिद अली,विकास मनोहर श्रीवास्तव,अजय रस्तोगी,सलीम कुरैशी,लालबहादुर कनौजिया,हरीराम वर...

हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की हुई विदाई शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद

Image
  हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की हुई विदाई शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य दर्शनानंद पाण्डेय ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।  इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुये कहा कि विदाई एक पड़ाव मात्र है,यात्रा अभी बाकी है। एक स्कूल से विदाई मात्र एक औपचारिकता नहीं,बल्कि जीवन के एक सुनहरे अध्याय का समापन और नए सफर की शुरुआत होती है। यह वह क्षण होता है, जब बीते वर्षों की यादें मन को भावुक कर देती हैं और आगे बढ़ने की उम्मीद नई ऊर्जा देती है।उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर कहा कि छात्रों को किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए,बल्कि सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से सफलता प्राप्त करनी चाहिए।       वही विद्यालय के छात्रों ने भी अपने विद्यालय जी...

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की अनिभिज्ञता का फायदा उठाकर ठगने वाले बाइक चालक चढ़े पुलिस के हत्थे

Image
  महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की अनिभिज्ञता का फायदा उठाकर ठगने वाले बाइक चालक चढ़े पुलिस के हत्थे रिपोर्ट:- आर के मिश्रा प्रयागराज।। महाकुम्भ के दौरान माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान प्रयागराज की एयरपोर्ट पुलिस ने श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 15 बाइक चालकों को गिरफ्तार कर उनकी बाइकों का सीज कर दिया है। थाना एयरपोर्ट के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि कुछ बाइक चालक दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचाने के नाम पर एक हजार से पांच हजार रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। तो उन्होंने तत्काल अभियान चलाकर वसूली करने वाले बाइक चालक गैंग को हिरासत में लेकर उनकी बाइक जब्त कर पूछताछ किया।तो पूछताछ व जांच के दौरान पता चला की बाइक चालक गैंग के सदस्य श्रद्धालुओं की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उनसे मनमानी तरीके से रुपये वसूल रहे थे। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग में रोकते ही बाइक चालक गिरोह के सदस्य वहां पहुँच जाते थे। और मेले तक बाइक से पहुंचाने की बात कह कर उनसे मनमानी तरीके से रुपये वसूल रहे थे। सैकड़ों की संख्या में बाइक चालक ...

विद्युत करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत,मातम में बदली खुशियां

Image
  विद्युत करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत,मातम में बदली खुशियां रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अतर्गत तालेपुरवा में एक युवक की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत परसपुर के तालेपुरवा निवासी 40 वर्षीय रजनीश सिंह उर्फ विक्की पुत्र देवनरायन सिंह दोपहर बाद घर से अपने खेत गया था जहाँ पर वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गया।आनन फानन में परिजन सीएचसी परसपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक में युवक को मृत घोषित कर दिया । 👉 छह फरवरी को हुई शादी को लेकर शनिवार को था बहू भोज कार्यक्रम....... बताया जा रहा है कि गत छह फरवरी को परिवार में लड़के की शादी थी जिसमे बहू विदा होकर आयी थी खुशी के माहौल को लेकर शनिवार को बहूभोज का आयोजन था। कि तभी दोपहर बाद करेंट की चपेट में आकर हुई घटना के बाद परिजनों की खुशियां मातम में बदल गयी, और गांव में कोहराम मच गया।इसकी दुखद खबर फैलते ही सगे सम्बंधी सीएचसी की तरफ दौड़ पड़े।देखते ही देखते सीएचसी पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। अचानक हुई इस ह्रदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध रहा।  ...

महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया बसन्त पंचमी पर्व

Image
  महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया बसन्त पंचमी पर्व रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में बसन्त पंचमी पर्व के मद्देनजर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार तिवारी उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार एवं कार्यालय प्रभारी निधि सिंह ,उपमा तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस दौरान उपमा तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की गयी।  तदुपरांत प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के समक्ष वसंत के आगमन और विद्या की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के के बारे में प्रकाश डाला। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा कतारबद्ध होकर मां की चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया।          मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई                                   शिक्षक एवं शिक्षिकाएं        इस...

बसन्तोत्सव पर्व एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत सरस्वती प्रतिमा की स्थापना

Image
बसन्तोत्सव पर्व एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत सरस्वती प्रतिमा की स्थापना रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत में बसन्तोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्या की देवी कहलाने वाली हंसवाहिनी, वीणावादिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण प्रधानाध्यापक अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया।       कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बसन्त पंचमी पर्व के तहत सरकार द्वारा संचालित योजना माता उन्मुखीकरण के उपलक्ष्य में प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी। जिसका पं0 कोकिल चतुर्वेदी द्वारा बसन्तोत्सव पर्व पर विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन केरने के पश्चात अनावरण किया गया। तदुपरांत विद्यालय की नौनिहाल छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ देशभक्ति गीत " बड़ा नीक लागै अपने देशवा की माटी" की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति की गयी। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राएं ईशा सिंह,अनुष्का सिंह, रोशनी रिंकी...

डीएम व एसपी ने तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

Image
  डीएम व एसपी ने तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील मनकापुर में कुल 131 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय,तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करन...