Posts

Showing posts from March, 2025

विधायक एवं मण्डल अध्यक्षों सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्ययक्ष का किया जोरदार स्वागत

Image
  विधायक एवं मण्डल अध्यक्षों सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्ययक्ष का किया जोरदार स्वागत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर जगह जगह पर स्वागत सत्कार किया जा रहा है।इसी क्रम में  विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम कडरु स्थित विधानसभा करनैलगंज  विधायक अजय सिंह के आवास पर भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाअध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम जी को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने का भाजपाईयों द्वारा जोरदार समर्थन करते हुये भव्य स्वागत किया गया।  जिसमें सर्वप्रथम विधायक अजय सिंह ने फूलों की माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ ससम्मान स्वागत करते हुये कहा। कि ईमानदारी और मेहनत  कभी जाया नही जाती है। जिलाध्यक्ष जी की पार्टी के प्रति समर्पित भाव एवं पूरी लगन मेहनत ईमादारी के साथ किये गए परिश्रम को देखते हुये एक बार पुनः जनपद की बागडोर सौपी है।उन्होंने कहा कि हम सभी को आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनपद में अ...

अपराध से अर्जित बुलेट मोटरसाइकिल कुर्क,विवेचना का दौर जारी

Image
  अपराध से अर्जित बुलेट मोटरसाइकिल कुर्क,विवेचना का दौर जारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या  284/2024 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के मद्देनजर थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम शाहपुर निवासी सूरज पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय के खिलाफ विवेचना कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक परसपुर द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सत्यापन में पाया गया कि आरोपी ने 12 सितंबर 2023 को एक बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी।18 मार्च 2025 को जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेशक्रम में कर्नलगंज नायब तहसीलदार सुभद्र यादव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर द्वारा आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल को कुर्क किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि उक्त बुलेट मोटरसाइकिल की बाजार में अनुमानित कीमत तकरीबन एक लाख सत्तर हजार के करीब है।उन्होंने कहा कि अभियोग से सम्बंधित अन्य अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित की गई सम्पत्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। यदि ये लोग भी दोषी पाये जाते है तो उनकी...

विधायक निवास पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का होगा स्वागत सम्मान

Image
  विधायक निवास पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का होगा स्वागत सम्मान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि 24 मार्च सोमवार को कर्नलगंज विधायक अजय सिंह के द्वारा जनपद के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीयजनों से अपील करते हुये कहा कि विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विधायक के निज निवास स्थान कडरू में मध्याह्न 12:00 बजे जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष "बमबम" जी के स्वागत सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हुये अपने अतिथि का जोरदार स्वागत करें।

सूबे के मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Image
  सूबे के मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद में पधारे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया।इस दौरान उपस्थित सभी जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गम्भीरता से सुना जाए। जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए जिससे प्रत्येक नागरिक को न्याय मिल सके। तहसील व थाने से जुड़ी समस्या को जड़ से खत्म किया जाए। सभी वन टांगिया गांव को राजस्व गांव की श्रेणी में लाया जाए जिससे कि वहां पर भी निरंतर विकास हो सके। आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विकास कार्यों में तेजी लाकर अकांक्षात्मक ब्लॉक को विकसित किया जाये।  साथ ही उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से जुड़ी नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाए। पेयजल, जल भराव एवं सीवर आदि की समस्या को दूर किया जाए। शिक्षा क्षेत्र पर जोर देते हुये कहा कि सभी जनपदों के डीआईओएस व बीएसए स्कूली शिक्षा को ठीक करें। स्कूल से संबंधित सभी योजन...

ससुराल आये युवक व उसकी पत्नी की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज

Image
  ससुराल आये युवक व उसकी पत्नी की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर ललक निवासी अजय कुमार ने पुलिस की तहरीर देकर आरोप लगाया कि होली त्यौहार के मद्देनजर अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था।रविवार की रात तकरीबन आठ बजे आटा चौराहे पर विपक्षीगण अनायास जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़,लाठी से मारने लगे। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी सपना की भी पिटाई कर दिया। तथा जान से मारने की धमकी भी दिया।आरोप है कि मारपीट में पीड़ित के गले से सोने की ओम की लॉकेट तथा पत्नी की मटरमाला गिर गया।     इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आटा हठ्ठी पुरवा निवासी चन्दन सिंह,कल्लू सिंह एवं अंकित सिंह के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित अन्य विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जब जब पृथ्वी पर पाप एवं अत्याचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता है...... पं0 ललित कृष्ण महराज

Image
  जब जब पृथ्वी पर पाप एवं अत्याचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता है...... पं0 ललित कृष्ण महराज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधईपुर खांडेराय स्थित श्री बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में अवध धाम से पधारे कथा व्यास पं0 ललित कृष्ण महराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब धरती पर कंस का अत्याचार बढ़ा तब सभी देवताओं ने भगवान विष्णु की स्तुति कर कंस रूपी दानव से निजात दिलाने के लिये प्रार्थना किया। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा स्थित कंस के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की बाल लीला के प्रसंग का बहुत ही मार्मिक वर्णन करते  हुए कहा कि श्रीकृष्ण बहुत नटखट थे। कंस  ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए राक्षसी पूतना सहित अकासुर, बकासुर,शकटासुर नामक दैत्यों को भेजा कृष्ण ने स्तनपान के बहाने प्राणों का पान कर पूतना नामक राक्षसी का उद्धार किया।  भगव...

पं0 ललित कृष्ण जी महराज ने सुनाई भक्त प्रह्लाद एवं ध्रुव की मार्मिक कथा,श्रोतागण हुये भावविभोर

Image
  पं0 ललित कृष्ण जी महराज ने सुनाई भक्त प्रह्लाद एवं ध्रुव की मार्मिक कथा,श्रोतागण हुये भावविभोर रिपोर्ट:-आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधईपुर खांडेराय के श्री बैरिहा बाबा ब्रह्मचारी स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पं0 ललित कृष्ण जी महाराज ने बहुत ही मार्मिक ढंग से ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि बालक ध्रुव ने साहस व दृढ़ निश्चयता के साथ अल्पायु में ही भगवान को प्राप्त कर लिया। साहस ,निडरता और दृढ़ निश्चय के साथ यदि सच्चे मन से किसी काम को किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।उन्होंने कहा कि हिरणकश्यप के पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। हिरणकश्यप भगवान विष्णु को शत्रु मानते थे। उन्होंने अपने पुत्र को मारने के लिए कई उपाय किये लेकिन हर बार असफल रहे। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को खंभे से बांध कर मारने के लिए तलवार उठाया था कि खंभा फट गया उस खंभे में से विष्णु भगवान नरसिंह का रूप धारण करके प्रगट हो गये जिनका मुख शेर का व धड़ मनुष्य का था। व्यास जी कहा कि इस रूप के पीछे भी बहुत गूढ़ रहस्य है।उन्हो...

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 58वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Image
  अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 58वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम राजापुर बलिकरन पुरवा निवासिनी कुसुम सिंह ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसके पति उदयभान सिंह (58) किसी कार्य से आटा हठ्ठी पुरवा की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते मे सामने से आ रहे किसी अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीयजनो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल उदयभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुँचाया गया।जहाँ चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया।                      फाइल फोटो मृतक उदयभान सिंह       इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विधायक सहित मण्डल अध्यक्षों ने दी बधाईA

Image
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विधायक सहित मण्डल अध्यक्षों ने दी बधाई रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया।भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम को एक बार पुनः जिलाध्यक्ष घोषित कर सारी अटकलों को विराम लगा दिया। इस दौरान कर्नलगंज विधायक अजय सिंह,एवं परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,गोपाल ग्राम संजय गौतम,करनैलगंज ग्रामीण माधवराज तिवारी,करनैलगंज नगर आशीष गिरी एवं सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा,विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,कुट्टू सिंह,राजू सिंह चगेरी सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी के इस ऐतिहासिक फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का गोण्डा आगमन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।  नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बधाई देते  विद्यायक अजय सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष वंशबहादुर सिंह  इस दौरान भाजपा के चुनाव अधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सात विधायक,दो सांसद,ए...

नहर में उतराता मिला 40वर्षीय युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

Image
  नहर में उतराता मिला 40वर्षीय युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत डेहरास डीहा निवासिनी लाजवती पत्नी जागेश्वर ने पुलिस को फौती सूचना  देकर अवगत कराया कि उसका बेटा महेश कुमार (40)होली के दिन शुक्रवार को घर से डेहरास चौराहे पर गया था। जहां से वापस घर नही आया शनिवार की सुबह गांव के लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डेहरास नहर पुलिया के समीप नहर में उसके बेटे का शव पड़ा है।सूचना पर उपनिरीक्षक अमन कनौजिया एवं उपनिरीक्षक असगर अली मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हाशिल की।तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने का पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।        इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक की माता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानवर बचाने में बाइकसवार हुआ जख्मी,जिला अस्पताल रेफर

Image
जानवर बचाने में बाइकसवार हुआ जख्मी,जिला अस्पताल रेफर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अंतर्गत बेलसर सीबीएन मार्ग पर देव हॉस्पिटल के समीप एक 25वर्षीय बाइकसवार युवक जानवर की जद में आकर जख्मी हो गया। स्थानीयजनो ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर भिजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी परसपुर में प्राथमिक उपचार करते चिकित्सक     परसपुर क्षेत्र के चकसनिया गांव निवासी चोटिल युवक की भाभी सुमन ने बताया कि उसके देवर राहुल कुमार शनिवार की शाम बाइक द्वारा घर से अपने मामा के यहाँ सिसई गांव जाने कें लिये थे कि तभी रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गये। चिकित्सक द्वारा रेफर किये जाने पर सीएचसी परसपुर से एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया।

अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में पलटी,तीन की मौत,शेष की तलाश जारी

Image
  अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में पलटी,तीन की मौत,शेष की तलाश जारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा सीतापुर।। जनपद सीतापुर में शनिवार को अंतिम संस्कार करने नदी पार करते समय शारदा नदी में नाव पलटने से नाव पर सवार लोग नदी में डूब गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र तंबौर के रतनगंज गांव निवासी दिनेश गुप्ता की मौत हो गई थी।परिजन और रिश्‍तेदार दो नावों से शारदा नदी को पार करके दिनेश का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।एक नाव पर दिनेश का शव और कुछ परिजन थे और दूसरी नाव पर लगभग 10 से 12 लोग सवार थे।पहली नाव नदी के पार पहुंच गई और दूसरी नाव नदी के बीच में पलट गई,जिससे नाव में सवार सभी लोग डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से अब तक सात लोगों को नदी से निकाल लिया है।उन्‍हें तंबौर सीएचसी पर ले जाया गया,जिनमें से तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। नाव पर सवार कई लोग अब भी लापता है।इनकी तलाश में गोताखोर जुटे हैं।      सूत्रों के मुताबिक मृतकों में मृतक दिनेश की ममेरी बहन कुमकुम (13),संजय (32) निवासी ग्राम रामपुर जिला ...

मारपीट मामले में महिला समेत सात नामजद पर केस

Image
  मारपीट मामले में महिला समेत सात नामजद पर केस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम दूबे पुरवा चंदापुर गुरेटी निवासी अवध नाथ दूबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगणो ने घर मे घुसकर भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डण्डा कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया तथा घरेलू सामान तोड़कर नुकसान कर दिया। पुलिस ने उसी के गाँव निवासी दिवाकर दूबे, ब्रम्हानन्द दूबे लवकुश दूबे एवं बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।     वहीं दूसरे पक्ष मिथिलेश की तहरीर पर अवधनाथ दूबे, राजीव दूबे, अखिनी दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोप है कि विपक्षीगण घर मे घुसकर  मारपीट करते हुये पीड़िता के वस्त्र फाड़कर बेइज्जती करने का प्रयास किया।घर मे रखा सामान भी तोड़कर नुकसान कर दिया।     इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक महिला समेत सात लोंगो के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही रही है।

धूमधाम के साथ मनाई गई होली,फगुआ गीत एवं चौताल गायन की रही धूम

Image
  धूमधाम के साथ मनाई गई होली,फगुआ गीत एवं चौताल गायन की रही धूम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत नगर समेत विभिन्न गांव में होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हुरिहारों की टोली ने ढोल मृदङ्ग, मंजीरा के साथ तरह तरह के चौताल एवं फगुआ गीतों जलवा विखेरते हुये होली पर्व को मनाया।वहीं कई जगहों पर डीजे की धुन पर थिरकते लोगों की अलग ही शोभा रही है। चेयरमैन वासुदेव सिंह की अध्यक्षता में अंजही मोहल्ला एवं श्रीरामजानकी मन्दिर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे हुरिहारों की टोली ने एक ऊपर एक नए चढ़कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया।वहीं लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुये गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दिया।  परसपुर चौक स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर,राजमन्दिर राजा सगरा,नर्वदेश्वर नाथ मंदिर नौशहरा,प्राचीन शिवमन्दिर मुरावन टोला, राजपुर स्थित ब्रम्हदेव बाबा,हनुमान मंदिर आटा में हुरिहारों कई टोली ने फगुआ गायन करते हुये अंत मे थाना परिवार में शिव मंदिर पर चौताल गायन के साथ समापन किया गया। कई कई जगहों पर चना प्रसाद एवं शरबत का भी वितरण किया गया। इस दौ...

33वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में छाया मातम

Image
  33वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में छाया मातम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूरे लाली के मजरा लाला पुरवा में उस समय चीख पुकार मच गई जब 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाला पुरवा पूरे लाली निवासी रामानन्द पुत्र रामनाथ ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसका 33 वर्षीय बेटा सुरेन्द्र ने गुरुवार सुबह सात बजे घर का दरवाजा अंदर से बंद कर घर मे लगे पंखे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पर उपनिरीक्षक संदीप वर्मा मय हमराह कांस्टेबल राहुल पटेल,राजेश यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हाशिल कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।       इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

गाजे बाजे के साथ बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान से निकली कलश यात्रा

Image
  गाजे बाजे के साथ बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान से निकली कलश यात्रा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय हो उठा सम्पूर्ण क्षेत्र..... परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम मधईपुर खाण्डेराय में तालेपुरवा बरवन पुरवा मार्ग पर स्थित श्री बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। गुरुवार को अवध धाम से पधारे कथाव्यास ललित कृष्ण महराज के नेतृत्व मे भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमे गाजे बाजे एवं बैरिहा बाबा की जय,श्रीमद्भागवत महापुराण की जय,हनुमानजी महराज की जय,मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम चन्द्र महराज जय,वृंदावन बिहारीलाल की जय के गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय  हो उठा।कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर क्षेत्र भ्रमण करने के पश्चात कथा स्थल श्री बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर कलश रखकर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन,समस्त देवी देवताओं का आवाह्न कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य यजमान अन्नू सिंह एवं जैसिंह ने बत...

महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन भेजकर अवध विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने की उठायी मांग

Image
महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन भेजकर अवध विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने की उठायी मांग रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के छात्रों ने आगामी परीक्षाओं को अवध विश्वविद्यालय से ही कराये जाने की मांग की है। बताते चलें कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महामहिम राज्यपाल को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपने मांग रखी है।छात्रों का कहना है कि शैक्षिक सत्र 2024-2025 स्नातक की द्वितीय चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की आगामी परीक्षा को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सम्पन्न कराये जाने का विरोध करते हुये मांग की है कि छात्राओं द्वारा कोर्स की अवधि के बीच मे दूसरे विश्वविद्यालय से परीक्षा कराये जाने पर छात्रों का भविष्य संकट में दिख रहा है। वही छात्र छात्राएं मानसिक तनाव में है।     इस अवसर पर कृतिका गुप्ता,स्नेहा तिवारी,साधना शुक्ला, रुपाली सिंह वृतिका सिंह,सालिकराम,पुष्कर ओझा अर्पित मिश्रा सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रही।

युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने अपनो से गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

Image
  युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने अपनो से गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पालिका कर्नलगंज सकरौरा स्थित कैम्प कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि परसपुर क्षेत्र के ग्राम वैशनपुरवा आटा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह ने आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्रीयजनों को अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान राहुल सिंह चौहान ने उपस्थित आमजन से विनम्र अपील करते हुये कहा कि सभी लोग अपने हैं,आपस मे प्रेमभाव बनाये रखते हुये इस रंगों के त्यौहार होली का लुफ्त उठाएं। क्षेत्रीयजनों को मिष्ठान वितरित करते युवा समाजसेवी राहुल सिंह इसी के साथ सभी को मिष्ठान खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया।             इस अवसर पर पुनीत सिंह,अमन सिंह,मोनू सिंह, अंशुमान मिश्रा,राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह बीडीसी,पंकज सिंह, अवधेश सिंह,भोलू सिंह,प्रखर सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

घर मे घुसकर की अभद्रता व छेड़छाड़, केस दर्ज

Image
  घर मे घुसकर की अभद्रता व छेड़छाड़, केस दर्ज रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को घर के लोग गांव में आयोजित एक यज्ञ में गये हुये थे।तभी रात 11 बजे आरोपी युवक घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और लड़की से छेड़छाड़ अभद्रता व मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिया।        इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपित पूरे अंगद के रोहित यादव के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।

"कोख में न मारो बाबुल बेटी हूँ तुम्हारी" गीत पर छलकी दर्शकों की आँखे, एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Image
  " कोख में न मारो बाबुल बेटी हूँ तुम्हारी" गीत पर छलकी दर्शकों की आँखे, एनएसएस शिविर का हुआ समापन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र परसपुर के कम्पोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हुआ। डॉ0 सीमा तिवारी एवं डॉ0 अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या बीना सिंह की उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सक डॉ0 अशोक कुमार सिंह कोटेश्वरी एवं संदीप सिंह मोनू द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम के अंतिम दिवस का शुभारंभ किया गया।  इस दौरान एनएसएस के स्वयमसेविकाओं तथा स्वयंसेवकों द्वारा भजन,लोक गीत, एकल नृत्य सहित युगल गीत का मनमोहक मंचन किया गया। युगल गीत पर नाट्य मंचन करती महाविद्यालय की छात्राएं कार्यक्रम का संचालन कृतिका गुप्ता द्वारा किया गया।मंच का संचालन कर रही कृतिका गुप्ता ने शायरी पढ़ते हुये कहा कि "धरती कहता अम्बर कहता,बस सबका यही तराना है,शिक्षकगण आपके होने से रो...

दहेज में सोने की जंजीर एवं एक लाख नगदी की मांग पर पति समेत चार नामजद पर केस

Image
  दहेज में सोने की जंजीर एवं एक लाख नगदी की मांग पर पति समेत चार नामजद पर केस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज निवासी एक महिला ने परसपुर पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी परसपुर क्षेत्र के ग्राम बनवरिया सिंगरिया निवासी आवर हुसैन के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी।जिसमे पीड़िता के परिजनो द्वारा तमाम दान दहेज दिया गया।लेकिन इस दहेज से ससुरालीजन खुश नही थे।आये दिन विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे।तीन मार्च की शाम तकरीबन छह बजे विपक्षीगणो ने मारपीट एवं जान से मार धमकी देते हुये घर से भगा दिया।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सिंगरिया बनवरिया निवासी आवर हुसैन,आस मोहम्मद,जहरुल निशा एवं मोहम्मद नसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।      इस बावत प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार नामजद के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गयी।

न्यायालय के आदेश पर छः माह बाद दर्ज हुआ दुराचार का मुकदमा

Image
  न्यायालय के आदेश पर छः माह बाद दर्ज हुआ दुराचार का मुकदमा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुराचार मामले में आरोपित पर केस किया है।थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में परदेस में रहता है घर पर वह अकेली ही रहती है।विगत 19 अगस्त की रात वह शौच के लिये गयी तभी विपक्षी उसे गलत नियत से खेत में खींच ले गये। और जमीन पर पटककर उसके साथ जबरन दुराचार किया।जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई परन्तु सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुये शरण लिया।       इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश व पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपित मिझौरा निवासी रमेश उर्फ पिन्टू के विरुद्ध विधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। और प्रकरण की जाँच शुरू कर दी गयी है।

नशा उन्मूलन के प्रति एनएसएस के स्वयमसेविकाओं ने आमजन को किया जागरूक

Image
  नशा उन्मूलन के प्रति एनएसएस के स्वयमसेविकाओं ने आमजन को किया जागरूक रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने नित्य प्रति आमजन मानस को जागरूक करने के लिए रैली के माध्यम से गांव गांव जाकर लोंगो को जागरूक करने का काम कर रहे है। डॉ0 सीमा तिवारी एवं डॉ0 अजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सितावी पुरवा एवं चरहुंवा गांव में जाकर एनएसएस के स्वयमसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा उन्मूलन के बारे में लोंगो को जागरूक किया। तदुपरांत नशा उन्मूलन को लेकर एक गोष्ठी म आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ0 अशोक कुमार सिंह कोटेश्वरी ने कहा कि नशाहमारे शरीर को धीरे धीरे क्षतिग्रस्त करते हुये कई प्रकार की घातक बीमारियों को जन्म देता है।जिससे शेष बचा सम्पूर्ण जीवन नर्कमय बन जाता है।वही डॉ0 सीमा तिवारी ने कहा कि नशा नाश की जड़ है,नशा का आदि व्यक्ति कभी जीवन मे सुखी नही रहता है।न तो परिवारिक सुख मिलता और न ही समाज मे इज्जत मिलती है।कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवगोपाल शुक...

निबंध प्रतियोगिता में स्वाती ओझा रही अव्वल,नारी सशक्तिकरण के तहत रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Image
निबंध प्रतियोगिता में स्वाती ओझा रही अव्वल,नारी सशक्तिकरण के तहत रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन कम्पोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे पाण्डेय में एनएसएस की कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सीमा तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान स्वाती ओझा, द्वितीय स्थान गरिमा गौतम व तृतीय स्थान कृतिका गुप्ता ने प्राप्त किया।  नारी सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने ग्राम सिताबी पुरवा में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" संदेश के साथ रैली निकाली।  वहीं बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ0 अनुपमा सिंह ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए बालिकाओं का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है, साथ ही सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।          इस अवसर पर डॉ0 अनू...