Posts

Showing posts from April, 2025

रास्ते मे नगदी छीनना युवक को पड़ा महंगा,दो अज्ञात समेत तीन पर केस दर्ज

Image
  नगदी छीनने के आरोप में दो अज्ञात समेत तीन पर केस दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम गलिबहा मधईपुर खांडेराय निवासी जयगोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीड़ित शंकरगंज से अपनी दुकान बंद करने के पश्चात घर आ रहा था। कि तभी रास्ते मे विपक्षीगण गाड़ी रोककर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे।तथा बीस हजार रुपये नगदी तथा सोने की अंगूठी छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये।       इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात समेत गलिबहा निवासी लविश सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक विनय पाण्डेय द्वारा गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका के तहत माननीय न्यायालय चालान करते हुये मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भैंस चोरी मामले में एक नामजद पर केस

Image
  भैंस चोरी मामले में एक नामजद पर केस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम चंदई पुरवा डेहरास निवासी विकास पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी एक भैंस तथा पड़वा शुक्रवार की रात में चोर खोल ले गये।आरोप है कि रविवार को जरिये मोबाइल पीड़ित को सूचना मिली कि उसका पड़वा वाहन संख्या यूपी 32 एनएन 1816 पर कुछ लोग रामपुरवा डेहरास में लाद रहे हैं।सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा जिसे देखते ही चालक पड़वा लदी गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ।वहीं वाहन के पास खड़े एक व्यक्ति को पीड़ित ने पकड़ लिया।पीड़ित का कहना है कि विजय नट ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी भैंस व पड़वा की चोरी की है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छतौनी मोड़ मोहना निवासी विजय नट के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

कथाव्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने राम नाम के महत्व को बताया

Image
  कथाव्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने राम नाम के महत्व को बताया रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत पूरे धिरजा मिश्र स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में अयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री जी ने राम नाम की महिमा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भगवान राम भी राम नाम के महिमा के बारे में नही बता सकते है।त्रेतायुग में विभीषण ने राम नाम का जप किया तो परिणाम यह हुआ कि सभी राक्षसों के मारे जाने के पश्चात उसे लंका का राजा बना दिया गया।उधर हनुमान जी महाराज ने राम नाम जप करने के लिये भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त रहे राजा अम्बरीक को निर्देशित किया राजा अम्बरीक द्वारा राम नाम का जप करने से राम के द्वारा राजा अम्बरीक के प्राण लेने का लिये भेजे गए बाण को भी बिना बध किये ही बैरंग वापस लौटना पड़ा यह होती है राम नाम की महिमा। इस दौरान कथावाचक ने तर्क व कुतर्क की बहुत सुंदर व्याख्या करते हुए कहा कि तर्क का मतलब है किसी बात को लेकर चर्चा परिचर्चा समझने अथवा समझाने के लिये की जाये, और कुतर्क का मतलब है कि किसी की बात को न् मानना चाहे वह अच्छी बा...

गूँगी भवानी मन्दिर में आयोजित थाल प्रतियोगिता में पूजा यज्ञसैनी प्रथम

Image
  गूँगी भवानी मन्दिर में आयोजित थाल प्रतियोगिता में पूजा यज्ञसैनी प्रथम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत  परसपुर स्थित गूँगी भवानी मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी तिथि को दीपदान थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।एक से बढ़कर एक सुंदर कला का प्रदर्शन करते हुये बच्चियों ने अपनी अपनी थाल सजाई। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों द्वारा सजाई गई थाल  सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह सहित अन्य सभी अतिथियों का जय माँ गूँगी भवानी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया।  थाल प्रतियोगिता का अवलोकन करते विधायक अजय सिंह तदुपरांत विधायक व चेयरमैन ने थाल प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस दौरान पूजा यज्ञसैनी को प्रथम स्थान, मन्नू कश्यप को द्वितीय स्थान,तृतीय स्थान नीतू सोनी चतुर्थ स्थान निधि सोनी तथा विनी सोनी पांचवे स्थान पर रहीं।इन सभी विजयी प्रतिभागियों को विधायक अजय सिंह के करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्...

अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद उल फितर की नमाज

Image
अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद उल फितर की नमाज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत नगर पंचायत समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ईद उल फितर की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अता की गई।इसी क्रम में ग्राम पंचायत कुड़ियाव स्थित ईदगाह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सऊद के नेतृत्व में भारी संख्या में रोजेदारों की जमात ने नमाज पढ़ी गयी। सऊद खान ने बताया कि एक महीना रोजा रखने के पश्चात सोमवार को ईद की नमाज पढ़कर लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया।ईदगाह परिसर में सुबह से ही दुकानें सज गयी। जहां महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी किया।             वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह मय हमराही कांस्टेबल के साथ मुस्तैद रहे।