Posts

Showing posts from January, 2024

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 116 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा *👉 सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह ने दिया खुशहाल दांपत्य जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद....... गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील मनकापुर के विकास खण्ड बभनजोत परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कायर्क्रम का आयोजन किया गया।जिसमें तहसील मनकापुर के समस्त विकास खण्डों के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 06 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति द्वारा निकाह एवं 110 जोड़ें को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया।          जिसमे मुख्य अतिथि ने वैवाहिक जोड़ों को 10 हजार रूपये का सामान (डिनर सेट, साड़ी 02 सेट, पैन्ट - शर्ट का कपड़ा 01 सेट, ट्राली बैग, दीवाल घडी, प्रेशर कूकर, चांदी की पायल बिछिया) उपहार स्वरूप भेट करते हुए कहा कि धनाभाव के कारण अब किसी गरीब लड़की के हाथ पीले होने से नहीं बचेगें। इस क्रम में 116 जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को वि...

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियोग पंजीकृत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नारायणपुर थाना नवाबगंज,गढ़ी थाना वजीर्गंज जनपद गोंडा में आकस्मिक दबिश दी गई, दबिश के दौरान कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, 1500 किलो लहन एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गये। और आबकारी अधिनियम  की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।              उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही 1500 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।          उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान-जिलाधिकारी

Image
रिपोर्ट - आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत हुए व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमी जिनके ऋण बैंक से स्वीकृत या किसी कारणवश कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाए हैं उसके संदर्भ में यह निर्देश दिया कि उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे बैंकों एवं अन्य अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय। अग्रसारित होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी आवेदन अस्वीकृत न हो। सभी संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु डीएम ने निर्देशित किया।            जिलाधिकारी ने अगली बैठक में अग्रणी लीड बैंक अधिकारी एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर को भी बैठक में सम्मिलित होने के...

फिर निकला अजगर,ग्रामीणों में दहशत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहंगपुर स्थित गन्ने के खेत मे अजगर सर्प के मिलने पर ग्रामीणजन दहशतजदा है।लोहंगपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश मिश्रा ने बताया कि तकरीबन बीस दिनों के भीतर यह तीसरा अजगर सांप मिला है।उन्होंने कहा कि लग रहा है कि यहाँ कहीं पर अजगर सर्पों माँद है जिससे आये दिन अजगर कहीं न् कहीं पर देखने को मिलते रहते है।बताते चलें कि शुक्रवार को लोहंगपुर कम्पोजिट विद्यालय के समीप शम्भूनाथ के गन्ने के खेत मे एक बड़ा सा अजगर साँप देखा गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी राम सजीवन दूबे ने उक्त अजगर को पकड़कर बोरे में भर लिया। वनकर्मी ने बताया कि इसको यहाँ से ले जाकर जंगल मे छोड़कर आजाद कर देंगे।

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद पर पसका चौकी इंचार्ज दिखे मुस्तैद

Image
जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद पर पसका चौकी इंचार्ज दिखे मुस्तैद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए खैरा स्थित मस्जिद में मुस्तैद रहे।वहीं सर्व युपु ग्रामीण बैंक पसका में भी पहुंचकर जायजा लिया। तथा बैंक परिसर में उपस्थित सभी लोंगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील करते हुये सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने की सख्त हिदायत दिया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर जताया विरोध

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद स्थित गाँधी पार्क में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एकदिवसीय उपवास रखा।      इस बावत जिला सहप्रभारी वकील अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ऊपर केंद्र की वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रायोजित ईडी के द्वारा तथाकथित शराब घोटाले में छापेमारी कराकर जेल में बंद कर दिया गया।सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर विरोध जताया ।        इस दौरान जिला सहप्रभारी वकील अहमद,जिलाध्यक्ष उत्तम नागेश, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष किशोरचन्द्र भारती,डॉ0 आर.के.सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शिवम सिंह,धनुषधारी चतुर्वेदी अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।                 

हनुमानगढ़ी मंदिर पर डीएम ने रामायण पाठ का किया शुभारंभ

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के मंदिरों में रामायण पाठ आयोजित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम के तहत बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पर  दु:खहरण नाथ मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में जगह-जगह पर रामायण पाठ एवं भजन, कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।               इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गोंडा सुशील कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी वंदना पांडेय, तहसीलदार सदर सत्यपाल सिंह, नायक तहसीलदार गोंडा अनुराग पांडेय, सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दूसरे की खतौनी पर लगाई दूसरे की फ़ोटो, लाखों का निकाल लिया कर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।   जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम बरबटपुर निवासी सोयब ने आनलाइन शिकायत कर कहा कि उसके गांव में खलील पुत्र बाउर नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। मगर राजस्व अभिलेखों मे खलील पुत्र बाउर के नाम कुछ भूमि दर्ज है। जिसका फायदा उठाते हुए प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक निंदूरा से गांव के ही कुछ लोगों ने बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से भूमिहीन वृद्ध जाकिर पुत्र शमशेर को मोहरा बनाकर 4,08000 रुपये का लोन पास करवाकर रुपये का बंदरबाँट कर लिया है।       वहीं बरबटपुर निवासी पीड़ित वृद्ध जाकिर पुत्र शमशेर ने ऑनलाइन शिकायत के साथ कोतवाली में तहरीर आरोप लगाया है कि वह निहायत गरीब, वृद्ध, लाचार व आँख से भी कमजोर व्यक्ति है। बीते दिनों गांव के ही निवासी दो युवक उसके घर आए और पेंशन दिलाने का झांसा देकर उसका आधार कार्ड लेकर उसे तहसील के सामने एक दुकान पर कागज बनवाने ले गए। जहां किसी मशीन पर अगूंठा लगवाकर उसे घर छोड़ दिए।        तदुपरांत बीते दिसम्बर माह मे दोनों युवक उसे प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक निदूरा लेकर गए। ...

घर से निकला था बाल कटवाने,नही लौटा वापस,पिता ने दी तहरीर

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली इटियाथोक अंतर्गत ग्राम बरडीह के मजरा रामस्वरूप पुरवा निवासी रामचंदर ने पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया है कि उसका 15वर्षीय बेटा सुरेश कुमार गत 21 दिसम्बर के दिन बाल कटवाने की बात कहकर गया था,जोकि देर शाम तक वापस घर नही आया।आस पास व नात रिस्तेदार में पता करने पर भी कहीं कुछ पता नही चल सका।        इस बावत प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक ने बताया कि प्रकारण संज्ञान मे है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो बाईकचोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत चोरी की मोटरसाकिल के साथ दो अभियुक्त जुनैद हुसैन एवं गोलू उर्फ मेराज रैनी को पुराना माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । चोरी की मोटरसाइकिल के बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-033/24, धारा 411, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।     प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त घटना 17 जनवरी 2024 को उपनिरीक्षक प्रेमानन्द मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत चोरी की मोटरसाइकिल से साथ 02 शातिर मोटर साइकिल चोर जुनैद हुसैन पुत्र इसरार हुसैन निवासी ददुआ बाजार मकार्थीगंज निवासी जुनैद हुसैन पुत्र इसरार एवं महरानीगंज घोसियाना निवास...

पसका चौकी इंचार्ज ने किया चार वाहनों पर हुआ चौदह हजार रुपये का ई चालान

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की जांच की गई।         इस बावत पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पसका स्थित सरयू नदी के पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमे दुपहिया चौपहिया वाहनों की जाँच की गयी। वहीं वाहन सम्बन्धी अधुरे प्रपत्र,बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालक, असीमित सवारी बैठाने समेत अन्य बिंदुओं की जाँच की गई। उन्होंने बताया कि उक्त चेकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने वाले चार वाहनों के खिलाफ एमबीएक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुये चौदह हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

गोवंश से लदा एक कंटेनर वाहन सहित एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा        परसपुर गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक सोमप्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 05/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 207 एमबी एक्ट से सम्बन्धित ग्राम रानीपुरा माताजी का झोपड़ा थाना डवलाना जिला बूंदी राजस्थान निवासी अभियुक्त केश्या पुत्र हजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चार गोवंश एक कंटेनर गाड़ी,व दो मोटरसाइकिल बरामद की गई।        इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गये अभियुक्त के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।

दविश देने पहुँची पुलिस पर आरोपी ने झोंकी फायर,एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा लखनऊ।। जनपद पीलीभीत में दविस देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उ0नि0 सुभाष यादव मय हमराही आरक्षी शाहरुख, व महिला आरक्षी राधा रानी, तैनाती थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत से मु0अ0सँ0 380/23 धारा 366 भा0द0वि0 की पीडिता रेनुका व अभियुक्त की तलाश हेतु लोकेशन के आधार पर रामपुर कौन थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत रवाना हुये थे, थाना पूरनपुर से उ0नि0 सुभाष यादव द्वारा मुख्य आरक्षी राजपाल सिंह व आरक्षी अंकित को हमराही लेकर ग्राम रम्पुरा कौन हल्का नं0 03 थाना पूरनपुर में दबिश दी गई, जैसे ही आरक्षी शाहरुख ने दरवाजा खोला तो सामने से आरोपी ने फायर कर दिया। जिसमें गोली आरक्षी शाहरूख के पेट में लग गई। घायल अवस्था में आरक्षी शाहरूख को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उच्चाधिकारीगण अस्पताल पीलीभीत में मौजूद हैं।