परसपुर में तुलसी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, चेयरमैन व सभासदों ने तुलसीदास जी को दी श्रद्धांजलि
परसपुर में तुलसी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, चेयरमैन व सभासदों ने तुलसीदास जी को दी श्रद्धांजलि रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। श्रीरामचरितमानस के रचयिता, भक्तिकालीन महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर नगर पंचायत परसपुर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह एवं नगर के सभी सभासदों ने तुलसी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई, जिसमें चेयरमैन वासुदेव सिंह, सभासद विपिन कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभासद विपिन कुमार सिंह ने तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म गोंडा जनपद के परसपुर विकासखंड के राजापुर गांव में आत्माराम दुबे के घर हुआ था। उन्होंने बताया कि एक समय पत्नी की एक वाणी—“जितनी प्रीत हमसे करते हो, उतनी रघुनाथ से करो”—ने उन्हें आत्मबोध की ओर प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक पथ अपनाया। चेयरमैन वासुदेव सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान श्रीराम के ग...