Posts

Showing posts from October, 2026

पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और बेटी को धमकाने का आरोप

Image
पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और बेटी को धमकाने का आरोप हरदोई निवासी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार हरदोई  जिले के रेलवेगंज निवासी जगदीश कश्यप ने दो पुलिसकर्मियों पर जांच के निस्तारण के नाम पर रुपये की व्यवस्था कराने के लिए दबाव बनाने तथा आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी को पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में कथित रूप से धमकाए जाने का भी आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की गोपनीय जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में जगदीश कश्यप ने आरोप लगाया है कि हरपालपुर पेशी में कार्यरत एक सिपाही, जो जांच संबंधी कार्य भी देखता है, उन पर विभिन्न लोगों से संपर्क कर काम कराने का दबाव बनाता है। उन्होंने संबंधित सिपाही पर अपने प्रभाव का हवाला देकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दूसरे सिपाही द्वारा भी उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया कि उनकी बेटी पहले पुलिस लाइन क...

जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार करें बीजों का चुनाव : एडीओ एजी अनूप सिंह चौहान

Image
जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार करें बीजों का चुनाव : एडीओ एजी अनूप सिंह चौहान  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। रबी सीजन में गेहूं की बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए उन्नत किस्मों के बीजों का चयन करना बेहद जरूरी है। किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की प्रकृति और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार ही गेहूं की प्रजातियों का चयन करना चाहिए। सही किस्म के चुनाव से न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि फसल की गुणवत्ता में सुधार कर किसानों की आय भी बढ़ाई जा सकती है। एडीओ एजी अनूप सिंह चौहान ने बताया कि गेहूं की बुवाई के समय और खेत में उपलब्ध सिंचाई के साधनों को ध्यान में रखकर बीज का चयन करना चाहिए। समय से बुवाई वाले सिंचित क्षेत्रों में उपयुक्त उन्नत प्रजातियों का इस्तेमाल करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, धान की कटाई में देरी या अन्य कारणों से पछेती बुवाई करने वाले किसानों को उसी के अनुरूप किस्मों का चयन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की खेती के लिए एचडी-2967, डीबीडब्ल्यू-187 (करण वंदना), डीबीडब्ल्यू-222 (करण ...

छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

Image
छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉नशे के खिलाफ जागरूकता से ही बनेगा स्वस्थ समाज.......डॉ सीमा तिवारी परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, मुख्य वक्ता ओम नारायण सिंह एवं डॉ. दयाशंकर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने कहा कि युवावस्था जी...

नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Image
  नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में विधायक अजय सिंह के निर्देशक्रम में  ‘मेरा देश मेरा अभियान’ के तहत नमो सेवागाथा के तत्वावधान में भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में परसपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लाला बगिया मालव, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, पसका मोड़, मधईपुर कुर्मी, दुरौनी चौराहा, पूरे तिवारी खैरा और मरचौर सहित कई स्थानों पर कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी ...

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की बढ़ी तिथि

Image
  जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की बढ़ी तिथि रिपोर्ट:-आर के मिश्रा गोण्डा।। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट आईएन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।