Posts

Showing posts from August, 2025

महाभोग एवं आरती में पधारे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह

Image
  महाभोग एवं आरती में पधारे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर चौक स्थित श्रीशंकर धर्मशाला पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीगणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमे अवध धाम से पधारे पंडित उदयभान मिश्रा सहित अन्य विद्वानों द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ नित्यप्रति पूजा पाठ किया जा रहा है। इसी क्रम में पूजा के पंचम दिवस रविवार की सायंकालीन आरती एवं महाभोग में कर्नलगंज क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने पहुंचकर विघ्नहर्ता शुभकर्ता प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी की मंगल आरती करने के पश्चात भगवान गणेश को भोग लगाया। इस आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने ढोल भांगड़े के साथ बहुत ही सुंदर सुंदर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की।तदुपरान्त भक्तगणों ने अपने हाथों को हवा में लहराते हुये एक स्वर में "गणपति बप्पा मोरिया" जैसे अन्य तमाम गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय रस से सराबोर हो उठा।      इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,विष्णु प्रताप नरायण सिंह,ओमप्रकाश मिश्रा,राकेश सिंह चौहान, ...

किसानों के लिए टॉप 10 जैविक उर्वरक, जानिए उनके फायदे और उपयोग

Image
किसानों के लिए टॉप 10 जैविक उर्वरक, जानिए उनके फायदे और उपयोग रिपोर्ट आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और फसलों को स्वस्थ बनाने के लिए जैविक उर्वरक (बायोफर्टिलाइज़र) सबसे कारगर और सस्ते साधन साबित हो रहे हैं। ये प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले सूक्ष्म जीव और कवक होते हैं जो न सिर्फ पौधों को पोषण देते हैं बल्कि मिट्टी को भी दीर्घकाल तक उपजाऊ बनाए रखते हैं। विकास खण्ड परसपुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि (एडिओएजी) अनूप सिंह चौहान ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि जैव उर्वरक रासायनिक खादों का बेहतर विकल्प हैं। इनका सही उपयोग करने से मिट्टी की संरचना सुधरती है, उत्पादन बढ़ता है और खेती की लागत कम होती है। किसानों के लिए टॉप 10 जैव उर्वरक राइजोबियम – मटर, चना, मूंग जैसी फलीदार फसलों की जड़ों में रहकर नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है। एजोस्पिरिलम – धान, गेहूं, मक्का जैसी फसलों की जड़ों को मजबूत करता है और नाइट्रोजन देता है। एजोटोबैक्टर – गन्ना, बाजरा और सब्जियों के लिए उपयोगी, मिट्टी में नाइट्रोजन की पूर्ति करता है। फॉस्फोबैक्टीरिया – मिट्टी में मौजूद फॉस्फोरस ...

गुरु तेग बहादुर जी की 385वीं शहादत शताब्दी पर नैतिक शिक्षा परीक्षा सम्पन्न

Image
गुरु तेग बहादुर जी की 385वीं शहादत शताब्दी पर नैतिक शिक्षा परीक्षा सम्पन्न रिपोर्ट:- आर के मिश्रा कर्नलगंज गोण्डा।। हिंदू धर्म के रक्षक, "धर्म की चादर" और त्याग-बलिदान के महान प्रतीक धन्य-धन्य गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 385वीं शहादत शताब्दी को समर्पित नैतिकशिक्षा परीक्षा-2025 का आयोजन शनिवार 30 अगस्त को किया गया। इस परीक्षा में 1400 बच्चों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1285 विद्यार्थियों ने सम्मिलित होकर गुरु जी के इतिहास और उनके बलिदान को जानने का अवसर प्राप्त किया। परीक्षा का सफल संचालन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कर्नलगंज के सहयोग से हुआ। करनैलगंज क्षेत्र के 11 विद्यालयों एवं कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल कर्नलगंज के सभी सदस्य— सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा, डॉ. पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, हरजीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, रतनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, डॉ. हरमीत सिंह, ज्ञानी वीरेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, भूपेंद्र जीत सिंह, अवनीत कौर, जसपाल सिंह, सहेंद्रपाल सिंह, रौनक सिंह, अमन सिंह, सिमरजीत सिंह, ...

गरीब किसान के पेड़ काट ले गए दबंग, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

Image
  गरीब किसान के पेड़ काट ले गए दबंग, पुलिस पर पक्षपात का आरोप रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ में एक गरीब किसान ने दबंग पड़ोसियों पर उसकी जमीन से पेड़ काट ले जाने और लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित शिवकुमार पुत्र बाबूराम ने बताया कि उसकी गाटा संख्या 1054 पर बैनामे की जमीन है, जिसमें लगभग दस साल पुराने शीशम और शहतूत के पेड़ लगे थे। आरोप है कि गांव के ही हरिपाल, सरजू, सलके, विश्राम पुत्रगण गोंगई तथा गोगई पुत्र राम खेलावन ने बीते दिनों रात के अंधेरे में दबंगई दिखाते हुए पेड़ काटकर उठा ले गए।         पीड़ित शिवकुमार की जुबानी,उसकी दर्द भरी कहानी शिवकुमार का कहना है कि विपक्षी अक्सर उसकी जमीन की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला लेते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इस घटना की शिकायत थाने पर की तो वहाँ मौजूद दरोगा बृजेश और सिपाही हरीलाल ने उल्टा उसे ही भला-बुरा कहकर भगा दिया। इतना ही...

जन्म प्रमाण पत्र निर्गत न होने से छात्रों का आधार अटका, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

Image
  जन्म प्रमाण पत्र निर्गत न होने से छात्रों का आधार अटका, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज    एसडीएम कर्नलगंज को ज्ञापन देते अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा परसपुर ने सोमवार को कर्नलगंज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की।       संघ के अध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण अनेक बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। इसके चलते वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं।    शिक्षक संघ का कहना है कि अभिभावकों द्वारा आवश्यक पत्रावलियाँ समय से जमा करने के बावजूद सम्बन्धित अभिलेख महीनों से लंबित पड़े हैं। इस लापरवाही से छात्रों की पढ़ाई और उनका शैक्षिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।        इस संदर्भ में संघ पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि लंबित पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण कर छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र निर्गत ...

श्रीशंकर मंदिर धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश पूजा महोत्सव

Image
श्रीशंकर मंदिर धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश पूजा महोत्सव रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी पर्व परसपुर नगर स्थित श्रीशंकर मंदिर धर्मशाला में इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार से प्रारंभ हुए इस आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन पंडित उदयभान मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। प्रतिदिन सायंकालीन बेला में गाजे-बाजे संग मंगल आरती संपन्न होती है। इसके पश्चात सिद्धिविनायक गजानन महाराज के भजनों का गायन किया जाता है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठता है। पंडित उदयभान मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 अगस्त (बुधवार) से प्रारंभ होकर 2 सितंबर (मंगलवार) तक चलेगा। 27 अगस्त को मूर्ति स्थापना, वेदी पूजन एवं समस्त देवी-देवताओं का आवाहन किया गया। 31 अगस्त को रात्रि 8 बजे गणपति जी का महाभोग कराया जाएगा। 1 सितंबर को प्रातः 11 बजे हवन का आयोजन होगा। 2...

किसानों को चेतावनी: खड़ी फसल में डीएपी खाद का प्रयोग न करें......एडिओएजी अनूप सिंह चौहान

Image
किसानों को चेतावनी: खड़ी फसल में डीएपी खाद का प्रयोग न करें......एडिओएजी अनूप सिंह चौहान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर, गोण्डा।। विकास खंड परसपुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान ने किसानों को सलाह दी है कि खड़ी फसलों में डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार डीएपी का उपयोग केवल बीज बुवाई अथवा प्रारंभिक अवस्था में ही लाभकारी होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खड़ी फसल में डीएपी डालने से पौधों को फॉस्फोरस उपलब्ध नहीं हो पाता, बल्कि नाइट्रोजन का असंतुलन उत्पन्न हो जाता है, जिससे फसल की वृद्धि और उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। किसानों को सुझाव दिया गया है कि खड़ी फसल में डीएपी की बजाय नाइट्रोजन और पोटाश का संतुलित प्रयोग करें तथा खाद डालने से पूर्व मिट्टी परीक्षण अवश्य कराएं। वैज्ञानिक पद्धति से की गई यह खाद प्रबंधन प्रणाली न केवल फसल की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है बल्कि उत्पादन को भी स्थिर बनाए रखती है।

हर हर महादेव के जयकारों के साथ किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक

Image
हर हर महादेव के जयकारों के साथ किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सिंगिरिया स्थित सुभगनाथ मंदिर एव कडरू के भारीश्वर नाथ महादेव मंदिर में कजरी तीज पर्व के मद्देनजर मंगलवार के भोर पहर से ही शिवभक्तों की काफी भीड़ उमड़ी।हजारों की संख्या में बालिकाओं समेत महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात भगवान शिव की अर्द्ध परिक्रमा की गई।वहीं हर हर महादेव, तथा हर हर बम बम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।स्थानीय सेवादारों ने भी जलाभिषेक के दौरान समस्त श्रद्धालुओं को लाइन से आकर जल चढ़ाने का आग्रह किया। ताकि किसी को भी जल चढाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।श्रद्धा से सभी जलाभिषेक कर सकें।             मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वहीं कजरी तीज पर्व के महत्व को लेकर मेले का भी आयोजन रहा। जिसमे खाने पीने की वस्तुओं समेत खिलौने तथा दैनिक उपयोगी चीजों की दुकानें सजी रही। जलाभिषेक के पश्चात बच्चे एवं महिलाओं ...

गगनभेदी जयकारों संग शिवभक्तों का जत्था, सरयू जल लेकर निकले कांवड़िये

Image
गगनभेदी जयकारों संग शिवभक्तों का जत्था, सरयू जल लेकर निकले कांवड़िये रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। कजरी तीज पर्व के अवसर पर विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत भौरीगंज स्थित श्रीरामजानकी घाट पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद से ही महिला-पुरुष शिवभक्त सरयू नदी में स्नान कर जल भरकर कांवड़ यात्रा पर रवाना हो गए। भौरीगंज श्रीरामजानकी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ परंपरा के अनुसार अधिकांश कांवड़िये जनपद स्थित बाबा दुखहरण नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं, वहीं कई श्रद्धालु सिंगिरिया स्थित सुभगनाथ मंदिर, कडरू के भारीश्वरनाथ महादेव मंदिर तथा परसपुर कस्बा के नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शंकर को जल अर्पित करने पहुंचे।         काँवड़ यात्रा में महिलाये बालिकाएं भी रही शामिल विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गाजे-बाजे, डीजे की धुन और गगनभेदी हर-हर महादेव के जयकारों के बीच शिवभक्तों का जत्था निरंतर निकलता रहा। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। भौरीगंज से रवाना हुआ यह विशाल कांवड़ जत्था परसप...

भगवान वाराह जयंती पर गूंजे जयघोष, सुन्दरकाण्ड पाठ व हवन-पूजन संपन्न

Image
भगवान वाराह जयंती पर गूंजे जयघोष, सुन्दरकाण्ड पाठ व हवन-पूजन संपन्न रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत सूकर खेत पसका स्थित भगवान वाराह मंदिर में सोमवार को वाराह जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर प्रांगण में लगा रहा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भगवान के दर्शन और पूजन के लिए पहुँचे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु ने वाराह अवतार धारण कर हिरण्याक्ष दैत्य का वध किया था। मान्यता है कि हिरण्याक्ष पृथ्वी माता को गंदगी में छिपाकर ले गया था, जिससे देवता और मनुष्यों में हाहाकार मच गया। तब भगवान विष्णु ने सूकर रूप धारण कर पृथ्वी को दैत्य के चंगुल से मुक्त कराया। वाराह जयंती के उपलक्ष्य में श्रीरामचरितमानस कृत सुन्दरकाण्ड का पाठ आयोजित किया गया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण “जय श्रीराम” और “जय वाराह भगवान” के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा। इसके उपरांत विधि-विधानपूर्वक आरती-पूजन सम्पन्न हुआ और प्रसाद वितरण किया गय...

दादी प्रकाश मणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सेवा केन्द्र, विश्व बंधुत्व का दिया संदेश

Image
दादी प्रकाश मणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सेवा केन्द्र, विश्व बंधुत्व का दिया संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परसपुर सेवा केन्द्र पर दादी प्रकाश मणि जी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और विश्व बंधुत्व के संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों ने दादी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहिन द्वारा दादी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर प्रकाश मणि दादी जी का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने शांति, प्रेम, आनंद, खुशी, शक्ति, सत्यता, पवित्रता, करूणा, दया और क्षमा जैसे दिव्य गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत किया। केन्द्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी अनामिका बहिन ने बताया कि दादी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना हेतु समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्...

भौरीगंज घाट का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,दिये निर्देश

Image
  भौरीगंज घाट का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,दिये निर्देश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। कजरी तीज पर्व के  मद्देनजर उप जिलाधिकारी कर्नलगंज जितेन्द्र कुमार गौतम ने विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत भौरीगंज स्थित श्रीराम जानकी घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान घाट की साफ सफाई,विद्युत लाइटिंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि कजरी तीज पर्व को लेकर इस घाट से श्रद्धालुओं द्वारा जल भरकर जनपद स्थित दुखःहरण नाथ मंदिर,पृथ्वीनाथ मन्दिर, सुभगनाथ मन्दिर सिंगिरिया,भारीश्वर नाथ मंदिर कडरू समेत विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को घाट से लेकर  सम्पूर्ण रास्ते मे किसी प्रकार की तकलीफ नही होनी चाहिये।

धरती माता के उद्धार का पर्व, आज 25 अगस्त को मनाई जाएगी वराह जयंती

Image
  धरती माता के उद्धार का पर्व, आज 25 अगस्त को मनाई जाएगी वराह जयंती आर के मिश्रा..... गोण्डा।। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह देव का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष वराह जयंती सोमवार, 25 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी।इसे धरती माता के उद्धार और धर्म की स्थापना का पर्व माना जाता है।जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर के सूकर खेत पसका स्थित भगवान वाराह मन्दिर में वाराह जयंती के उपलक्ष्य में पूजा पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। 💐पौराणिक महत्व...... कथाओं के अनुसार दैत्यराज हिरण्याक्ष ने अपनी मायावी शक्तियों से पृथ्वी को पाताल लोक में छिपा दिया था। देवताओं के आह्वान पर भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर महासागर में प्रवेश किया, हिरण्याक्ष का वध किया और धरती माता को अपने दांतों पर उठाकर पुनः आकाश में स्थापित किया। यह घटना धर्म और न्याय की विजय तथा अधर्म के विनाश का प्रतीक है। 🕉️ तिथि व शुभ मुहूर्त......... पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:35 बजे प्रारंभ होगी और 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी। पूजन का स...

ज्योति हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी सनी सिंह गिरफ्तार

Image
  ज्योति हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी सनी सिंह गिरफ्तार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। चर्चित ज्योति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एसओजी एव देहात कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी सनी सिंह को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। अपने को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही के दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से उसके दाहिने पैर में चोट आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।आरोपी कोचोटिल हालात में इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया।         आरोपी सनी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज     पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सनी सिंह ने 18 वर्षीय ज्योति की दुपट्टे से गला कसकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। एसपी के मुताबिक आरोपी सनी सिंह मूल रूप से जनपद बहराइच का रहने वाला है। तकरीबन दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर दिल्ली में...

पुरानी रंजिश में महिला के परिवार पर हमला, पति गंभीर घायल

Image
पुरानी रंजिश में महिला के परिवार पर हमला, पति गंभीर घायल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र के ग्राम वेलई पार में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान विपक्षी पक्ष ने भद्दी गालियाँ देते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले महिला के पुत्र गोलू को लाठी से मारा। जब पीड़िता गीता देवी बचाने पहुँचीं तो उन्हें भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। इस बीच आरोपियों ने गीता देवी के पति राम विलास पर भी हमला कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए।परिवार के लोगों ने किसी तरह घायल राम विलास को जिला अस्पताल गोण्डा पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस बावत थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर बेलई पार निवासी सुरेश, सुरिन्द्र व अरविंद तथा तुलसीपुर जनपद बलरामपुर निवासी मुकेश एवं थाना कोतवाली देहात के ग्राम विशुनपुर बैरिया निवासी रमेश के खिलाफ मारपीट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

गाय को रोटी खिलाने गई महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Image
गाय को रोटी खिलाने गई महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर जान से मारने की धमकी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जब अपने सहन दरवाजे पर गाय को रोटी खिला रही थी, तभी गांव के ही अमरनाथ सिंह पुत्र राम अचल सिंह निवासी विजईपुरवा गजसिंहपुर ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचा। शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।  थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विधिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोण्डा में यूपीएसएसीएस कर्मचारी संगठन की कार्यकारी समिति का गठन

Image
  गोण्डा में यूपीएसएसीएस कर्मचारी संगठन की कार्यकारी समिति का गठन रिपोर्ट:-आर के मिश्रा गोण्डा।। उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसायटी, लखनऊ के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों के हित में सक्रिय उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसायटी कर्मचारी संगठन (ट्रेड यूनियन) के तत्वावधान में आज बाबू ईश्वर शरण जिला पुरुष चिकित्सालय, गोण्डा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। सर्वसम्मति से मनोज कुमार सैनी (फार्मासिस्ट, ART सेंटर, गोण्डा) को संगठन का अध्यक्ष तथा सचिन कुमार (काउंसलर, परसपुर, गोण्डा) को महामंत्री चुना गया। इसी के साथ अन्य पदों पर भी सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ।बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्वाचित कार्यकारी समिति की पूरी सूची तैयार कर शीघ्र ही राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी।       कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारी समिति कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करेगी।

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, जिलाधिकारी व विधायक ने किया शुभारंभ

Image
ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, जिलाधिकारी व विधायक ने किया शुभारंभ गोण्डा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रगड़गंज (बेलसर) के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय नागरिकों और संस्था से जुड़े लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिकित्सकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।     प्रमाणपत्र देती जिलाधिकारी एव मुख्य चिकित्साधिकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि— “रक्तदान जीवन रक्षा का सबसे बड़ा कार्य है। इससे न केवल किसी की जिंदगी बचती है, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना भी प्रबल होती है।” इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता, योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली पर भी विचार-विमर्श हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ रक्त...

परसपुर में विज्ञान क्विज व मॉडल प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Image
परसपुर में विज्ञान क्विज व मॉडल प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। । उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में शनिवार को सी० वी० रमन विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा को क्विज व मॉडल प्रतियोगिता में पुरस्कृत करने की व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार कक्षा 6 से 20 छात्र और 25 छात्राएँ, कक्षा 7 से 15 छात्र और 12 छात्राएँ जबकि कक्षा 8 से 20 छात्र एवं 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।         प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र,निरक्षण करते शिक्षक क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं कक्षा 8 : विद्या पांडेय एवं सुमित कक्षा 7 : ध्रुव श्रीवास्तव एवं शिफा कक्षा 6 : शुभ गुप्ता एवं वैष्णवी मिश्रा           विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते                     ...

मारपीट और गाली-गलौज की घटना के तीन मुकदमे दर्ज

Image
  मारपीट और गाली-गलौज की घटना के तीन मुकदमे दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र में लगातार विवाद और मारपीट की घटनाएँ सामने आ रही हैं। बीते दिनों अलग-अलग मामलों में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहली घटना ग्राम दुरौनी की है, जहाँ मो० अली पुत्र जमील निवासी ग्राम परसदा थाना तरबगंज ने आरोप लगाया कि वह भैंस खरीदने के सिलसिले में दुरौनी गया था। इस दौरान विपक्षी लल्ला सिंह और दीपक कश्यप ने फर्जी अफवाह फैलाकर उसे गाली-गलौज किया और लाठी-डंडे व मुक्का-थप्पड़ से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना नगर पंचायत परसपुर वार्ड नं. 7 तालेपुरवा की है। प्रार्थिनी लीलावंती पत्नी सुरेश शिल्पकार ने बताया कि विपक्षीगण विलास और गोलू आए दिन उसे भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हैं। विरोध करने पर विपक्षी उसके घर में जबरन घुस आए और बाल पकड़कर उसे घर से बाहर घसीट लाते हुए लात-घूँसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तीसरा मामला भी ग्राम दुरौनी चौराहा का है। प्रार्थिनी राजकुमारी पत्नी छोटके ने आरोप लगाया कि मोबाइल विवाद को लेकर विपक्षी लल्ला सिंह ने उसके बटाई के ख...

शनिश्चरी अमावस्या पर सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Image
शनिश्चरी अमावस्या पर सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर के ग्राम पंचायत भौरीगंज स्थित पवित्र सरयू नदी तट श्रीरामजानकी घाट पर शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाद्रपद मास की अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है और इस बार शनिवार को पड़ने से इसका धार्मिक प्रभाव और अधिक बढ़ गया। इसी कारण सुबह से ही हजारों की संख्या में महिला-पुरुष सरयू की पावन धारा में स्नान कर पुण्य लाभ लेने पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमानजी के दर्शन-पूजन कर परिक्रमा की। धार्मिक मान्यताएँ और परंपराएँ शास्त्रों में वर्णित है कि शनिश्चरी अमावस्या शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। विद्वानों का मत है कि इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए और न ही बाल या नाखून काटने चाहिए, क्योंकि इससे सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। इसी दिन यदि घर के द्वार पर गरीब, मजदूर, जरूरतमंद, कुत्ता या कौवा आए तो उन्हें आदरपूर्वक सहयोग करन...

परसपुर राजमंदिर से चोरी हुई अष्टधातु मूर्तियाँ अब भी लापता, विकास मंच अध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात

Image
परसपुर राजमंदिर से चोरी हुई अष्टधातु मूर्तियाँ अब भी लापता, विकास मंच अध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात रिपोर्ट:- आर के मिश्रा एक माह बाद भी नहीं मिली सफलता, आक्रोशित लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग परसपुर, गोण्डा। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक राजमंदिर से चोरी गई अष्टधातु की कीमती मूर्तियों को बरामद किए जाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद चोरों का सुराग न लगना आमजन और व्यापारियों में आक्रोश का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि बीती 16/17 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 15–15 किलोग्राम वजनी दो अष्टधातु की मूर्तियाँ तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा चोरी कर ली थी। बताया जाता है कि ये मूर्तियाँ सैकड़ों वर्ष पुरानी हैं, जिन्हें रानी जानकी कुंवर द्वारा स्थापित कराया गया था। मंदिर का संचालन सर्वकारा विजय बहादुर सिंह की देखरेख में होता है। इसी मुद्दे पर परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से भेंट की और मूर्तियों की शीघ्र बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। श्री सिंह के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने...

परसपुर गौशाला में मृत मवेशी, लापरवाही से कौवों का निवाला बने मृत पशु

Image
  परसपुर गौशाला में मृत मवेशी, लापरवाही से कौवों का निवाला बने मृत पशु रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर, गोण्डा।। एक ओर राज्य सरकार छुट्टा मवेशियों के संरक्षण और देखभाल को लेकर तमाम प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। सरकार द्वारा नगर-नगर में गौ आश्रय केंद्र (गौशाला) बनवाए गए हैं और उनकी देखरेख हेतु कर्मी भी तैनात हैं, लेकिन अधिकांश गौशालाएँ महज़ कमाई का साधन बनकर रह गई हैं।      इसी कड़ी में परसपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बालपुर मार्ग स्थित गौशाला की तस्वीरें संवेदनहीनता उजागर कर रही हैं। यहाँ कई दिनों से मृत पड़ा मवेशी कौवों का निवाला बन रहा है, लेकिन देखभाल करने वाला कोई जिम्मेदार नहीं दिखाई देता। मृत मवेशी की हालत देखकर स्पष्ट है कि उसकी मौत लगभग दो दिन पूर्व हुई है।         सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह मवेशी मृत पड़ा है, उसके पास ही थाना, नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और पशु चिकित्सालय मौजूद हैं, लेकिन सभी जिम्मेदार खामोश बने हुए हैं।

बेलवा नोहर विद्यालय में गणित ओलंपियाड सम्पन्न, 102 बच्चों ने लिया भाग

Image
बेलवा नोहर विद्यालय में गणित ओलंपियाड सम्पन्न, 102 बच्चों ने लिया भाग रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर, गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 135 में से 102 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।                परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते शिक्षकगण परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त हुआ था। इसमें कुल 30 प्रश्न शामिल थे—20 बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्येक एक अंक) तथा 10 लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक तीन अंक) थे। प्रश्नपत्र का पूर्णांक 50 अंक निर्धारित था।                  कतारबद्ध बैठकर परीक्षा देते छात्र छात्रायें विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 70% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित छात्र आगामी विकासखंड स्तरी...