Posts

Showing posts from July, 2026

आरटीओ कार्यालय पर ऑटो-लोडर चालकों का प्रदर्शन, आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Image
  आरटीओ कार्यालय पर ऑटो-लोडर चालकों का प्रदर्शन, आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। उत्तर प्रदेश ऑटो-लोडर संयुक्त कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार को ऑटो-लोडर, पिकअप और डाला वाहन चालकों एवं मालिकों ने संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में देवीपाटन मंडल में एंट्री सिस्टम के नाम पर वाहन चालकों के कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। समिति का कहना है कि छोटे व्यावसायिक वाहनों पर ₹35 से ₹40 हजार तक के भारी चालान किए जा रहे हैं, जिससे वाहन संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समिति ने कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने, गलत एवं अनावश्यक चालानों की समीक्षा कर उन्हें निरस्त करने, वाहन चालकों का उत्पीड़न बंद करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समिति के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में मीडिया प्रभारी प्रकाश ना...

ट्रांसफार्मर बदलवाने पहुंचे पूर्व प्रधान पर हमला, सात पर मुकदमा

Image
ट्रांसफार्मर बदलवाने पहुंचे पूर्व प्रधान पर हमला, सात पर मुकदमा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा कर्नलगंज गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडेयचौरा में ट्रांसफा तहरीर के अनुसार, गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पूर्व प्रधान ने बिजली विभाग से संपर्क किया था। मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लेकर विभागीय कर्मचारी गांव पहुंचे, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार सिंह, अवधेश सिंह, उत्कर्ष उर्फ हर्ष सिंह, संतोष कुमार तिवारी, बब्बू तिवारी, लकी और गोलू लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। र्मर बदलवाने पहुंचे पूर्व प्रधान बीरेंद्र कुमार सिंह पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पूर्व प्रधान ने बिजली विभाग से संपर्क किय...

दीपक कश्यप मौत कांड: फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Image
  दीपक कश्यप मौत कांड: फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक दीपक कश्यप की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मृतक के पिता राम सिंह के अनुसार 26 जुलाई (रविवार) की रात दीपक कश्यप अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक से परसपुर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करते समय चालक ने लापरवाही से बाईक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर से अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजू सिंह निवासी चौहान पुरवा परेटा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता एवं कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

गुरु पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर समरसता का लिया संकल्प

Image
गुरु पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर समरसता का लिया संकल्प रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  संत रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं.....विधायक अजय सिंह परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "समरसता संकल्प अभियान" एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा लालीपुरवा एवं हट्टीपुरवा में विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह , भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय सहित अन्य अतिथियों ने संत गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में विधायक अजय सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुद...

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया संरक्षण का संदेश

Image
  अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया संरक्षण का संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बुधवार को बाघ संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 एवं 8 के करीब 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर बाघों के संरक्षण का संदेश दिया। विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग बाघ शिखर सम्मेलन के बाद की गई थी, जब जंगली बाघों के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा था। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य बच्चों में वन्यजीव संरक्षण और विलुप्त होती प्रजातियों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, महेश कुमार एवं अखिलेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में आलोक कुमार एवं शिवा कुमार ने प्रथम, शिवम, आनंद, यशराज व ...

प्रेस क्लब निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज,श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
  प्रेस क्लब निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज, श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शाखा गोंडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा प्रभारी मंडलायुक्त राकेश पाण्डेय को सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में जनपद में प्रेस क्लब के शीघ्र निर्माण तथा मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रेस क्लब के लिए प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है और मुख्यमंत्री भी पूर्व में इसकी घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद शासन स्तर पर कई बार निर्माण का इस्टीमेट मांगे जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पूर्व योगी आदित्यनाथ गोंडा प्रवास के दौरान स्थानीय पत्रकारों से नियमित संवाद करते थे, लेकिन...

सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Image
सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम बसन्तपुर सेमरातर निवासी 24 वर्षीय दीपक कश्यप की रविवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता रामसिंह कश्यप ने स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।    पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती प्रदर्शनकरियों की भीड़ सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने थाना परसपुर के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। इसके चलते परसपुर से जिला मुख्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं         मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम रॉय प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस पर तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी की। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधि...

चोरी की दो मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार

Image
  चोरी की दो मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, अपराध सूचना शाखा, टॉप-बी टीम और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से वीवो कंपनी के चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹75 हजार बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शास्त्रीनगर तोपखाना निवासी नौशाद अहमद (20) तथा फरीद सिद्दीकी (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। जीआरपी ने दोनों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।

विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने दिवंगत प्रधान शेषदत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

Image
विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने दिवंगत प्रधान शेषदत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात रिपोर्ट:- आर के मिश्रा तरबगंज गोण्डा।।   विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के ग्राम खानपुर में ग्राम प्रधान शेषदत्त तिवारी के निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय उनके आवास पहुंचे और दिवंगत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शेषदत्त तिवारी समाज के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे और दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जनता दर्शन में विधायक अजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Image
जनता दर्शन में विधायक अजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के जन सहयोग केंद्र, कडरू में शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंचे। विधायक ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध ...

मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, टिफिन बैठक में संगठन ने किया मंथन

Image
मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, टिफिन बैठक में संगठन ने किया मंथन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में परसपुर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 236 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं किसानों की सहभागिता से टिफिन बैठक का भी आयोजन हुआ। मन की बात कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह व कार्यकर्तागण  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला महामंत्री देव नारायण मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा,परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,,रविशंकर सिंह पवन सहित संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित किसान मौजूद रहे। मन की बात का लुफ्त उठाते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

नीट परीक्षार्थियों के समर्थन में कांग्रेस का कैंडल मार्च, बर्बरता के विरोध में जताया आक्रोश

Image
नीट परीक्षार्थियों के समर्थन में कांग्रेस का कैंडल मार्च, बर्बरता के विरोध में जताया आक्रोश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गोण्डा के तत्वावधान में रविवार को नीट परीक्षार्थियों के समर्थन तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित बर्बरता और 22 छात्र-छात्राओं की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुआ कैंडल मार्च पीपल चौराहा स्थित अमर क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्रों के साथ न्याय की मांग की तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने नीट परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनि...

श्रावण मास में मंदिरों की स्वच्छता व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

Image
श्रावण मास में मंदिरों की स्वच्छता व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। पावन श्रावण मास के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी, जनपद गोण्डा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसरों और मार्गों की नियमित साफ-सफाई, जल निकासी तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हिंदू युवा वाहिनी ने यह भी मांग की कि विगत वर्षों की भांति श्रावण मास के दौरान मंदिरों के आसपास एवं प्रमुख मार्गों पर खुले में मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री पर रोक लगाई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं धार्मिक वातावरण उपलब्ध हो सके। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह...

महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में 'अव्यान फिजिकल अकादमी' का शुभारंभ

Image
महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में 'अव्यान फिजिकल अकादमी' का शुभारंभ रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज, परसपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से 'अव्यान (AVYAAN) फिजिकल अकादमी' का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय परिवार, अव्यान फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि अकादमी के माध्यम से पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल एवं अन्य सेवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अकादमी में पंजीकरण कर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की मुख्य नियन्ता डॉ सीमा तिवारी,डॉ शिव प्रकाश सिंह,संध्या सिंह सहित अन्य तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए आधुनिक खेती के टिप्स

Image
धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए आधुनिक खेती के टिप्स रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना (यूपी डास्प) के अंतर्गत संचालित यूपी एग्रीस कार्यक्रम के तहत विकासखंड परसपुर के विभिन्न गांवों में धान की सीधी बुवाई के प्रदर्शन प्लॉटों का वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को फसल प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा जलवायु अनुकूल खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। निरीक्षण दल में सह वैज्ञानिक डॉ. धीरज कुमार तिवारी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार, शोध सहायक सुब्रजीत स्वाइन, वरिष्ठ उप प्रबंधक अमिताभ श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. अनूप सिंह चौहान तथा खंड तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान ग्राम अंदूपुर में किसान हुकुम नाथ वर्मा के खेत पर संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी गई, जबकि ग्राम सुसुंडा में किसान चंद्रशेखर पांडे के खेत में धान की फसल में पीलापन पाए जाने पर अनुशंसित फफूंदनाशक के छिड़काव की सलाह दी गई। इसके अलावा रव...

विधायक अजय सिंह के हाथों हुआ राजा सगरा मार्ग से राजाटोला–पंडितपुरवा–गंगापुरवा–नयापुरवा झाली मार्ग का जीर्णोद्धार

Image
विधायक अजय सिंह के हाथों हुआ राजा सगरा मार्ग से राजाटोला–पंडितपुरवा–गंगापुरवा–नयापुरवा झाली मार्ग का जीर्णोद्धार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। सदियों से  उपेक्षित राजा सगरा मार्ग से राजाटोला, पंडितपुरवा, गंगापुरवा एवं नयापुरवा झाली को सीधे जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्धार क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के प्रयासों से पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क के निर्माण से अब राजाटोला, पंडितपुरवा और नयापुरवा झाली सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक अजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विकास कार्य से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। साथ ही सड़क निर्माण में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनहित...

थाना परसपुर परिसर में सिपाही सुबेन्द्र सिंह ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Image
  थाना परसपुर परिसर में सिपाही सुबेन्द्र सिंह ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर में तैनात जांबाज सिपाही सुबेन्द्र सिंह ने अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय पहल करते हुए थाना परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने जामुन, इमली, आम तथा मोरपंख सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के बाद सुबेन्द्र सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे धरती की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हीं से मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि "पेड़ लगाएँ, जीवन बचाएँ; हरियाली से भविष्य सजाएँ।" उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी भूमि उपलब्ध है, वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। वहीं जो लोग अपने पैतृक गांव से दूर रहकर नौकरी करते हैं या जिनके पास भूमि नहीं है, वे अपने कार्यालय, मंदिर, धर्मशाला अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर उसकी...