Posts

Showing posts from January, 2026

एसआईआर समीक्षा बैठक काविधायक अजय सिंह ने लिया जायजा

Image
  एसआईआर समीक्षा बैठक काविधायक अजय सिंह ने लिया जायजा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम कडरू के बूथ संख्या 247 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दिकोली में मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने को लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है, जिससे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। नाम बढ़ोत्तरी का फॉर्म छः जमा करवाते विधायक अजय सिंह उन्होंने जानकारी दी कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म संख्या 6, मृतकों अथवा विवाह के उपरांत स्थान परिवर्तन करने वाली महिलाओं के नाम विलोपित करने हेतु फार्म संख्या 7...

तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के जन्मदिवस पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने भेंट किया प्रतीक चिन्ह

Image
तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के जन्मदिवस पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने भेंट किया प्रतीक चिन्ह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से जनप्रिय विधायक माननीय प्रेम नारायण पाण्डेय (बाबू जी) के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को उनके आवास पर शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का तांता लगा रहा। पूरे दिन बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।इस अवसर पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने उनके आवास पहुँचकर सादर भेंट की तथा जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। विधायक अजय सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम के स्वरूप का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की कामना की। जन्मदिवस के इस आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय को सदैव उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा हेतु अपार ऊर्जा प्राप्त होती रहे। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय (बाबू जी) का स्नेहिल स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और क्षेत्र...

पसका प्रधान प्रतिनिधि के पिता बलराज सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Image
पसका प्रधान प्रतिनिधि के पिता बलराज सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर रिपोर्ट: आर.के. मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पसका के प्रधान प्रतिनिधि सन्त बहादुर सिंह उर्फ पिंकू के पिता श्री बलराज सिंह का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बलराज सिंह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। बुधवार की सुबह लगभग दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवारजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों व शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुःखद समाचार को सुनकर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह, इतेन्द्र सिंह गुड्डू सहित क्षेत्र के अनेक प्रधानगण, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। स्वर्गीय बलराज सिंह को एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के र...

आम के बागानों में सूटी मोल्ड की समस्या और समाधान

Image
आम के बागानों में सूटी मोल्ड की समस्या और समाधान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। आम के बागानों में पत्तियों, टहनियों और बौर पर काली कालिख जैसी परत दिखाई देना एक गंभीर समस्या है। पहली नजर में यह फफूंद रोग लगती है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह सूट्टी मोल्ड है, जो सीधे बीमारी नहीं बल्कि हॉपर, मिलीबग, स्केल और एफिड जैसे चूसक कीटों के हनीड्यू पर पनपती है। इसके कारण बौर चिपचिपे हो जाते हैं, प्रकाश संश्लेषण कम होता है, फूल झड़ते हैं और फल कम लगते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एडीओएजी अनूप सिंह चौहान ने बताया कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले चूसक कीटों का नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL 0.3 मिली/लीटर, या थायामेथोक्साम 25 WG 0.25 ग्राम/लीटर, या डायमिथोएट 30 EC 1 मिली/लीटर पानी में घोलकर सुबह या शाम हल्की फुहार के साथ छिड़काव करें, आवश्यकता अनुसार 7–10 दिन बाद दोहराएँ। कीट नियंत्रण के 3–4 दिन बाद काली परत हटाने के लिए कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50 WP 2.5 ग्राम/लीटर या कार्बेन्डाजिम 50 WP 1 ग्राम/लीटर का छिड़काव करें, जिससे काली परत सूखकर गिरने लगती है। साथ ही पेड़ों के नीचे चींट...

परसपुर केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया ब्रह्मा बाबा का 57वां स्मृति दिवस

Image
परसपुर केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया ब्रह्मा बाबा का 57वां  स्मृति दिवस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर के बेलसर मार्ग स्थित ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक सेवा केंद्र पर रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा दादा लेखराज का स्मृति दिवस भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने केंद्र पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। इस अवसर पर बीके अनामिका बहन ने बताया कि 18 जनवरी को ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा स्वर्णिम संस्कृति के प्रेरक थे, जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग के माध्यम से मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगाई। उनका संदेश केवल कर्मकांडों तक सीमित नहीं, बल्कि एक व्यापक वैचारिक क्रांति का प्रतीक है। बताया गया कि वर्ष 1936 में उन्होंने ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना कर मूल्य आधारित शिक्षा, सहज राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया। 18 जनवरी 1969 को देह त्याग के बाद वे संपूर्णता को प्राप्त हुए और मानव कल्याण, नारी ...

गोण्डा में 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

Image
गोण्डा में 24 से 26 जनवरी तक मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा में 24 से 26 जनवरी तक त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘एक जनपद एक व्यंजन’ के तहत स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 24 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूलकिट का वितरण किया जाएगा। 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली वाहन व बसों पर कसी नकेल

Image
  सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली वाहन व बसों पर कसी नकेल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूली वाहनों के फिटनेस मानकों की गहन जांच की गई, वहीं यात्री बसों पर भी सघन चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।             सवारी बसों की जांच करते एआरटीओ प्रशासन चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स व स्पीड गवर्नर की जांच की गई। मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बसों में ओवरलोडिंग, चालक के लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच कर चालान किया गया।         यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अधिकारी एआरटीओ प्रशासन ने वाहन चालकों व आमजन से हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए कहा कि सड़क...

खिचड़ी भोज आयोजन के दौरान ब्राह्मण दक्षिणा में शाल देकर किया सम्मानित

Image
  खिचड़ी भोज आयोजन के दौरान ब्राह्मण दक्षिणा में शाल देकर किया सम्मानित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। । विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सभा डेहरास में मकर संक्रांति के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक भव्य खिचड़ी भोज तथा शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम सभा के सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को विशेष सम्मान देने के लिए उन्हें खिचड़ी भोज में आमंत्रित किया गया,जिसमे भोज उपरांत शाल भेंटकर ब्राम्हणों को सम्मानित किया गया। प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार सिर्फ एक मौसम परिवर्तन का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह कृषि समुदाय के लिए भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक धरोह...

महाविद्यालय की आज की परीक्षा हुई स्थगित, निराश लौटे छात्र छात्राएं

Image
  महाविद्यालय की आज की परीक्षा हुई स्थगित, निराश लौटे छात्र छात्राएं रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में शनिवार को होने वाली परीक्षा विश्वविद्यालय के आदेश पर स्थगित कर दी गयी है। इस बावत जानकारी देते हुये महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ0 वीना सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश का अनुपालन करते हुये 17 जनवरी  शनिवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को होने वाली प्रथम समेस्टर की परीक्षा आगामी 20 जनवरी तथा तृतीय एवं पंचम समेस्टर की परीक्षा 27 जनवरी को सम्पन्न कराई जाएगी।                 महाविद्यालय से वापस निकलती छात्राये वहीं मुख्य नियन्ता डॉ0 एसपी सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि महाविद्यालय में आदेश के प्राप्त होते ही तत्काल सूचना पट पर स्थगन आदेश के साथ साथ परीक्षा की अग्रिम तिथि की लिस्ट भी चस्पा करवा दी गयी,तथा विद्यालय के स्टाफ द्वारा आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थगन की जानकारी से निरन्तर अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान आकस्...

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अवध केसरी सेना ने नगर कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र

Image
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अवध केसरी सेना ने नगर कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा एवं अभद्र टिप्पणियों को लेकर अवध केसरी सेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर के निर्देशक्रम में नीरज सिंह सहित अन्य अवध केसरी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को नगर कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।            अवध केसरी सेना कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया शिकायती पत्र ज्ञापन में बताया गया कि अवध केसरी सेना एक सामाजिक संगठन है, जो समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए कार्य करता है। आरोप लगाया गया है कि रीना चौहान (निवासी बेलसर) एवं रीना दीक्षित (निवासी भदुआ तरहर) द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम चैनलों के माध्यम से बीते कई महीनों से लगातार अभद्र भाषा, गाली-गलौज एवं अश्लील टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं।   शहर कोतवाली गोण्डा पहुंचे अवध केसरी सेना के कार्यकर्ता संगठन का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को रीना चौहान द्वारा पूरे ब्राह्मण समाज क...

महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

Image
महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में आज कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुचिता एवं शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुईं। परीक्षा के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने बोर्ड पैटर्न पर आधारित प्रश्नपत्रों को पूरे मनोबल एवं आत्मविश्वास के साथ हल किया तथा शत-प्रतिशत प्रश्नपत्र पूर्ण किया। परीक्षा के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन एवं परीक्षा संचालन से जुड़े कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान कार्यालय इंचार्ज निधि सिंह सहित विकास सिंह, पवन शुक्ल, अजय सिंह, मंजीत राजपूत, विजय सिंह, नीतू पाण्डेय, अभिषेक सिंह, निधि चतुर्वेदी, रेशमा सिंह आदि ने परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिसर में अनुशासन एवं शांत वातावरण बनाए रखने से विद्यार्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिली, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो 

विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं व आधुनिक तकनीकों की जानकारी

Image
विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं व आधुनिक तकनीकों की जानकारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेरी में कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर द्वारा महापुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा विभिन्न जानकारियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनका किसानों ने अवलोकन किया। मेले में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. अनूप सिंह चौहान ने वर्तमान समय में फसलों के उत्पादन हेतु आधुनिक तकनीकों एवं रबी मौसम की समसामयिक गतिविधियों पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तकनीकी सहायक राजेश मिश्रा ने दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने के उपाय, विपणन तथा मानव जीवन में दलहन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। खंड तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह ने मृदा नमूना ग्रहण करने की विधि एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ...

300 सौ वर्ष पुराने शिवालय के जीर्णोद्धार को लेकर संकल्प विकास फाउंडेशन ने विधायक को सौपा मांगपत्र,विधायक ने दिया आश्वासन

Image
300 सौ वर्ष पुराने शिवालय के जीर्णोद्धार को लेकर संकल्प विकास फाउंडेशन ने विधायक को सौपा मांगपत्र,विधायक ने दिया आश्वासन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत नन्दौर (बलगरपुरवा) में स्थित लगभग 300 वर्ष पुराने शिवाला मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों व सामाजिक संस्था ने आवाज उठाई है। ग्राम पंचायत की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले इस मंदिर की हालत वर्तमान में बेहद जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में संकल्प ग्रामीण विकास फाउंडेशन के बैनर तले नन्दौर निवासी रजनीश सिंह ओर से विधायक करनैलगंज अजय सिंह को पत्र भेजकर मंदिर के पुनर्जीर्णोद्धार हेतु सक्षम विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई है। संस्था का कहना है कि मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि यदि समय रहते मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया तो यह ऐतिहासिक धरोहर नष्ट हो सकती है। ग्रामीणों ने इसे बचाने के लिए शासन-प्रशासन से शीघ्र पहल की अपेक्षा जताई है।वहीं परसपुर विकास मंच अध्यक्ष डॉ0अरुण सिंह के...

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस

Image
  तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  नगर पंचायत परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षा का प्रथम दिवस सोमवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही, जिससे उनकी तैयारी और गंभीरता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल कक्षा दस में पंजीकृत कुल 396 छात्रों के सापेक्ष 350 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 46 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट कक्षा बारह में पंजीकृत 730 छात्रों में से 680 छात्रों ने परीक्षा दी तथा 50 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए।             प्री बोर्ड परीक्षा देती विद्यालय की छात्राएं प्रशासनिक प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्...

वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. उस्मानी का निधन,पत्रकारिता जगत की अपूर्ण क्षति

Image
वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. उस्मानी का निधन,पत्रकारिता जगत की अपूर्ण क्षति रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जिले के तेज-तर्रार, निर्भीक एवं वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. उस्मानी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, जहां आज भोर में इलाज के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले भर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता जगत ने एक सजग प्रहरी, निर्भीक आवाज और सशक्त कलम को खो दिया है। ए.आर. उस्मानी अपने बेबाक लेखन, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यदि चाहें तो इसे और अधिक औपचारिक, भावनात्मक या संक्षिप्त न्यूज कटिंग शैली में भी ढाल सकता हूँ।

हिन्दू सम्मेलन का हुआ आगाज,काफी संख्या में उमड़ी सनातनियों की भीड़

Image
  हिन्दू सम्मेलन का हुआ आगाज,काफी संख्या में उमड़ी सनातनियों की भीड़ रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम खरगूपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता फैलाना था। सम्मेलन में विशेष रूप से अवध प्रान्त के ग्राम्य विकास संयोजक ओमप्रकाश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बातें रखी। सम्मेलन की अध्यक्षता कृष्णकुमार शुक्ला, हरिशंकर मिश्र और महन्थ श्याम जी महराज बाबाकुट्टी ने की। इस मौके पर शारीरिक प्रमुख प्रदीप जी,बौद्धिक प्रमुख अरुण जी,खण्ड कार्यवाह केपी सिंह जी, सहप्रचार प्रमुख शिवा चौहान और  खण्ड प्रचार प्रमुख अभिषेक जी उपस्थित थे। सम्मेलन का आयोजन हिन्दू समाज के संगठित होने और सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से किया गया था। 👉 समाज को एकजुट करने की आवश्यकता पर जोर..... मुख्य वक्ता ओमप्रकाश जी ने अपने संबोधन में समाज के बीच एकता और सद्भावना की आवश...

ओटी टेक्नीशियन परीक्षा में सफलता हाशिल कर काजल सिंह ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Image
  ओटी टेक्नीशियन परीक्षा में सफलता हाशिल कर काजल सिंह ने किया क्षेत्र का नाम रोशन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम डेहरास सरदार पुरवा निवासी अमरनाथ सिंह की बेटी काजल सिंह ने ओटी टेक्नीशियन की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी हर्षोल्लास का माहौल है। इस ऐतिहासिक मौके पर परसपुर पंचम से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह और सुरेश सिंह ने काजल सिंह के निज निवास पर पहुँचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने काजल को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया और भविष्य में भी ऐसे ही कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने काजल की सफलता को एक प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि काजल ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने काजल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा, "आज के इस समय में युवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, और काजल ...

सहकार भारती का 48वां स्थापना दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया

Image
  सहकार भारती का 48वां स्थापना दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के वैशनपुरवा आटा में सहकार भारती का 48वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता के महत्व को उजागर करते हुए मुख्य अतिथि देवीपाटन मण्डल के विभाग सहसंयोजक अशोक वर्मा जी ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका और उद्देश्य पर विस्तृत विचार साझा किए। मुख्य अतिथि श्रीवर्मा जी ने कहा, "सहकार भारती का उद्देश्य केवल सहकारिता के आंदोलन को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि संस्कारवान कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन में शामिल करना है। सहकार भारती सहकारिता की विशुद्धियों को शुद्ध करने का कार्य करती है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ इसे हर घर तक पहुंचाएं।" उन्होंने सहकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए युवा वर्ग से इसमें अधिक से अधिक सक्रिय भागीदारी की अपील की।     ...