पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और बेटी को धमकाने का आरोप
पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और बेटी को धमकाने का आरोप हरदोई निवासी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार हरदोई जिले के रेलवेगंज निवासी जगदीश कश्यप ने दो पुलिसकर्मियों पर जांच के निस्तारण के नाम पर रुपये की व्यवस्था कराने के लिए दबाव बनाने तथा आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी को पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में कथित रूप से धमकाए जाने का भी आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की गोपनीय जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में जगदीश कश्यप ने आरोप लगाया है कि हरपालपुर पेशी में कार्यरत एक सिपाही, जो जांच संबंधी कार्य भी देखता है, उन पर विभिन्न लोगों से संपर्क कर काम कराने का दबाव बनाता है। उन्होंने संबंधित सिपाही पर अपने प्रभाव का हवाला देकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दूसरे सिपाही द्वारा भी उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया कि उनकी बेटी पहले पुलिस लाइन क...