Posts

Showing posts from August, 2023

कटरा बाजार पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत तीन पर मुकदमा दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना कटरा बाजार पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।        कोतवाल करुणाकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह वाहन चालक जयप्रकाश सिंह,तथा हमराही सिपाही जितेंद्र कुमार, छोटेलाल, महिला सिपाही बीनू वर्मा व महिमा के साथ वीआईपी ड्यूटी व शांति व्यवस्था ड्यूटी से हलधरमऊ पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि हलधरमऊ निवासी छोटके उर्फ सफीक अपराधिक कृत्य के साथ गौकसी का कार्य को लेकर एक गैंग चलाता है।वही गैंग का लीडर है वहीं चाइन टोला थाना नवाबगंज हालपता कौड़हा जगदीशपुर निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ छोटू व लोनहवा दरगाह थाना खरगूपुर हाल पता कौड़हा जगदीशपुर निवासी लाडले उसके गैंग के सदस्य हैं। इस गैंग के कृत्य से समाज में भय व्याप्त है। इस गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने के लिए गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करके अनुमोदन प्राप्त किया गया। जिस पर तीनो के विरुद्ध समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम के तहत...

ऑटो रिक्शा चालक को पीटने में तीन नामजद पर केस दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कटरा बाजार पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।      प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम केशवपुर पहड़वा के घोसियाना निवासी शारुफ की तहरीर देकर आरोप लगाया है।कि  वह अपने ऑटो रिक्शा पर सवारी बैठाकर कटरा बाजार शंकर चौराहा पहुंचा था। इस बीच तीन लोग डंडा व लोहे का रॉड लेकर पहुंचे और उसे ऑटोरिक्शा से उतार कर मारने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया, जिस पर विपक्षीगण जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए।      इस बावत प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम परसौना शुकुल पुरवा निवासी श्याम,मोनू व रतनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

महिला से फोन छीनने के आरोपी को पुलिस ने फोन समेत किया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा व हमराह पुलिस फोर्स द्वारा महिला से मोबाइल फोन लूटने के आरोपी अभियुक्त ग्राम उम्मेदजोत बनकटवा निवासी शाहबान उर्फ शाबान पुत्र मोहम्मद इस्लाम को कोतवाली नगर अन्तर्गत  यशमय स्कूल के पीछे गंगापुर को जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने 30 अगस्त को एक महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना कारित की थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-1005/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर की दीर्घायु होने की कामना

Image
            भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती बहने भाई बहन के अटूट विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। रक्षा बंधन का पर्व प्रत्येक वर्ष श्रवण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत करता है। रक्षा बंधन के महत्व को समझने के लिये सबसे पहले इसके अर्थ को समझना होगा. "रक्षाबंधन " रक्षा+बंधन दो शब्दों से मिलकर बना है। अर्थात एक ऎसा बंधन जो रक्षा का वचन ले,इस दिन भाई अपनी बहन को उसकी दायित्वों का वचन अपने ऊपर लेते है। जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने भाईयों को बांधा रक्षासूत्र रक्षा बंधन की विशेषता....... रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व माना जाता है। एक ऎसा बंधन जो दो जनों को स्नेह की एक धागे से बांध ले। रक्षा बंधन को भाई - बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा। बल्कि ऎसा कोई भी बंधन जो किसी को भी बांध सकता है। भाई - बहन क...

घर से गये थे गोण्डा, नही लौटे घर वापस, पुलिस ने दर्ज की गुमसुदगी

Image
          फाइल फोटो:- लापता शिव बहादुर शुक्ला रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत   थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत सुसुंडा निवासी अरुण शुक्ला ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि पीड़ित के पिता 58वर्षीय शिव बहादुर शुक्ला 22 अगस्त की सुबह नौ बजे गोण्डा गये हुये थे। देर शाम तक वापस घर नही पहुँचे।नात रिस्तेदार के यहाँ पता लगाया गये। लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नही मिल सकी। पीड़ित के मुताबिक उसके पिता मंदबुद्धि के है तथा उनकी दिमागी हालत भी ठीक नही है। थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर गुमसुदगी दर्ज करली गयी है।

रक्षा सूत्र बांध कर ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन ने दिया शांति एकता प्रेम का संदेश

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परसपुर सेवा केन्द्र पर पावन पर्व रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया! विधायक प्रतिनिधि के रक्षासूत्र बढ़ती ब्रम्हाकुमारी अनामिका बहन जहां ब्रह्मा कुमारी अनामिका बहन ने आएं हुएं भाई बहिनों को सम्बोधित करते हुए रक्षा सूत्र बांधने का महात्म्य बताया, तथा रक्षा सूत्र बांधने से क्या क्या फायदें होते हैं , रक्षा सूत्र बांधने का रिवाज कबसे पड़ा आदि विषयों पर  प्रकाश डाला! उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय,डॉ0 शिवकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्व प्रधान मगन सिंह,उधौराम शुक्ला,मेजर एमबी शुक्ला,बब्लू सिंह,पुत्ती सिंह, जगदीश सोनी,राम सुंदर पांडेय,रामेंद्र नारायण सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा,रवि यज्ञसैनी, सचिन श्रीवास्तव, पत्रकार राजकुमार मिश्रा, पत्रकार राजन कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रदान की राहत सामग्री

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण......... गोण्डा।। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोण्डा पहुंचकर कर्नलगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित किया। डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है ........... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुये कहा कि डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा के समय में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व विभाग की टीम,शैक्षिक संस्थानों और संगठनों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचा रही है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट में रोजमर्रा के खाने के सामान को रखा गया है जिसमें आटा,चावल,अरहर दाल,नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया व सब्जी मसाले,रिफाइंड तेल,लाई,भुना चना,गुड़,बिस्कि...

खेत मे शौच को गयी महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशक्रम में थाना उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरन महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त गोपालपुर परास पट्टी पुरवार निवासी ऋषिकेश यादव पुत्र इन्द्रबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।       थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली खेत मे शौच गयी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0-285/23, धारा 376,504,506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करनें के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

कम्पोजिट विद्यालय में नेत्र ज्योति कमजोर होंने वाले छात्रों को वितरित हुआ निःशुल्क चश्मा

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील क्षेत्र कर्नेलगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय बालकराम पुरवा में जिला अंधता निवारण समिति द्वारा आयोजित 8 से 14 वर्ष की स्कूल के बच्चों का स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 160 छात्रों की स्क्रीनिंग की गई थी।जिसमें से नौ छात्र नेत्र संबंधी दूरदृष्टि व सिरदर्द से पीड़ित पाए गए थे, जिन्हें मंगलवार को विद्यालय में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ0 ए0 के0 गोस्वामी के नेतृत्व में निःशुल्क  चश्मे का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य व विद्यालय शिक्षकगण मौजूद रहे। इस दौरान

डोर टू डोर तथा स्कूलों में वितरित की गई फाइलेरिया की दवा

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाये गये ‘सर्वजन दवा सेवन’ अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। उक्त अभियान का सोमवार को समापन हो गया, लेकिन जो परिवार किन्हीं कारणों से दवा के सेवन से वंचित रह गए हैं या जिन्होंने इंकार करते हुए अभी तक फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खाई है, उनके लिए मॉप अप राउंड चलाया जा रहा है। मॉप अप राउंड मंगलवार से शुरू होगा और दो सितंबर तक चलेगा।  यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ0 रश्मि वर्मा ने दीl सीएमओ ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है l बचाव ही इस बीमारी से सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है। इसलिए वर्ष में एक बार चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन जरूर करें l

पंचमुखी महादेव मंदिर में लोंगो ने जलाभिषेक कर मांगी मिन्नतें

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। इटियाथोक बलरामपुर रोड पर जयप्रभा ग्राम स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन व अनुष्ठान पूरे दिन चलता रहा। भोर पहर से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों में जलाभिषेक के लिए होड़ सी लग गई।स्थानीय लोगों सहित दूर दराज क्षेत्र से आए महिला व पुरुष श्रद्धाल द्वारा मंदिर परिसर व गर्भ गृह हर- हर महादेव, बम-बम भोले,नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर के मुख्य द्वार से महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं,भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, समी,भांग, धतूरा,पुष्प,माला के साथ जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की।महिलाओं ने व्रत रखकर पूजन अर्चन किया।       शिवमंदिर पुजारी यशोदा नंद शुक्ल ने बताया कि श्रद्धालुओं में अंतिम सोमवार होने से ज्यादा उत्साह रहा।हवन-पूजन व ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम शाम तक अनवरत् चलता रहा।सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मिन्नतें मांगी।

कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। नवाबगंज थाना क्षेत्र के शोभापुर गाँव में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रविवार की रात करीब 07:40 पर ठेले पर लकड़ी लादकर जा रहे एक युवक को पीछे से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।          प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के लौव्वावीरपुर मजरा रघुनाथ तिवारी पुरवा निवासी जगदंबा 'उर्फ' गल्ले (42) पुत्र बैजनाथ गाँव के ही हन्ने नामक युवक के साथ रविवार को शोभापुर गाँव से ठेले पर लकड़ी का बोटा लादकर आरा मशीन पर ला रहा था कि रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही उसका ठेला भी टूट गया। कार चालक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक पेड़ में जा टकराया।दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। वहीं घायल जगदंबा को एनसीसी की 48 वीं वाहिनी गोंडा के कर्नल सुनील कपूर ने अपनी गाड़ी से सीएचसी नवाबगंज पंहुचाया जहां चिकित्सक ने ...

हेराफेरी कर वाहन बेचने वाले दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा जेल

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना इटियाथोक व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चार पहिया वाहनों का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जनता से धोखाधड़ी करने वाले दो जालसाज अभियुक्तों ग्राम मोहम्मदपुर गढवार थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा निवासी अवनीश प्रताप सिंह पुत्र घनश्याम सिंह तथा  ग्राम रेवढा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच निवासी नेकराम यादव उर्फ लेखपाल यादव पुत्र त्रिवेणी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन चारपहिया वाहन व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने प्रार्थीगण ओमप्रकाश तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार दुबे से श्रीराम फाइनेंस कम्पनी व महाकाल कम्पनी का रिकवरी एजेण्ट बताकर किरायानामा एग्रीमेंट के तहत 03 अदद चार पहिया वाहन ली थी। जब प्रार्थीगणों द्वारा उक्त अभियुक्तगणों से किराया मांगा गया तो उन्होने प्रार्थीगणों को फर्जी बेचनामा दिखाकर गाली-गुप्ता देते हुए भगा दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में प्रार्थीगणों द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज व प्रभारी स्वाट संत...

शादी का झांसा देकर लड़की लेकर हुये लापता,तीन लोंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटैला निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे शादी करने की नीयत से विपक्षीगण उसकी पुत्री को  बहला फुसलाकर भगा ले गये। आरोप है कि उसकी पुत्री को भगाने में पूरा सहयोग निसार अहमद व दिलदार खां का रहा है।काफी खोजबीन किया गया पर कहीं पर भी पता नही चल सका।        थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसी के गांव निवासी नसीर अहमद उर्फ कुन्ने,निसार अहमद,दिलदार खां के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।

अवैध कच्ची शराब को लेकर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र 1 व 2 की संयुक्त टीम ने अपने क्षेत्रों में खैरी थाना कोतवाली नगर, ग्राम देवा, महुआडीह थाना मनकापुर, शिवपुर थाना तरबगंज एवं ग्राम बालपुर जाट थाना कोतवाली देहात में दबिश देकर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।            प्राप्त जानकारी के अनुसार दबिश के दौरान लगभग 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, तथा मौके पर लगभग 150 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 07 अभियोग पंजीकृत किया गया।           

कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम में आयोजित किसान मेले में दी गयी तमाम जानकारी

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम में कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत कृषक सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका संचालन वैज्ञानिक संतकुमार त्रिपाठी ने किया। मेले मे विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गये।कर्नेलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश करते विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू वहीं ग्राम खजूरी निधि के किसान ओमप्रकाश पाण्डेय ने सतत एवं टिकाऊ खेती  तथा चरहुँआ निवासी रविशंकर सिंह पवन ने रेशम कीट पालन,कृषक उत्पादक संगठन,भेड़ व बकरी पालन पर व्यापक जानकारी दिया। तरबगंज निवासी शिवकुमार मौर्य द्वारा आयुर्वेदिक कृषि के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की गई।वैज्ञानिक हरपाल सिंह ने समसामयिक कृषि के क्रियाकलापों व सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय मे चल रही कृषि विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इसी ...

38वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत दी गयी विशेष जानकारी

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नेलगंज में 38वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक व नेत्र परीक्षण अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेत्र संबंधी विभिन्न बीमारियों (मौसम जनित बीमारी , मोतियाबिंद समबलबाई, नासूर नाखून) एवं स्कूली बच्चे और बुजुर्गों के बीमारी व नजर दोष से बचने के लिए चश्मे की महत्व पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेत्रदान की परंपरा बनाने एवं लोगों को जागरूकता पर जोर दिया गया।नेत्र परीक्षण अधिकारी ए. के. गोस्वामी द्वारा "आँख है तो जहान है" तथा "किसी के जीवन में अंधेरा ना रह जाए" इस पर विशेष नेत्रदान संबंधी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया।

रक्षासूत्र बढ़कर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रसुरक्षा का संकल्प

Image
रक्षासूत्र बढ़कर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रसुरक्षा का संकल्प रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित बेनी माधव जंग बहादुर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परसपुर गोंडा द्वारा के तत्वावधान में उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर देश व राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। आपसी सदभाव बढ़ाने व ऊँच नीच का भेदभाव समाप्त करने का लिया संकल्प......  कार्यक्रम के दौरान सह जिला कार्यवाह (आरएसएस अवध प्रांत) अनुज रस्तोगी जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तत्वावधान में वर्ष भर में  कुल छः उत्सव मनाया जाता है। जिसमे रक्षाबंधन उत्सव भी शामिल है।यह पर्व आपसी सदभाव व ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करने और राष्ट्र के संकल्प के रूप में मनाया जाता है।       उन्होंने कहा कि इस पर्व का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा है। जैसे भाई अपनी बहन तथा बहन अपने भाई की रक्षा का संकल्प लेते हैं, ठीक वैसे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन राष्ट्र व भारत माता की रक्षा का संकल्प लेता है। यह संगठन भारत माता को अपनी माता मानता है।...

अवैध असलहा बनाने के उपकरणों सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिये गये है। जिसके क्रम में थाना कोतवाली मनकापुर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार मय हमराह पुलिस टीम व उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता मय स्वाट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाशिल हुई है। उक्त निर्देशक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर व स्वाट की संयुक्त टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर थाना क्षेत्र के पीलखाना तिराहे के पास मौजूद थी, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़कामऊ में निर्मल कोरी के मडहे में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर मोहल्ला रफीनगर निवासी  मो0 शब्बीर पुत्र मो0 जमी, शेखपुरवा निवासी सुबेदार शेख पुत्र सलीम , भवानी सिंह  पुरवा अशरफ पुर निवासी शिवम यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, बड़कामऊ निवासी विश्राम यादव बुद्धिराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ...

राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी का परसपुर में हुआ जोरदार स्वागत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  नगर पंचायत परसपुर में रविवार को दोपहर बाद भेंटवार्ता चाय पर चर्चा में पहुँचे पिछड़ा मोर्चा राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी का स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।         व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने बताया कि विशेष दौरे पर गोण्डा जिला में आए राज्यमंत्री जिला मुख्यालय के डाक बंगला के बाद परसपुर नगर के स्वर्णकार हाता पहुँचे। जहाँ पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत व भेंटवार्ता किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रामकुमार सोनी, राकेश सिंह, अनिल सोनी, अनुज सिंह, अमरनाथ सोनी अंशू, मोहित पाण्डेय, अनुज यादव, मुन्ना जायसवाल, लल्लन कौशल, संतु कनौजिया, अनिल यादव समेत दर्जनों नागरिक शामिल रहे हैं।

आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस फोर्स ने किया पैदल गस्त

Image
परसपुर कस्बे में पैदल गस्त करते थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के मद्देनजर नगर परसपुर में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक व महिला पुरुष आरक्षियों के साथ पैदल गस्त कर आमजन से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया। इस दौरान कर्नेलगंज रोड तथा तुलसीधाम मार्ग पर पैदल गस्त करते हुये सभी रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को हिदायत देते हुये कहा कि सीबीएन मार्ग को किसी भी प्रकार से अवरुद्ध कदापि न् करें।ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न् उतपन्न हो। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप शाही, वीरेंद्र मौर्या, सभाजीत सिंह, सन्दीप यादव सहित अन्य आरक्षीगण मौजूद रहे।       पसका बाजार में पैदल गस्त करते चौकी इंचार्ज                     सोमप्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स          वहीं पुलिस चौकी पसका इंचार्ज सोमप्रताप सिंह मय हमराह कांस्टेबलों के साथ रक्षाबंधन पर्व के तहत...

आरोग्य मेले में मरीजों का लगा रहा तांता,की गई विभिन्न प्रकार की जाँच

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा चारों पीएचसी पर 193 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई...... गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकासखंड इटियाथोक के सदाशिव, जानकीनगर, बाबागंज व तकिया मनोहरजोत पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श समेत अन्य कई जांच की सुविधा मुहैया कराई गई। इसी क्रम में सदाशिव पीएचसी पर 70 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।सभी को संचारी रोगों की जानकारी देकर बचाव के उपाय बताए गए।डॉ0 पूनम गुप्ता, डॉक्टर स्मृति श्रीवास्तव, फूलचंद, शालिनी, महेश पांडे, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।         जाँच के लिये ब्लेड सेम्पल लेते स्वास्थ्य कर्मी  वहीं सीएचसी अधीक्षक इटियाथोक डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फैली आंख की बीमारी की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर बचाव के टिप्स दिए गए।इसके अलावा त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया की जांच ...

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनाक मौत,

Image
      अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के सीबीएन मार्ग पर सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसका बेटा विशाल सिंह सूरत से अपने घर आ रहा था तभी जरौली के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे उसकी मृत्यु हो गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।     इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचायत नामा की  विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन केसुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।

जमीनी विवाद में महिला को पीटा,दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोंगों पर मुकदमा दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के मंगलौसा निवासिनी आरती पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश के विवाद में जान से मारने की धमकी देते हुये चतुरभुजी पाण्डेय,गौरव पाण्डेय,मनीष पाण्डेय तथा आशुतोष पाण्डेय ने घर मे घुसकर मारा पीटा,बीच बचाव कराने पहुंची बिट्टू तिवारी की भी पिटाई कर दिया।   वही दूसरे पक्ष भौरीगंज निवासी गौरव कुमार पाण्डेय का आरोप है कि शनिवार की शाम पुरानी जमीनी विवाद को लेकर रामू तिवारी, द्वारिका पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय व दिनेश पाण्डेय ने लाठी डंडे से पीटा।बीच बचाव कराने पहुँचे भाई आशुतोष पाण्डेय को भी जान से मारने की धमकी देते हुये मारा पीटा।     थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोंगों के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

सांड से टकराया बाइकसवार, हुआ चोटिल,जिला अस्पताल रेफर

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र छपिया बभनान मार्ग पर बखरौली निवासी एक युवक की बाइक बृहस्पतिवार देर शाम सांड से टकरा गयी।जिससे बाइकसवार सुरेन्द्र के पेट मे सांड की सींघ लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।वही सांड की भी मौके पर मृत्यु हो गई। स्थानीयजनो व राहगीरों ने चोटिल सुरेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से मौजूद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।परिजनों के मुताबिक घायल सुरेंद्र छपिया अपने होटल की दुकान से माड़ा बाजार जा रहे थे कि अचानक पतिज़िया बुजुर्ग गांव के पास साड़ से हुई भिडंत में गम्भीर रूप से घायल हो गए।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने कारागार समेत बालग्रहों का किया निरीक्षण

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा बाल संरक्षण समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी........ डॉ0 देवेन्द्र शर्मा  गोण्डा।। जनपद गोण्डा में उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ0 देवेन्द्र शर्मा (राज्यमंत्री स्तर) ने जनपद में पहुँचकर निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।शुक्रवार को आगमन के पश्चात रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को उन्होंने निरीक्षण किया। अपने निरीक्षणों व बैठकों में डॉ0 शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण किसी एक विभाग या अधिकारी का दायित्व नहीं है, वरन यह सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह भी बाल संरक्षण को लेकर सजग रहें। अध्यक्ष डॉ0 शर्मा ने सर्वप्रथम जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द यादव से कहा कि कारागार में महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के लिए वे अपने स्तर से झूले की व्यवस्था करायें। इसके बाद पोर्टरगंज स्थित बालगृह शिशु व विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण का निरीक्षण किया।          निरीक्षण के दौरान अधीक्षिकों को निर्देश दिये कि बच्चों की खान पान व स्वास्थ...

आगामी 28 अगस्त को आयोजित होगा किसान मेला,

Image
आगामी 28 अगस्त को आयोजित होगा किसान मेला रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम पर 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को भव्य किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक विकास खण्ड अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये आम जनमानस से अपील करते हुये कहा कि उक्त आयोजित मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान बंधुओ की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। उक्त मेले में जिला के तमाम अधिकारी द्वारा खेती सम्बन्धी तमाम जानकारी व सुझाव साझा की जाएगी।

59 वर्षीय उरेही की सर्पदंश से हुई मौत,परिजनों में छाया मातम

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  जनपद गोण्डा अन्तर्गत उमरी बेगमगंज के सोनौली मोहम्मदपुर निवासी महिला की सर्पदंश की वजह से मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनौली मोहम्मदपुर जयपत्तर पुरवा निवासिनी 59 वर्षीय महिला  उरेही शुक्रवार सुबह घर से निकलकर शौच के लिये जा रही थी। कि तभी रास्ते मे सर्पदंश का शिकार हो गई। जिसे परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।जहाँ पर इलाज के दौरान उरेही की मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

कूड़ा ढुलाई करने वाले ई रिक्शा की बैटरी लेकर चोर हुये चंपत,प्रभारी ईओ ने दी तहरीर

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा चोरों ने मचाया आतंक,एक माह में कई चोरी,कुछ में दी गयी तहरीर,कुछ चुप ही रह गये लोग....... गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर कार्यशाला परिसर में खड़े कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी ई- रिक्शा की बैटरी अज्ञात चोर रात में खोल ले गये। शुक्रवार की सुबह कर्मियों को इसकी जानकारी होने पर सम्बंधित अधिकारी ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया जा रहा है। चोरी प्रकरण की जाँच कराई जा रही है। केस-1 आठ अगस्त की रात में ग्राम पंचायत चरहुंवा निवासी वीरेन्द्र सिंह नामक किसान का पानी मोटर चोर खोल ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीड़ित ने पुलिस को इसकी तहरीर दी है। केस-2 ग्राम रघुनाथ पुरवा मधईपुर खांडेराय के रहने वाले अजय कुमार सिंह नामक किसान का विद्युत मोटर चोर खोल ले गए। गत जुलाई माह में धान फसल की सिंचाई में लगा किर्लोस्कर मोटर पम्पिंग सेट चलाकर भोजन के लिये घर आया। तभी उसका मोटर अज्ञात चोर खोल ले गये। केस-3 गत जुलाई माह में ग्राम मोहना स्थित पंचायत भवन में कम्प्यूट...

खुद की रायफल से चली गोली,पीएसी सिपाही की मौत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा हादसा या आत्महत्या यह है जाँच का विषय...... अयोध्या।। जनपद अयोध्या में डियूटी पर तैनात एक पीएएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सिद्धार्थनगर अन्तर्गत बांसी निवासी कुलदीप कुमार त्रिपाठी पीएसी की 25वीं बटालियन रायबरेली बी कंपनी में कार्यरत था। जोकि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में वेद मंदिर (क्रॉसिंग वन) पर अपनी डियूटी कर रहा था।उसी दौरान यह आश्चर्यजनक घटना घटित हुई, सुबह तकरीबन सवा छः बजे खुद की राइफल से गोली चलने से सीधे गले में गोली लगी। गोली लगने के पश्चात घायलवस्था में आनन फानन में सिपाही को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया। जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जाँच का विषय यह है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाढ़ पीड़ितों को वितरित की गई राहत सामग्री,आयी लोंगो के चेहरे पर मुस्कान

Image
राहत किट वितरित करते सांसद,उपजिलाधिकारी, तथा क्षेत्राधिकारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील क्षेत्र तरबगंज के कुछ गाँव के लोगों को बाढ़ की जद में आ जाने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोंगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।बताते चलें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम गोकुल एवं दत्तनगर के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को बाढ़़ राहत सामग्री किट कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह,  उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज, नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज के द्वारा वितरण कराया गया।बाढ़ पीड़ित जन राहत सामग्री पाकर सरकार द्वारा किये जाने वाले इस बेहतर कार्य की प्रशंसा किया।     जनता से हालचाल पूछते सांसदबृजभूषण शरण सिंह