Posts

Showing posts from June, 2024

पिता ने दर्ज कराई बेटी की गुमसुदगी

Image
  पिता ने दर्ज कराई बेटी की गुमसुदगी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरी खुर्द निवासी रामनाथ कोरी ने पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया है कि गुरुवार की सुबह तकरीबन नौ बजे उसकी पुत्री त्यौरासी स्थित एक सिलाई सेंटर पर जाने के लिये घर से निकली थी।देर शाम तक वापस घर नही पहुंची।तब आस पड़ोस तथा नात रिस्तेदारी में भी पता किया लेकिन कहीं पर भी कोई पता नही चल सका। बेटी के मोबाईल नम्बर पर कॉल करने पर उठ नही रह है।           इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की प्रार्थनापत्र पर गुमसुदगी दर्ज कर ली गई है।

मण्डलायुक्त ने नगर पालिका का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश

Image
  मण्डलायुक्त ने नगर पालिका का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने गोण्डा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर पहुंच कर साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल लाइन की बाल्मीकि बस्ती, गांधी पार्क के सामने नाला सफाई, मेवातियन, तोपखाना शास्त्री नगर व नगर पालिका कार्यालय के पास हो रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया।  👉 *बरसात से पहले सभी बड़े नाले व नालियों की हो साफ सफाई........आयुक्त इस मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश देते हुये कहा कि बरसात आने से पहले सभी नाले और नालियों की साफ सफाई करा दी जाए जिससे जल भराव की समस्या से निजात मिल सके। घनी बस्ती में निरंतर साफ सफाई कर कूड़े को तत्काल उठा लिया जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिले सभासदों से बातचीत कर साफ सफाई की व्यवस्था का हाल-चाल जाना जिस पर सभासदों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाती है। 👉 शहर में साफ सफाई में लापरवाही करने वालों के ल खिलाफ ईओ करें कार्यवाही.......

अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु 30 श्रद्धालुओं पहला जत्था रवाना

Image
  अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु 30 श्रद्धालुओं पहला जत्था रवाना 👉बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु प्रति वर्ष जाते हैं शिव भक्त ....... रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा के विकास खण्ड कर्नेलगंज से 30 दर्शनार्थियों का जत्था बाबा अमर नाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल श्रद्धालु शिव भक्तों ने जय बाबा बर्फ़ानी, बम बम भोले के जयकारे लगाए। बताते चले कि कर्नेलगंज क्षेत्र के बाबा बरखण्डी नाथ मंदिर के महंत के सुनील पूरी नेतृत्व में बाबा बर्फानी अमरनाथ जी के दर्शन को तहसील करनैलगंज क्षेत्र के छतईपुरवा, सोनवार, भितिहा व शाहपुर धनावा के 30 श्रद्धालुओं का जत्था गोण्डा रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखंडीनाथ महादेव मंदिर के महंत,ओम प्रकाश गोस्वामी,कपिल देव मिश्र,शेषराम गोस्वामी,राजेश पाण्डेय,दिनेश मिश्र,भवानी शुक्ल,दीवान पाण्डेय,रमेश तिवारी,भोलानाथ पाण्डेय,अजय पाण्डेय,रामकिशोर बाबा,रमेश पाण्डेय,अंशुमान मिश्र,अम्ब्रीश तिवारी,भैरव तिवारी,अनूप,शिव जी,निरंकार,रिंकू,वीरेंद्र,शौर्य प्रताप,अभय प्र...

पति की तहरीर पर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Image
पति की तहरीर पर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत कोतवाली कर्नेलगंज निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्नेलगंज क्षेत्र के कुर्था निवासी पीड़ित सन्तू पुत्र चंद्रिका ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है किपीड़ित की पत्नी गत 16 जून को उसकी गैर मौजूदगी में उसकी माता एवं परिजनों से लड़ाई झगड़ा कर लिया। जिससे रुष्ट होकर वह कहीं चली गई है।पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी आये दिन उसकी माता एवं परिवार वालों को प्रताड़ित किया करती है।पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थनापत्र के आधार पर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

थाने से महज सौ मीटर दूरी पर खड़े वाहन की बैटरी चोरी,पीड़ित ने दी तहरीर

Image
थाने से महज सौ मीटर दूरी पर खड़े वाहन की बैटरी चोरी,पीड़ित ने दी तहरीर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर में चोरी की घटनाएँ लगातार चरम पर है। कहीं भैस चोरी तो कहीं मोटर चोरी के साथ साथ कई गाड़ियों की बैटरियां भी चोरी हो गयी। जिसका जांच पड़ताल के हवाला देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिससे चोरों के हौंसले और बुलंद हैं। परसपुर क्षेत्र के सिंगरिया निवासी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि थाने से महज सौ मीटर के अंदर खड़ी उनकी निजी बस संख्या यूपी 41 टी 8907 की बैटरी 24 जून सोमवार की रात में अज्ञात चोर खोल ले गये। बैटरी चोरी प्रकरण की लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दी गई।  👉 सफेद हाथी साबित हो रहे नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे.. पीड़ित का कहना है कि जिस जगह पर उसकी गाड़ी खड़ी थी उसके दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुये है। अब सवाल यह उठता है कि क्या सीसीटीवी कैमरे का भी डर इन चोरों को नही है। या फिर यह सीसीटीवी सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गये है।चल ही नही रही रहे है,जिसकी निष्क्रियता की जानकारी इन चोरों को है जिससे पिछले छः माह में तीन चार गाड़ियों की बैटरियों की चोरी हो चुक...

मंडलायुक्त ने तरबगंज पहुंचकर तटबंध का किया निरीक्षण

Image
मंडलायुक्त ने तरबगंज पहुंचकर तटबंध का किया निरीक्षण रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। बुधवार को देर शाम कमिश्नर देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने तरबगंज तहसील के अन्तर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित रहने वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सकरौर भिखारीपुर तटबंध के किलोमीटर 17 से 20 हजार के मध्य निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम तरबगंज व अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड को निरंतर तटबंध का निरीक्षण करने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि जल स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाए खतरे के निशान से ऊपर जाने पर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर बचाव व राहत कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जाए इसमें बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। सभी सम्बन्धित विभाग अलर्ट मोड में रहे जिससे कि लोगों के जान और माल का नुकसान न होने पायें।       इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पित्रशोक,गांव के शमशान में होगा अंतिम संस्कार

Image
  कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पित्रशोक,गांव के शमशान में होगा अंतिम संस्कार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम सहजौरा निवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के पिताजी पं0 प्रताप नारायण मिश्रा (पूर्व शिक्षक) की ह्र्दयगति रुकने से देवलोक गमन हो गया। प्रमोद मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिससे परिजनों में मातम छा गया।उन्होंने बताया कि पूज्य पिताजी का अंतिम संस्कार सहजौरा गांव स्थित पैतृक शमशान में किया जायेगा।

गाड़ी रोकवाकर बीज सप्लायर को पीटा,अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
  गाड़ी रोकवाकर बीज सप्लायर को पीटा,अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के अकौनी पूरे जरौली, बड़नापुर निवासी अजय कुमार मिश्रा ने परसपुर पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वह कम्पनी द्वारा दिये गए बीजों की सप्लाई का काम करता है। इसी बीज सप्लाई को लेकर भौरीगंज स्थित एक दुकान पर बोलेरो गाड़ी स जा रहा था कि तभी पसका मोड़ के आगे उसकी गाड़ी के आगे लाल रंग की  दिल्ली नम्बर वाली स्विफ्ट कार को लाकर रोक दिया। तथा  उसमें से तीन चार व्यक्ति निकलकर आये और हाकी डण्डे मारने लगे उसकी गाड़ी का शीशा वगैरह फोड़कर नुकसान कर दिया। वहाँ से वह भौरीगंज की तरफ कार लेकर भाग गये।       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर  अज्ञात लोंगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

बम फेंकने व दीवार तोड़कर नुकसान करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  बम फेंकने व दीवार तोड़कर नुकसान करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के पूरे डाल निवासी मेहीलाल पासवान द्वारा गत 22मई को लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया था कि वह अपना दीवाल बनाकर उसपर सीमेंट की चद्दर डालकर परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे थे कि विपक्षीगण मोटरसाइकिल व बोलेरो से 20- 25 की संख्या में आकर घर चढ़कर हाकी,डण्डा,गोला बम से हमला कर दिया।दीवाल,सीमेंट की चादर,तथा घर मे रखा सामान तोड़कर नुकसान कर दिया।उक्त सूचना पर पुलिस ने विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।       पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये थाना उमरी बेगमगंज पुलिस टीम ने थाना तरबगंज के ग्राम खरजीत पुरवा मौजा जेठासी निवासी विष्णुदेव पासवान पुत्र रामभवन पासवान को उसके घर से गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर लिया है।

59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित के याद की गयीं प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती

Image
  59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित के याद की गयीं प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। । विकास खण्ड परसपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र पर यज्ञ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का 59वीं पुण्य स्मृति दिवस आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन ने मातेश्वरी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे विश्व की सर्व आत्माओं को अपना पुत्र मानतीं थीं,किसी के ऊपर कभी भी क्रोध व रोब नहीं गालिब करतीं थीं। इस दौरान मातेश्वरी जी को भोग स्वीकार कराकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये सभी भाई बहिनों को भोग स्वीकार प्रसाद वितरित किया गया।        उक्त अवसर पर रामेंद्र नारायण सिंह, कमला प्रसाद सिंह,ओम् प्रकाश सिंह,देव नारायण पांडेय,राज बक्श पाण्डेय,अमर नाथ पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय डा०सुरेश चंद तिवारी,अनूप,ज्ञानचंद,रमाशंकर,सुषमा,उमा,रमा,बबिता,ममता,मुस्कान,पुनम,अनुष्का आदि उपस्थित रहीं !

आईपीएस आफिसर अंकित मित्तल निलंवित,पत्नी के साथ बदसलूकी करने के लगा आरोप

Image
  आईपीएस आफिसर अंकित मित्तल निलंवित,पत्नी के साथ बदसलूकी करने के लगा आरोप  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा लखनऊ।। योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुये चुनार के तत्कालीन आरटीसी एसपी को सस्पेंड कर दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्नी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में आरटीसी चुनार के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को शासन ने निलंवित कर दिया है। पत्नी के शिकायत पर उन्हें गोंडा एसपी के पद से हटाकर चुनार आरटीसी भेजा गया था। महिला मित्र से संबंधो को लेकर विवाद के घेरे में आये वर्ष 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर अंकित मित्तल की पत्नी ने उनके ऊपर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए शासन को पत्र भेजा था। जिसकी जांच चल रही थी, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर शासन ने उन्हें निलंवित किया है।

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,दस नामजद तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

Image
बाजार से घर जाते समय जमकर हुई मारपीट, रिपोर्ट - आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत टेंगनहा गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे शाहपुर बाजार से सौदा लेकर घर वापस जा रहा था। कि तभी पहले से रास्ते में घात  लगाकर बैठे विपक्षीगणो ने धारदार हथियार व लाठी डंडे से अचानक वार कर दिया।जिससे उन्हें चोटें आई।पुलिस ने उन्ही के गांव निवासी आशुतोष, गिरजाशंकर,विजय शंकर,मनके लाल,लालमनि, संजय सहित तीन अज्ञात के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।      वहीं दूसरे पक्ष आशुतोष त्रिपाठी का आरोप है कि सब्जी लेकर बाजार से घर जाते समय अनायास ही गाली गलौज देते हुये पिटाई कर दिया,तथा मोटरसाइकिल तोड़कर नुकसान कर दिया बचाने गये भाई गणेश शंकर को भी जान से मारने की धमकी देते हुये मारा पीटा।पुलिस ने टेंगनहा निवासी अशोक कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार व सुमित कुमार के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन अ...

बलिदान दिवस पर याद किये गए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत आटा स्थित शक्ति केन्द्र पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्य तिथि बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अरुण कुमार कनौजिया ने बताया कि शक्ति केंद्र आटा में आयोजित डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान रामू कनौजिया,अमित कनौजिया,सप्पू कनौजिया सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। बूथ नंबर 189 पूरे लाली डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बूथ कार्यकर्ता

पाँच वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,क्या साधु वेषधारी युवक ने की बच्ची की हत्या

Image
  पाँच वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जाँच में जुटी पुलिस टीम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र नवाबगंज में एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ घूम रही पांच वर्षीय का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आस पास के लोंगो के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक साधू वेध धारी संदिग्ध व्यक्ति के साथ एक बच्ची दिखाई पड़ी थी और पूछताछ में दोनों ने पिता पुत्री होने की बात बताई थी। लेकिन इसी बीच शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कटरा रेलवे क्रासिंग के पास एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय एवं जीआरपी इंस्पेक्टर राकेश राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। बाग में पेड़ की जड़ पर खून के निशान पाये गये हैं जिससे प्रतीत होता है कि बच्ची को पटककर हत्या की गई है वहीं पुलिस साधू वेषधारी संदिग्ध पिता की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका के शव के पास से मिले राशन कार्ड में दतिया मध्य प्रदेश ...

दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत

Image
दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। बाइक की आमने सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम नकहरा निवासी चुनई प्रसाद बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे, वह बांध से होकर वापस घर आ रहे थे।कि तभी तेज रफ्तार से सामने से आ रही बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।                                    रोते बिलखते परिजन मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कोतवाली कर्नेलगंज में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।     इस बावत कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम  हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

महाविद्यालय में कराया गया योगाभ्यास, चेयरमैन रहे मौजूद

Image
  महाविद्यालय में कराया गया योगाभ्यास, चेयरमैन रहे मौजूद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकासखंड परसपुर अंतर्गत स्थित महाकवि तुलसीदास  महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।  जिसकी मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह रहे।           इस दौरान योग प्रशिक्षक अभिषेक रस्तोगी द्वारा अनुलोम विलोम, भ्रामरी , ब्रजासन, भुजंगासन, सूर्यनमस्कर आदि विभिन्न योगासन कराते हुए उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गयी।              वहीं महाविद्यालय की मुख्य नियंता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सीमा तिवारी ने कहा कि मानव जीवन में योग का बड़ा ही महत्व है।योग करने से शरीर स्वस्थ्य एवं दिल दिमाग भी चैतन्य रहता है।       एनसीसी प्रभारी डॉ0 हरेन्द्र कहा कि योग करने से शरीर मे उत्पन्न होने वाली बीमारियां जन्म ही नही लेने पाती हैं।शरीर मे स्फूर्ति रहती है।           इस...

शादी का झांसा देकर दुराचार करने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Image
  शादी का झांसा देकर दुराचार करने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को गया गिरफ्तार कर लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 18 जून 2024 को थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी ताज मोहम्मद उर्फ नायाब द्वारा उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुराचार किया गया है तथा जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी गयी है। वादिनी की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर क्षेत्राधिकारी मनकापुर द्वारा की गयी विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ नायाब को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक व पुलिस टीम ने बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

केक काटकर कांग्रेसीजनों ने मनाया पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन

Image
  केक काटकर कांग्रेसीजनों ने मनाया पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गयी। वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर कचेहरी परिसर में 54 किलो लड्डू का वितरण किया गया। तदुपरांत कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल और मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर देश के जन-जन से जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को जानकर ई डी, सीबीआई, सत्ता शासन के दबाव को दरकिनार कर राहुल गांधी ने जिस तरह अपने मान अपमान की परवाह ना करते हुए देश के संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा की लड़ाई लड़ी और जनादेश 2024 प्राप्त किया। हम सबको उससे सबक लेकर आज से ही 2027 के लिए तैयार होना होगा।           कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला एवं प्रवक्ता शिव कुमार दुबे तथा अ...

कुड़ियाव जामा मस्जिद में अता की गई बकरीद की नमाज

Image
  कुड़ियाव जामा मस्जिद में अता की गई बकरीद की नमाज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुड़ियाव स्थित मस्जिद मेंबकरीद की नमाज अता की गयी।उक्त जानकारी देते हुये ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सऊद खान ने बताया कि आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के रूप में मनाये जाने वाले इस त्यौहार को लेकर लोगों ने कुड़ियाव गाँव की जामा मस्जिद मे सैकड़ो की संख्या में लोंगों ने नमाज पढ़ी।उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद कुड़ियाव के पेश इमाम बाबा अमानतरजा खान कलीमुल्ला के द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अता कराई गई तदुपरांत खुदा से मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देते नजर आये। गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देते  प्रधान प्रतिनिधि सऊद खान

रेलवे गुमटी के पास खंडहर में मिला अज्ञात का शव

Image
  रेलवे गुमटी के पास खंडहर में मिला अज्ञात का शव रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली क्षेत्र के कटराघाट से आगे सरयू रेलवे गुमटी के पास एक अज्ञात शव पाया गया। जोकि कई दिनों पुराना बताया जा रहा है, बरामद शव से काफी दुर्गंध निकल रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटराघाट के निकट स्थित (रेलवे क्रॉसिंग)के पास निर्जन स्थान पर बने पुराने खड़हर के अंदर कई दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब उस रास्ते से लोग जा रहे थे तो वहां से आ रही दुर्गंध की वजह से लोगों ने अंदर देखा तो एक शव पड़ा दिखाई दिया। लोंगों ने अनुमान लगाया कि उक्त शव तीन चार दिन पुराना है।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाने के प्रयास में जुट गयी। लेकिन नतीजा शिफर रहा। शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना देकर साक्ष्य संकलन हेतु फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है ।

विद्युत समस्या को लेकर परसपुर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Image
  विद्युत समस्या को लेकर एसडीओ को ज्ञापन देते परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व अन्य रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विद्युत व्यवस्था की समस्या को लेकर परसपुर विकास मंच के तत्वावधान में एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी विद्युत उपकेंद्र परसपुर को सौंपा गया। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने ज्ञापन देकर एसडीओ विद्युत को अवगत कराया कि परसपुर उपकेन्द्र के दो फीडरों त्यौरासी एवं उमरी बेगमगंज की अघोषित कटौती से शीघ्र निजात दिलाया जाये तथा पसका फीडर पर चल रही लो वोल्टेज की समस्या के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि इस भीषण गर्मी के दौरान लो वोल्टेज एवं अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।        परसपुर विद्युत उपकेन्द्र के उपखण्ड अधिकारी अमित मौर्या ने समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि इस सबका मुख्य कारण ओवरलोडिंग है।ओवरलोड की समस्या से निजात पाने के लिये कई ट्रांसफार्मर की मानक क्षमता को भी बढ़ाया गया है।कुछ नई लाइन भी बनाई जा रही है।आपसी संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि नगर के फीडर की एक घण्टे की विद्युत कटौती...

जमीनी रंजिश में महिला को घर चढ़कर पीटा, मुकदमा दर्ज

Image
  जमीनी रंजिश में महिला को घर चढ़कर पीटा, मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम रेक्सडिया निवासिनी बिन्दुमती पत्नी बद्री यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को विपक्षीगण घर चढ़कर आये,जान से मारने की धमकी व गाली गलौज देते हुये लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम रेक्सडिया निवासी रामराज,दयाराम पुत्रगण हीरालाल यादव एवं सूरज पुत्र रामराज के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

नहाने गये युवक सरयू नदी में डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर

Image
  नहाने गये युवक सरयू नदी में डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज में सरयू नदी में नहाने आया युवक डूब गया जिसका शव बरामद नहीं हो पाया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक  थाना कटरा बाजार के ग्राम खोदाहरी भदैया निवासी उदयपाल पुत्र चंद्रपाल शनिवार को सरयू नहाने कटराघाट स्थित सरयू नदी आया था और नहाते वक्त अचानक गहरे पानी ने चले जाने की वजह से डूबकर नदी में लापता हो गया।       सूचना मिलने पर कर्नेलगंज प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच जानकारी ली। शव तलाशने के लिए गोताखोरों को बुलवाया गया है।    खबर लिखे जाने तक निरन्तर प्रयास जारी है पर कोई कामयाबी नही मिल सकी।

जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डण्डे, दो की हालत गम्भीर,गोण्डा रेफर

Image
  जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डण्डे, दो की हालत गम्भीर,गोण्डा रेफर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज के ग्राम नगवा कला बाबूपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। आखिरकार खूनी संघर्ष का रूप धारण कर जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इस मामले में दो महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संदर्भ में पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि उसके सहन दरवाजे की जमीन पर विपक्षी निर्माण कर कब्जा करना चाहते हैं।जिसे रोकने पर विपक्षीगण एकराय होकर हमला बोल दिया।जिसमें 4 लोगो को चोटें आयी।  घायलों में दो की हालत गंभीर है जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोण्डा रेफर कर दिया गया है। उक्त मामले में जानकारी हेतु जब प्रभारी निरीक्षक से जरिये दुरभाष संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।

गाजे बाजे व गगनभेदी जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Image
  गाजे बाजे  व गगनभेदी जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जोकि नगर के धर्मनगर मार्ग स्थित आश्रम से बालपुर रोड, कर्नेलगंज मार्ग सहित विभिन्न मार्गों भ्रमण करने के पश्चात आश्रम पर आकर समापन की गयी।कलश यात्रा में सैकड़ो माताओं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर गगनभेदी जयकारों के साथ पैदल नगर भ्रमण किया।     भगवान लड्डू गोपाल जी की मूर्ति को सिर पर धारण कर मुख्य                            यजमान ने किया नगर भ्रमण  यज्ञाचार्य पं0 केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि स्वामी श्री राकेश्वरानन्द पूरी जी महाराज के 12वें निर्वाण दिवस के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमे पूना महाराष्ट्र से पधारी कथा व्यास मुकताई महराज चालक के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराया जायेगा।                   बड़ी संख्या म...

वार्ड नं0 छः की सड़क बनी नाला,आना जाना हुआ दूभर,प्रशासन मौन

Image
  वार्ड नं0 छः की सड़क बनी नाला,आना जाना हुआ दूभर,प्रशासन मौन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत वार्ड नम्बर छः मुरावन टोला में राम प्रसाद विश्वकर्मा के घर से पुत्तन लाल मास्टर के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क पर नाली का पानी बजबजा रहा है जिससे वार्डवासियों सहित क्षेत्रीयजनो को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अजी भाई साहब यह कोई नाला नही है,परसपुर वार्ड नं0 छः                    मुरावन टोला की सड़क का दृश्य है  स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जलभराव को लेकर कई बार ऑनलाइन शिकायत तथा वार्ड सभासद द्वारा अधिशाषी अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन चुनाव के पांच साल का एक कार्यकाल बीत गया दूसरा कार्यकाल चल रहा है अभी तक कोई अधिकारी/ एवं जनप्रतिनिधि इस जलभराव की तरफ झांकने तक नहीं आया। वहीं नगर पंचायत के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय में बैठक कर सम्पूर्ण नगर का मुवायना कर रहे है।इस सड़क को लेकर पता नही क्यों मौन है।      उक्त जलनिकासी की समुचित व्यव...

नवागत थानाध्यक्ष ने अपराधों पर अंकुश एवं फरियादी के फीडबैक को बताया अहम

Image
  नवागत थानाध्यक्ष ने अपराधों पर अंकुश एवं फरियादी के फीडबैक को बताया अहम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर के नवागत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुये सभी फरियादियों की फरियाद सुनकर यथोचित न्याय करना तथा अपराधों पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फरियादी बिना झिझक अपनी फरियाद कह सकते है।पीड़ित से न्याय व संतुष्टि को लेकर फीडबैक भी लिया जायेगा। महिलाओं की समस्या का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।