Posts

Showing posts from 2026

पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और बेटी को धमकाने का आरोप

Image
पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और बेटी को धमकाने का आरोप हरदोई निवासी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार हरदोई  जिले के रेलवेगंज निवासी जगदीश कश्यप ने दो पुलिसकर्मियों पर जांच के निस्तारण के नाम पर रुपये की व्यवस्था कराने के लिए दबाव बनाने तथा आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी को पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में कथित रूप से धमकाए जाने का भी आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की गोपनीय जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में जगदीश कश्यप ने आरोप लगाया है कि हरपालपुर पेशी में कार्यरत एक सिपाही, जो जांच संबंधी कार्य भी देखता है, उन पर विभिन्न लोगों से संपर्क कर काम कराने का दबाव बनाता है। उन्होंने संबंधित सिपाही पर अपने प्रभाव का हवाला देकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दूसरे सिपाही द्वारा भी उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया कि उनकी बेटी पहले पुलिस लाइन क...

जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार करें बीजों का चुनाव : एडीओ एजी अनूप सिंह चौहान

Image
जलवायु, मिट्टी और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार करें बीजों का चुनाव : एडीओ एजी अनूप सिंह चौहान  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। रबी सीजन में गेहूं की बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए उन्नत किस्मों के बीजों का चयन करना बेहद जरूरी है। किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की प्रकृति और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार ही गेहूं की प्रजातियों का चयन करना चाहिए। सही किस्म के चुनाव से न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि फसल की गुणवत्ता में सुधार कर किसानों की आय भी बढ़ाई जा सकती है। एडीओ एजी अनूप सिंह चौहान ने बताया कि गेहूं की बुवाई के समय और खेत में उपलब्ध सिंचाई के साधनों को ध्यान में रखकर बीज का चयन करना चाहिए। समय से बुवाई वाले सिंचित क्षेत्रों में उपयुक्त उन्नत प्रजातियों का इस्तेमाल करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, धान की कटाई में देरी या अन्य कारणों से पछेती बुवाई करने वाले किसानों को उसी के अनुरूप किस्मों का चयन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की खेती के लिए एचडी-2967, डीबीडब्ल्यू-187 (करण वंदना), डीबीडब्ल्यू-222 (करण ...

छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

Image
छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉नशे के खिलाफ जागरूकता से ही बनेगा स्वस्थ समाज.......डॉ सीमा तिवारी परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, मुख्य वक्ता ओम नारायण सिंह एवं डॉ. दयाशंकर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने कहा कि युवावस्था जी...

नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Image
  नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में विधायक अजय सिंह के निर्देशक्रम में  ‘मेरा देश मेरा अभियान’ के तहत नमो सेवागाथा के तत्वावधान में भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में परसपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लाला बगिया मालव, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, पसका मोड़, मधईपुर कुर्मी, दुरौनी चौराहा, पूरे तिवारी खैरा और मरचौर सहित कई स्थानों पर कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी ...

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की बढ़ी तिथि

Image
  जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की बढ़ी तिथि रिपोर्ट:-आर के मिश्रा गोण्डा।। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट आईएन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Image
  करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम रिपोर्ट :- आर के मिश्रा उमरी बेगमगंज गोण्डा।। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरेडाल डीहा निवासी  पन्नालाल पासवान का 30 वर्षीय बेटा प्रेम  पासवान की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को उसके ससुराल दरौली चौराहा में हुआ। बताया जाता है कि प्रेम पासवान बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेम गांव में रहकर खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी पिंटू पासवान और तीन छोटे बच्चे देवांश (5), शिवांश (3) व कालू (16 माह) हैं। पिता की अचानक मौत से तीनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। जानकारी के मुताबिक प्रेम छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल ...

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Image
  रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा विभिन्न योजनाओं और विकसित भारत की थीम पर बनाई आकर्षक रंगोलियां परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में सोमवार को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देश में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकसित भारत की परिकल्पना को रंगोलियों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। संगीता, पलक, मुस्कान, खुशी, शिल्पी और रेशमा ने विकसित भारत की थीम पर रंगोली बनाई। आलोक ने भारत के मानचित्र को रंगों से सजाया, जबकि कपिल और करण ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतिज्ञा, महक, छाया, नगमा और शिवानी ने आकर्षक आकृति वाली रंगोली बनाई। सूरज और सोनू ने रॉकेट का मॉडल तैयार किया। वहीं यशराज और विभु ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मॉडल रंगोली के जरिए प्रस्तुत किया। विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी प्रतिभ...

गणपति के दरबार में सजा छप्पन भोग, गूंजे जयकारे

Image
  गणपति के दरबार में सजा छप्पन भोग, गूंजे जयकारे रिपोर्ट:- आर के मिश्रा हवन-पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज और बाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के चौक बाजार स्थित श्री शंकर मंदिर धर्मशाला में श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के पंचम दिवस सिद्धि विनायक भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। अवध धाम से पधारे आचार्य पं. उदयभान मिश्रा शास्त्री एवं सहयोगी विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन कराया। सायंकालीन आरती के दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।वहीं, शनिवार दोपहर बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कन्या भोज और बाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद...

बनारस से आए विद्वानों ने गंगा आरती की तर्ज पर की गणेश महाआरती

Image
  बनारस से आए विद्वानों ने गंगा आरती की तर्ज पर की गणेश महाआरती रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के चौक बाजार स्थित श्री शंकर मंदिर धर्मशाला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार की शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। गणेश जी की महाआरती में सम्मिलित हुए विधायक अजय सिंह समिति अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने बताया कि महाआरती में मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। बनारस धाम से आए विद्वान आचार्यों ने मां गंगा आरती की तर्ज पर सिद्धिविनायक भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक भव्य महाआरती प्रस्तुत की। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था से सराबोर रहा। महाआरती के उपरांत गाजे-बाजे के साथ सुरेश कौशल उर्फ लल्लन एवं रिंकू सोनी ने भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, ‘ग...

विश्वकर्मा पूजा पर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा विद्युत उपकेंद्र, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Image
  विश्वकर्मा पूजा पर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा विद्युत उपकेंद्र, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर (गोण्डा)। विद्युत उपकेंद्र परसपुर में गुरुवार को श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवर अभियंता विद्यासागर के नेतृत्व में विद्युतकर्मियों एवं क्षेत्रीयजनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हवन किया। पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रम और शिल्प के आराध्य हैं भगवान विश्वकर्मा : विद्यासागर अवर अभियंता विद्यासागर ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तु एवं निर्माण कला का अधिष्ठाता माना गया है। निर्माण, तकनीक, शिल्प और कारीगरी से जुड़े लोगों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व श्रम एवं हुनर के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। विश्वकर्मा भगवान की अस्तुति करते  अवर अभियंता विद्यासागर कार्यक्रम में विद्युतकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन, कार्य...

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की सात वर्षीय बेटी की मौत, दो गंभीर

Image
  स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की सात वर्षीय बेटी की मौत, दो गंभीर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। डेहरास-गोण्डा मार्ग पर कटेला के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सालपुर पाठक निवासी फिदा हुसैन (40) अपनी मां हबीरन (60) एवं सात वर्षीय बेटी सायना के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गोण्डा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या UP32FM2280 ने कटेला के पास उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल के ऊपर पलट गई। हादसे में सायना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिदा हुसैन और हबीरन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. लोकेश शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की ...

कैंडिल मार्च निकालना पड़ा भारी, 8 नामजद समेत 50 के खिलाफ केस

Image
  कैंडिल मार्च निकालना पड़ा भारी, 8 नामजद समेत 50 के खिलाफ केस रिपोर्ट:- आर के मिश्रा नवाबगंज (गोण्डा)। दुल्लापुर गांव के विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में बिना अनुमति निकाला गया कैंडिल मार्च आयोजकों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस के मुताबिक मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए और सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ। मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत करीब 50 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे दुल्लापुर निवासी विकास निषाद के नेतृत्व में करीब 50 लोग कैंडिल मार्च लेकर निकले। मार्च दुल्लापुर गांव से शुरू होकर ऊंचे पुरवा होते हुए दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा। इस दौरान सड़क पर भीड़ एकत्र होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस के अनुसार कैंडिल मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिले में 11 सितंबर से दो अक्टूबर तक धारा 144 लागू है। इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस उपनिरीक्षक विभव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विकास निषाद, राहुल निषाद, रामजनम निषाद, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजकुमार और विनोद निषा...

ट्रैक्टर से गिरकर 17 वर्षीय कांवड़िए की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Image
ट्रैक्टर से गिरकर 17 वर्षीय कांवड़िए की मौत,परिजनों में मचा कोहराम रिपोर्ट:-आर के मिश्रा उमरीबेगमगंज गोण्डा।। थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 17 वर्षीय एक कांवड़िया की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कजरी तीज के पावन पर्व के मद्देनजर उमरी गांव निवासी नीरज यादव ट्रैक्टर से गोण्डा स्थित श्री दुखहरण नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते आजाद नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह अचानक नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुये शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।वहीं मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विधिक धाराओं मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच में जुट गयी है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर पुलिस सख्त, दो पर मुकदमा

Image
  सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर पुलिस सख्त, दो पर मुकदमा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विनोद साहनी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर जातिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर गोण्डा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्मों की लगातार निगरानी की जा रही है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली कथित टिप्पणियों के मामले में अब तक दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इटियाथोक थाना क्षेत्र की काजल सिंह तथा करनैलगंज थाना क्षेत्र के कृष्ण कुमार निषाद के विरुद्ध समाज में द्वेष एवं वैमनस्य फैलाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि सोशल मीडिया पर समाज में द्वेष और वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर जातिगत, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें और किसी भी पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

पहले प्रयास में आशुतोष पांडेय बने ग्राम विकास अधिकारी

Image
पहले प्रयास में आशुतोष पांडेय बने ग्राम विकास अधिकारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कस्तूरी निवासी आशुतोष पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशुतोष पांडेय के पिता राम कुमार पांडेय हैं, जबकि माता गृहणी हैं। चार भाई-बहनों में आशुतोष सबसे बड़े हैं। उनकी एक बहन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। आशुतोष की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने विधि (लॉ) में स्नातक की डिग्री हासिल की। आशुतोष ने बताया कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्ष 2026 में मिली इस सफलता के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल ...

तिरंगा पदयात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, हाथों में तिरंगा लहराते विधायक अजय सिंह का रहा गजब जलवा

Image
तिरंगा पदयात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, हाथों में तिरंगा लहराते विधायक अजय सिंह का रहा गजब जलवा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के परसपुर मंडल में मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। जोकि विकासखंड परसपुर से शुरू होकर ब्लॉक संशाधन केंद्र,आटा परसपुर तक आयोजित पदयात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। पदयात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का भाव दिखाई दिया। तिरँगा यात्रा में विधायक अजय सिंह के साथ उमड़ा जनसैलाब इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, शान और पहचान का प्रतीक है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम क...

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं,फिटनेस, परमिट व इंश्योरेंस फेल मिलने पर तीन स्कूल बसें सीज

Image
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं,फिटनेस, परमिट व इंश्योरेंस फेल मिलने पर तीन स्कूल बसें सीज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शासन के निर्देश पर विद्यालयी वाहनों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान श्री साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, कर्नलगंज की तीन स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट एवं इंश्योरेंस वैध नहीं पाए गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तीनों बसों को नियमानुसार सीज कर लिया गया। एआरटीओ प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधनों एवं वाहन स्वामियों से सभी अभिलेख अद्यतन रखने की अपील करते हुए कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वन्दन यात्रा में समरसता का दिया संदेश

Image
संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वन्दम यात्रा  में समरसता का दिया संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह द्वारा संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत रविवार को शक्तिकेंद्र मरचोर में कलश वन्दन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर संत रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, मानवता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके संदेश आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश “समरस समाज, सशक...