Posts

Showing posts from October, 2023

उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय सहित उपस्थित लोंगो ने दी शुभकामनाएं

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर में तैनात रहे उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त होने पर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को पुष्पमाला पहनाते हुये धार्मिक ग्रन्थ व अंगवस्त्र भेंटकर मंगलकामना करते हुए कहा कि नौकरी में आना और जाना एक प्राविधान के तहत है।जो आया है उन सभी को समयानुसार सेवानिवृत्त होना भी निश्चित है। थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने धार्मिक ग्रन्थ व अंगवस्त्र किया भेंट उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि उनके साथ कार्य करने में बहुत सारी जानकारी अर्जित हुई।उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह की वरिष्ठता व अनुभव के कारण साथ मे कार्य करने का आनन्द ही कुछ और था।उन्होंने अपने व समस्त थाना स्टाफ की तरफ उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार से अभी तक अपने परिवार से दूर रहकर आपने पुलिस विभाग को सेवा प्रदान किया उसी प्रकार अब अपने परिवार के बीच रहकर उनकी देखभाल के दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। वहीं उनके सहयोगी उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता ने भी ध...

करेण्ट की चपेट में आकर सांड की हुई मौत,मुकदमा दर्ज

Image
करेण्ट की चपेट में आकर सांड की हुई मौत,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के त्यौरासी निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी अपने दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर से केविल जोड़कर खेत के चारों तरफ लगे कन्टीले तार जोड़े हुये थे।जिसमे करेण्ट करेण्ट प्रवाहित होने की वजह से विद्युत करेन्ट की चपेट के आ जाने से एक सांड की करेंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया किपीड़ित द्वारा दोगुई तहरीर के आधार पर अहमद पुत्र अलीरजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।M

दस माह से नही मिले मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विकास खण्ड इटियाथोक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में एक बैठक आयोजित कर अपने बकाया मानदेय को लेकर रणनीति तैयार किया।रोजगार सेवकों ने दस महीने के बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा को ज्ञापन सौंपा।        इस बावत रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि पिछले दस महीने से मानदेय नहीं मिला है। कई बार वह मानदेय की मांग को लेकर अफसरों को मांगपत्र दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है।       वहीं उक्त मामले में खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को लेकर कवायद चल रही है।         इस दौरान अमेरिका प्रसाद,अजय मिश्र,आनंद शुक्ल, दिलीप सिंह,माता प्रसाद, ध्रुव कुमार गुप्त,काशीराम,रवि शंकर,रेखा देवी,नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

क्षेत्रीय विधायक ने पूजन अर्चन उपरांत फीता काटकर किया रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ

Image
इटियाथोक कस्बे में रामलीला शुभारंभ से पहले पूजन                 करते विधायक विनय कुमार द्विवेदी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत इटियाथोक बाजार व भवानीपुर उपाध्याय में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। दोनो जगहों पर विधायक ने विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया। प्रथम दिवस ही रामलीला देखने को लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इटियाथोक बाजार में विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं और हमें उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारकर बुराइयों को दूर करना चाहिए। रामलीला हम करोड़ो सनातनियो को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने और मजबूती के साथ खड़े रहने के लिये एक प्रेरणा का कार्य करती है। विधायक ने कमेटी के सभी सदस्यों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गुड्डू तिवारी, राजेश दुबे, चंद्रकांत तिवारी, सत्यब्रत ओझा, अजय राठौर, मोहनलाल भगत, ज...

रेलवे अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आगामी लोकसभा चुनाव को वहिष्कार का एलान

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगाही के ग्रामीणों द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 2024 का वहिष्कार करने का एलान किया गया। ग्रामीणजन अपनी मांग को लेकर आक्रोशित होकर रविवार को प्रदर्शन किया है। रवि उपाध्याय, राम आशीष तिवारी, अरुण कुमार, शीतला प्रसाद, माता प्रसाद पाण्डेय, चंदू पटेल, सच्चिदानंद वर्मा, मनोज वर्मा, राम हरक कोरी, विजय उपाध्याय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर हाथों में लेकर बगाही खास गांव में प्रदर्शन कर सभी ने सरकार व जनप्रतिनिधियों से रेलवे क्रॉसिंग बगाही गेट नंबर 148 सी पर कोई परिवर्तन न करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बगाही रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाये जाने की तैयारी रेलवे द्वारा की जा रही है। अंडरपास के बन जाने से लोगो को कई प्रकार की दिक्कत होगी। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोस व्याप्त है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे समाजसेवी रवि उपाध्याय ने बताया कि अंडरपास बन जाने से जल भराव होगा, एम्बुलेंस समेत स्कूल वाहन के आने जाने में समस्या उत्पन्न होगी। रेलवे क्र...

नहर में मिला मृत अजगर,बना कौतूहल का विषय

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत इटियाथोक कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप सरयू नहर में जाल में फंसा हुआ एक विशालकाय अजगर पानी में पड़ा दिखाई दिया। यह खबर जंगल मे आग की तरह से फैल गयी। जिसे देखने के लिये आसपास के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीयजनों के मुताबिक मृत अजगर के शरीर से दुर्गंध आ रही थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि अजगर की मौत कई दिन पहले हुई होगी और पानी बहाव के कारण नहर में लगे जाल में कहीं फँस गया होगा। अजगर का भार अधिक होने के कारण जाल सहित धीरे-धीरे पानी के बहाव के साथ वह कस्बा में इस स्थान तक पहुँच गया। स्थानीय लोगो की माने तो कुछ दिन पूर्व इटियाथोक खास गांव स्थित गन्ने के खेत में निकले एक अजगर ने एक बकरी को अपने आगोश में ले लिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। कड़ी मस्कत के बाद भी वनकर्मी उस अजगर को पकड़ने में सफल नहीं हुए थे। वह अजगर पास स्थित तालाब में चला गय...

सात दिवसीय वोटिंग के दौरान थाना मोतीगंज रहा अव्वल

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में चलाए गए 07 दिवसीय वोटिंग/फीडबैक अभियान के तहत जनपद के थाना मोतीगंज ने प्रथम,वजीरगंज  द्वितीय,कोतवाली तरबगंज तृतीय,इटियाथोक चतुर्थ व कौडिया ने पांचवा स्थान किया प्राप्त किया।  गत 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए  07 दिवसीय पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम (डायरेक्ट पोल, ट्वीट पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन) के संबंध में जनपद गोंडा के समस्त थानों की वोटिंग कराई गई थी। जिसमे थाना मोतीगंज के निवासीयों ने वोटिंग कर थाना मोतीगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा थाना मोतीगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहा। इसके लिए समस्त जनपद वासियों को पुलिस अधीक्षक में धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस वोटिंग के जरिये पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में अधिकारियों को भी जानकारी मिलती है।

जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों की उमड़ी भीड़,किया गया चेकअप

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले पीएचसी तिवारी पुरवा, मंगुरा बाजार,भौरीगंज व त्यौरासी 123 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई । रविवार को जन आरोग्य मेले में पीएचसी भौरी गंज पर 8 ,पीएचसी तिवारी बाजार पर 23 व पीएचसी त्यौरासी पर 60 मरीजो का इलाज किया गया ।  पीएचसी त्यौरासी पर आयुष चिकित्सक डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 60 मरीजो का इलाज किया गया। वही डॉ आलोक पाण्डेय ने बताया कि पीएचसी मंगुरा बाजार में 32 मरीजो का परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई जिसमें ज्यादातर मरीज स्वास रोग ,सर्दी जुकाम,चर्म रोग से पीड़ित थे। डॉ दीपक कुमार ने बताया कि पीएचसी तिवारी बाजार में 23 मरीजो का परीक्षण किया गया  जिसमें ज्यादातर मरीज सर्दी,जुकाम,बुखार , चर्म रोग से पीड़ित रहे। वह डॉ दीनानाथ ने बताया कि पीएचसी भौरीगंज में 8 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें ज्यादातर चर्म रोग,जोड़ दर्द से पीड़ित थे। इस अवसर प...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। परसपुर नगर स्थित महाकवि तुलसी दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 106वे एपिसोड को सुना वही भाजपा कार्यालय पर भाजपा मंडल महामंत्री व करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डु के नेतृत्व में तथाग्राम पंचायत लोहंगपुर ,प्योली,मलांव,अंदुपुर,धनुही,पसका,दुरौनी,भौरीगंज,राजापुर, आटा, डेहरास,सुसुण्डा सहित अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी व 2024 लोकसभा चुनाव में अपना बूथ सबसे मजबूत करने की व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये संकल्प लिया इस अवसर पर परसपुर मंडल अध्यक्ष परसपुर डॉ एसपी सिंह,अजीत सिंह,बृजेश सिंह,इतेंद्र सिंह ,प्रदीप तिवारी,सतीश मिश्रा,रमेश पाण्डेय,देवनाथ सविता,कुँवर बहादुर सिंह ,धर्मराज सिंह,राजेश कुमार पांडेय ,सत्यदेव मिश्रा,राम सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह का प्रदेशीय एथलेटिक्स पैनल में हुआ चयन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत को प्रदेशीय एथलेटिक्स की तरफ से निर्णायक पैनल में चयन किये जाने की सूचना मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड में सीनियर एवं जूनियर वर्ग बालक/बालिकाओं की प्रतियोगिता आगामी एक नवम्बर से चार नवम्बर तक आयोजित होना सुनिश्चित किया गया है।       प्रियंका सिंह के प्रदेशिक एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता में निर्णायक पैनल में चयन किये जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय,हरिकिशोर सिंह,रामदीन विश्वकर्मा,हनुमान प्रसाद कुशवाहा, तिलकराम वर्मा,अभय प्रताप सिंह इन्द्रप्रताप सिंह,भारती भौमिक, कीर्ति सिंह,सुमन सिंह सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित शिक्षक संगठनों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर राजस्व टीम ने किया पसका सरयू घाट का निरीक्षण

Image
    सरयू घाट का निरीक्षण करती चौकी प्रभारी के साथ                    राजस्व टीम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शारदीय नवरात्रि के दौरान चल रहे दुर्गापूजन महोत्सव के तहत प्रतिमा विसर्जन करने के तहत जनपद के सभी घाटों का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस चौंकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल गयासुद्दीन तथा राजस्व निरीक्षक अंबर प्रसाद तिवारी, लेखपाल आत्माराम एवं सुधाकर श्रीवास्तव के साथ पसका स्थित सरयू घाट का निरीक्षण किया। जिसमे घाट की साफ सफाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सरयू नदी को साफ रखने के लिये सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

जबरन नाबालिग बालिका से किया छेड़छाड़,हुआ गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराधों की रोकथाम के निर्देशक्रम का अक्षरशः अनुपालन करते हुये परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी मय हमराह कांस्टेबल मदन त्रिवेदी द्वारा मु0अ0सं0 440/2023 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट  के तहत वांछित अभियुक्त ग्राम खरगूपुर पाण्डेय पुरवा कोतवाली देहात गोण्डा निवासी सूबेदार पाल पुत्र राम सवारे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए उक्त अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना क्षेत्र इटियाथोक अन्तर्गत सरहरा पूरे पांडेय निवासी स्वर्गीय दिव्यराज पांडेय द्वारा स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर आत्मदाह करने की घटना की एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और परिजनों को एक करोड मुवावजा देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में प्रर्दशन कर ज्ञापन दिया गया। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिसमें हत्या की एफआईआर दर्ज करने, एसबीआई मुख्य शाखा के सीसीटीवी फुटेज और दिव्यराज के काल डिटेल की जांच कर दोषियों की पहचान करने के साथ ही परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की।  प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे , दिलीप शुक्ला, विनय प्रकाश त्रिपाठी, रफी रैनी, अरविंद शुक्ला , चांद खान, सभासद शाहिद अली कुरेशी, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, मो वसीम, त्रिलोकी नाथ तिवारी, रघुपति त्रिपाठी, मोबीन खान, बाबू, मंजूर अहमद, इरशाद खान, शहजादे मेवाती, राशिद खान, जर्निल हयात, राम जनक वर्मा, हरीराम वर्मा सहित सैकडों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

महिला हेल्पडेस्क ने नाराज दम्पति को समझा बुझाकर एक साथ रहने को किया राजी

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना क्षेत्र धानेपुर अन्तर्गत ग्राम रुद्रगढ़ नौसी निवासिनी तवस्सुम पुत्री इस्लाम अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी इरफान पुत्र फतेह के हुआ था। जिसमे पारिवारिक विवाद को लेकर पति द्वारा मारा पीटा जाता है तथा खर्चा भी नहीं देते हैं और न् ही बीमारी का इलाज करवाते हैं।            उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये थाना धानेपुर के महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला आरक्षियों द्वारा दोनो दम्पति को बुलाकर  दोनों पक्षों की बातों को सुनने के पश्चात आपसी मतभेदों को दूर कर समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिसमे पति इरफान ने भविष्य में पत्नी को ऐसी समस्याएं न होने का आश्वासन दिया। दोनो पति पत्नी ने आपसी मतभेद खत्म करते हुए सुलह समझौता कर लिया। महिला आरक्षी द्वारा किये गए इस प्रयास को लेकर आम जनमानस में काफी प्रंशसा की जा रही है।

रेलवे पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन लोंगो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध शराब धंधे करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 70000 रुपया कीमत की 60. 48 लीटर अवैध शराब  बरामद हुई हैं। यह सभी अवैध शराब बिहार जा रहा था।  जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि अपने टीम के साथ मंगलवार को ट्रेन व स्टेशन चेकिंग के दौरान स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर खड़े तीन व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया । उन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान पहला व्यक्ति अपना  नाम मुकेश कुमार निवासी गोकुलपूरा झोटवाड़ा थाना करधनी जनपद जयपुर (राजस्थान ),दूसरा केदारमल निवासी लल्लीसरी  थाना मौलासर जिला नागौर (राजस्थान), जबकि तीसरा विपिन शाह डुमरिया निवासी डुमरिया थाना बथनहा जिला सीतामढ़ी (बिहार) का है। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति के पास शराब की अवैध शराब की 336 बोतले बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से इन अवैध शराब की  बोतले को राजस्थान से खरीद कर बिहार राज्य ले जा रहे थे। पकड़े गए तीनों व्यक्ति...

राष्ट्रीय आपदा मोचक बल NDRF ने कलेक्ट्रेट में आपदा से बचाव हेतु दी ट्रेनिंग

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा मोचक बल NDRF  के द्वारा कलेक्ट्रेट, जिला प्रोबेशन कार्यालय, निर्वाचन, खनन,  के  अधिकारी/ कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आपदा से बचाव हेतु  ट्रेनिंग दिया गया। राजस्व विभाग में ट्रेनिंग, कार्यशाला मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें वज्रपात से बचने के लिए दामनी एप का प्रयोग करे सर्पदंश में क्या करे क्या न करे के बारे में बताया गया भूकंप से बचाव हेतु क्या करे क्या न करे शीतलहर में क्या करे क्या न करे स्कूलों में बच्चों को किस आपदा में क्या करे क्या न करे के बारे में बताया गया।            अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पूरे जनपद में आपदा से संबंधित जागरूकता किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा से बचने के लिए क्या क्या कार्य किया जाय।        ...

व्यवसायिक लोन न् मिलने से आजिज युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लोन न करने पर आहत 26 वर्षीय  बेरोजगार युवक ने भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के बाहर डीजल डाल कर आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। बचाते समय एक 17 वर्षीय किशोर भी जल कर घायल हो गया। दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से शहर में हड़कम्प मच गया। मौके पर जिला के तमाम आला अफसरान पहुँच गए। इटियाथोक थाना क्षेत्र के  सरहारा पांडेय पुर निवासी दिव्यराज पांडेय पुत्र मुन्ना लाल पांडेय व प्रदीप कुमार पुत्र विश्व नाथ पांडेय दोनो एक साथ नगर कोतवाली के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर आए थे। दिव्य राज पांडेय ने प्रधानमंत्री रोजगार योजनाओं के अंर्तगत आर रो प्लांट लगाने के लिए लोन अप्लाई किया था।  युवक के परिजनों ने बताया कि लोन अप्लाई करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी के यहाँ साक्षात्कार भी हुआ था। साक्षात्कार में कमेटी ने आरओ प्लांट लगाने के लिए पास कर दिया था। लोन की फाइल भारतीय स्टेट बैंक  के मुख्य शाखा म...

दीवाल गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत, दो घायल

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। अचानक दीवाल गिरने से उसके चपेट में आकर एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।         पूरा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के निशारूपुर ग्राम पंचायत के मजरा खटिकनपुरवा का है। जहाँ के निवासी उदयभान सोनकर ने बताया कि सोमवार की देर शाम उनका पांच वर्षीय पुत्र रोहित सोनकर गांव के ही चंद्रप्रकाश के सहन दरवाजे के सामने खेल रहा था। इस दौरान पक्के मकान की दीवार उसके ऊपर भरभराकर गिर गई और बच्चा दीवार के मलबे में दब गया। दीवार के चपेट में आकर चंद्रप्रकाश (25) पुत्र विजय कुमार व अवधेश (8) भी चोटिल हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। मलबा हटाकर किसी तरह से बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल हुए युवक व एक अन्य बच्चा एक ही परिवार के दो सगे भाई हैं। उक्त घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्र...

आंधी में उड़ा टीनशेड,चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  गत दिवस आयी तेज आंधी व बारिश के बीच गांवो मे किसानो की फसले तबाह हो गयी। वहीं आंधी से उड़े टीनशेड से एक किसान की चपेट मे आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हल्का लेखपाल गौरव गांधी ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी गई पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।             मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर रात आई तेज आधी व बरसात से थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव मल्लहन पुरवा मे एक टीन शेड उड़ गया। जिसके चपेट में आने से 55 वर्षीय रामकिशुन पुत्र ननकउ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल अयोध्या लेकर गए जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।          इस बाबत हल्का लेखपाल गौरव गांधी ने कहा कि जब आंधी चलती देख मृतक छत पर रखे कंडे को ढकने के लिए गया तभी पास मे रखा टीन शेड उडा।जिसकी चपेट मे आकर रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के होलापुर का...

खैरा,वृंदावन,सुकईपुरवा में दुर्गापूजा महोत्सव में पहुँचे पसका चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह

Image
दुर्गापूजा पण्डाल पहुँचे पसका चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टभुजी माँ दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा पाठ किया जा रहा है।इस दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ जप विद्वानों के मुखारविंद से निरन्तर किया जा रहा है। सायंकालीन आरती के समय शंख,घण्टा, घड़ियाल के धुनों के साथ साथ मातारानी की आरती व गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजामन हो उठा।       वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के साथ साथ पूजा पाठ निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए थाना परसपुर के थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह ने मय हमराह कांस्टेबल के साथ पसका क्षेत्र समेत वृंदावन,खैरा,सुकई पुरवा में पहुँचकर स्थित का जायजा लिया। तथा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की अपील करते हुये कहा कि नवरात्रि पर्व के त्यौहार को भावपूर्ण ढंग से मनाएं।ऐसा कोई काम न् करें जिससे कि किसी को समस्या उतपन्न हो।लाउडस्पीकर संचालक को आगाह करते हुए क...

आशीषेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर आयोजित हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ

Image
          सुन्दरकाण्ड का पाठ करते श्रद्धालु भक्तगण रिपोर्ट:-  आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत अन्तर्गत राजपुर मोहल्ला स्थित प्राचीन आशीषेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सोमवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। बताते चलें कि राजपुर मोहल्ले के नवयुवकों में मन्दिर के पुजारी जगदीश तिवारी तथा संरक्षक बीडी पाण्डेय के नेतृत्व में श्रीरामचरितमानस कृत सुन्दर काण्ड का संगीतमयी पाठ बड़े ही मार्मिक ढंग से करने के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।       बताते चलें कि उक्त महादेव मंदिर तकरीबन दो सौ वर्ष पूर्व बनवाया गया था। जिसकी अब जीर्णशीर्ण अवस्था हो जाने के कारण पुनः जीर्णोद्धार दुर्गाप्रसाद धनलाल वस्त्रालय के संचालक आशीष कुमार सोनी की अगुवाई में समस्त राजपुर वासियों, क्षेत्रीयजनों के अथक प्रयास एवं सहयोग से किया जा रहा है।जो कि शीघ्र अति शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा।        इस आशीषेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूर्व की भाँति प्रत्येक सोमवार को निरन्तर सुन्दर काण्ड का पाठ करते हुये  भगवान शंकर क...

देहात कोतवाली की महिला आरक्षी दीपांशी मिश्रा को महिला कल्याण बालविकास पुष्टाहार मंत्री ने किया सम्मानित

Image
     महिला आरक्षी दीपांशी मिश्रा को सम्मानित करती               महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली देहात में तैनात महिला आरक्षी को राजधानी के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्या द्वारा सम्मानित किया गया।             प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित लोकभवन में मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ संस्करण (फेज 4.0) के अवसरपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की गरिमामयी उपस्थिति में मिशन शक्ति फेज 4.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति 4.0 के तहत लखनऊ में हुए कार्यक्रम में बाल विकाश एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा में तैनात महिला आरक्षी दीपंशी मिश्रा को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर सम्मानित किया। प्रदेश की 15 महिला आरक्षीयों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर चयन किया गया था।  महिला आरक्षी द...

माँ वाराही धाम पहुँचे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सीसीटीवी कैमरे और लगवाने के दिया आदेश

Image
          माँ वाराही धाम पहुँचे एसपी अंकित मित्तल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज स्थित मां बाराही धाम पहुंचकर दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। मां बाराही मंदिर परिसर का सोमवार की शाम को पुलिस अधीक्षक ने माँ वाराही दरबार में माथा टेक कर पूजन अर्चन किया।तदुपरान्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को सुरक्षा के प्रति चौकस रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि धर्मार्थ कार्य में कोई भी व्यक्ति अगर व्यवधान उत्पन्न  करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।              सीसीटीवी कैमरे चेक करते पुलिस अधीक्षक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के उद्देश्य से उन्होंने थानाध्यक्ष को मंदिर परिसर में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए।       इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार, उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।

नवरात्रि पर्व पर महिलाओं की निकली कलशयात्रा,नगर भ्रमण के पश्चात कैलाशबाग मन्दिर में हुआ समापन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  विकास खण्ड कर्नलगंज नगर सकरौरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ से नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रानिकाली गयी। जोकि सकरौरा चौराहे से होते हुए मौर्य नगर, सदर बाजार, बालूगंज, गुड़मंडी, चौक घंटाघर होते हुए कैलाश बाग दुर्गा पूजा महोत्सव के पंडाल में पहुँचकर संपन्न हुई। जिसमें भारत माता का थीम सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा का आयोजन दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग की महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।  इस दौरान सबसे बड़ी विडम्बना यह रही कि नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई संबंधित लगाए गए सभी कर्मचारी नदारद रहे,न ही कहीं पर भी चुने का छिड़काव किया गया ना रोड पर कहीं सफाई दिखाई दी।जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा नवरात्रि के मद्देनजर साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसपर नगर पालिका परिषद को कोई प्रभाव नहीं पड़ा।कलश यात्रा में मंडल में हो गोंडा विश्वविद्यालय की स्थापना, शिक्षा हमारा जन्मसिद्ध अधिकार, के महिलाओं ने नारे लगाए,जय माता दी ...

श्री शंकर मंदिर जीर्णोद्धार की विधायक अजय सिंह ने रखी आधार शिला

Image
     पूजन अर्चन करते क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व                   चेयरमैन वासुदेव सिंह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर, गोण्डा।।  कस्बा के बेलसर मार्ग मौर्य नगर स्थित प्राचीन श्री शंकर मन्दिर पर नवरात्रि पर्व द्वितीय तिथि  सोमवार को मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर भूमि व शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अजय सिंह विधायक करनैलगंज व वासुदेव सिंह चेयरमैन नगर पंचायत परसपुर ने पहुंचकर कार्यक्रम प्रतिभाग किया।  पंडित राम नारायण शास्त्री ने वैदकीय मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा प्रतिष्ठा कराया। जिसके पश्चात विधायक अजय सिंह व चैयरमैन वासुदेव सिंह ने विधि विधान पूर्वक भूमि व शिला पूजन किया। और भावपूर्वक आधार शिला रखी।          इस अवसर पर सूरज सिंह, पिंकू सिंह, लक्ष्मी शंकर पाण्डेय एवं श्री शंकर मंदिर जीर्णोद्धार प्रबंधन समिति के सुकई कुशवाहा, राजन कुशवाहा, छोटेलाल मौर्य, विजय सिंह, लाल जी मौर्य, अरविंद सिंह, मेवालाल मौर्य समेत काफी संख्या में ग...

डीएम व एसपी ने किया खैराभवानी मंदिर,पोखरा का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा गोण्डा नगर का भ्रमण कर दुर्गापूजा के पाण्डालों तथा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सभी पूजा पण्डालों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने, यातायात प्रबन्ध व सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए हैं। सभी एस.डी.एम, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को त्यौहार के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।            जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दुर्गापूजा, दशहरा तथा आगामी दिनों में पड़ने वाले अन्य सभी त्यौहारों को शान्ति व सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। जिलाधिकारी द्वारा आगाह किया गया है कि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा ड्यिूटी में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आगामी 09 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगामी नौ दिसम्बर को गोण्डा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय एवं समस्त तहसील स्तर पर किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव अपर जिला जज एफटीसी नितिन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण, नगर पालिका आदि से सम्बन्धित मामलों एवं बैंक मामले, धारा 138 पराक्रम लिखत अधिनियम वाद आदि (लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामले) के साथ-साथ आवश्यकतानुरूप सभी सुलह योग्य आपराधिक वादो, सिविल वादो, भूमि अधिग्रहण वादो, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, पारिवारिक वादो, स्टाम्प वादो, उपभोक्ता फोरम वादो, श्रम मामलों, मध्यस्थम प्रकरणों, नगरपालिका टैक्स वसूली मामलों आदि को पक्षकारों की सहमति से लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत सुलह योग्य वाद, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट सम्बन्धी मामले उत्तराधिकार सम्बन्धी मामले, आयुध अधिनियम के उपयुक्त प्रकरण, बीमा सम्बन्धी वाद, स्थानीय विधियों के अन्तर्गत शमनीय वाद, सेवा/वेतन संबंधी वाद, सेवानिवृत्ति परिलाभों ...

नवरात्रि विशेष:- माँ की महिमा

Image
माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में आदिशक्ति का अभूतपूर्व मंदिर स्थित है।1600 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित यह मंदिर 2000 वर्ष से अधिक प्राचीन है. यहाँ माँ जगदंबा की बम्लेश्वरी देवी के रूप में उपासना की जाती है।मध्य-पश्चिम भारत में देवी का यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है।          प्राचीन काल में कामाख्या के नाम से प्रसिद्ध इस नगरी  का निर्माण राजा वीरसेन ने संतान प्राप्ति के बाद करवाया था।

दो नली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने व त्योहारों को सकुशल व शन्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि संदिग्ध प्रतीत होने पर 01 अभियुक्त ग्राम हरिभगत पुरवा सकरौर थाना परसपुर निवासी विनय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र सन्ते सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद डी0बी0बी0एल बन्दूक मय 06 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह लाइसेंसी बन्दूक श्याम सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी नगदा सदा थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद की है मै और श्याम सिंह एक साथ गुड़गांव में गार्डी का काम किया करते है। गांव में धाक जमाने के चक्कर में यह बन्दूक मै लेकर आ गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-431/23, धारा 3/20/25/2/30 आर्म्स एक्ट के तहत थान...