Posts

Showing posts from September, 2024

सेफ्टिटैंक से बरामद हुआ मासूम शगुन का शव,हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Image
  सेफ्टिटैंक से बरामद हुआ मासूम शगुन का शव,हत्या कर शव फेंकने की आशंका रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम अभईपुर मेहरबानपुरवा निवासी सीताराम गौतम की नौ माह की पोती गत 28/29 की रात रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी। परिजनों व ग्रामीणों ने उक्त दुधमुंही बच्ची को किसी जंगली जानवर के द्वारा उठा ले जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम व वनविभाग के आला अफसरान ने पहुंचकर मौके की जांच पड़ताल किया। लेकिन नतीजा सिफर रहा।सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी हाशिल करने के पश्चात पीड़ित के छत पर चढ़कर देखा तो घर के पीछे सेफ्टिटैंक दिखाई दिया। शक के आधार पर उन्होंने सेफ्टिटैंक के पानी को पँपिंगसेट की जरिये बाहर निकलवाया तो देखा कि उसी में मासूम शव बरामद हुआ।परिजनों ने उस मासूम की हत्या कर सेफ्टिटैंक में फेंक देने की आशंका जताई।     इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सेफ्टिटैंक से शव को निकलवाकर कब्जे में लेते हुये पँचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टम...

ट्रेन की चपेट में आकर 65 वर्षीय बृद्ध महिला की मौत

Image
  ट्रेन की चपेट में आकर 65 वर्षीय बृद्ध महिला की मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के गिलौली क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इटियाथोक क्षेत्र के गिलौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की दोपहर में गोण्डा- बढनी रेल प्रखंड पर रविवार दोपहर को हुये दर्दनाक हादसे के दौरान एक महिला ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान (शिनाख्त) मायावती (65) पत्नी राम आधार पांडे निवासी ग्राम कोनगवां रूप में हुई।             इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

युवती के मोबाइल फोन पर कॉल एवं अश्लील मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज

Image
युवती के मोबाइल फोन पर कॉल एवं अश्लील मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम अन्दूपुर निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि ग्राम लोहंगपुर निवासी एक युवक उसकी 19 वर्षीय बेटी के मोबाइल फोन पर तकरीबन एक माह से विभिन्न नम्बरों से कॉल व अश्लील मैसेज करता है।मना करने पर  गाली गलौज करते हुये लड़की के अस्तित्व पर लांक्षन लगाते हुये परेशान कर रहा है।       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर लोहंगपुर निवासी आकाश कुमार मिश्रा के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

रहस्यमय ढंग से नौ माह की मासूम बच्ची लापता,जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका

Image
  रहस्यमय ढंग से नौ माह की मासूम बच्ची लापता,जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका रिपोर्ट:-आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम अभईपुर मेहरबान पुरवा निवासी सीताराम गौतम ने बताया कि उसकी बहू अपनी नौ माह की मासूम बच्ची सगुन के साथ रात में लेटी थी।इस दौरान उसके पास से नौ माह की मासूम बेटी रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी। जब मां की नींद खुली तो अपनी बच्ची को पास न् पाकर उसके होश फाख्ता हो गये। बच्ची को गायब होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।  सूचना पर पहुंची परसपुर पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल करते हुये जानकारी हाशिल किया।तदुपरांत डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किया। वहीं वन विभाग की जांच में तेंदुए के पदचिन्ह पाए गए हैं। तेंदुए का आहट से गांव में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।        सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज डॉ0 उमेश्वर प्रभात सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, वन दारोगा डीएन सिंह व वन सुरक्षा प्रहरी राजेन्द्र मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल कि...

प्रियंका सिंह बनी फिर जिला व्यायाम शिक्षिका,बधाईयों का लगा तांता

Image
  प्रियंका सिंह बनी फिर जिला व्यायाम शिक्षिका,बधाईयों का लगा तांता रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र परसपुर के कम्पोजिट विद्यालय की शिक्षिका एवं नेशनल खिलाड़ी प्रियंका सिंह को पुनः जिला व्यायाम शिक्षिका के रूप में चयन कर नई जिम्मेदारी दी गयी।बताते चलें कि विगत 5 वर्षों से लगातार यू पी सिलेक्टर( एथलेटिक्स) के रूप मेंविभाग द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी मेहनत व ईमानदारी से निर्वहन करते हुये अपने जनपद सहित विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।"अतिसय रगड़ करै जो कोई, अनल प्रगट चन्दन ते होई" वाली कहावत को चरितार्थ करते हुये जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने प्रियंका सिंह को नियुक्ति पत्र देकर शिक्षिका का मनोबल बढ़ाते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दिये गए दायित्वों का पूरी लगन व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।              इस दौरान रितेश सिंह ,खंड शिक्षा अधिकारी परसपुर  सुशील कुमार सिंह,मंडलीय व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय,इंद्र प्...

चार निरीक्षक एवं 22उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण,जयहिंद हुये लाइन हाजिर

Image
  चार निरीक्षक एवं 22उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण,जयहिंद हुये लाइन हाजिर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने तथा जनहित एवं प्रशासनिक हितों को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चार निरीक्षक व बाईस उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार निरीक्षकों में समशेर बहादुर सिंह को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, विजय कुमार पाण्डेय को प्रभारी एसजेपीयू, रमाशंकर राय अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार व हेमन्त कुमार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का प्रभार सौंपा गया है।वहीं उपनिरीक्षकों में थाना परसपुर के पसका पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह को थाना कटरा बाजार,सोमप्रताप सिंह को खोडारे से कर्नेलगंज कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज, रमेश कुमार को तरबगंज से चौकी प्रभारी चचरी कोतवाली कर्नेलगंज,अरविंद कुमार पुलिस चौकी इंचार्ज मछली बाजार को चौकी प्रभारी शाहपुर परसपुर,संजीव चौहान को थाना उमरी बेगमगंज से चौकी प्रभारी माधवपुर कटरा बाजार,शिवकुमार यादव को थाना परसपुर से चौकी प्रभारी कोल्हमपुर थाना नवाबगंज,साव...

घात लगाकर बैठे लोंगो ने युवक पर बोला हमला किया मरणासन्न, केस दर्ज

Image
  घात लगाकर बैठे लोंगो ने युवक पर बोला हमला किया मरणासन्न, केस दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के राजाटोला निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे बेटा विशाल सिंह ब्रम्हचारी बाबा के स्थान राजपुर जा रहा था,वहीं पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियो ने गाली गलौज देते हुये लाठी डण्डा व लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। जिससे घायल होकर वह बेहोश हो गया। हल्ला सुनकर लवकुश सिंह एवं चन्दन सिंह ने घायलावस्था में सीएचसी परसपुर पहुँचाया,जहाँ पर चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुए मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ग्राम परसन पुरवा चरहुवाँ निवासी राजवर्धन सिंह उर्फ सोनू,अजीत सिंह उर्फ तूफान,लालजी सिंह सहित एक अज्ञात के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

जादूगर एसके सरकार का जादूगर मिस्टर इंडिया की टीम ने किया स्वागत

Image
  जादूगर एसके सरकार का जादूगर मिस्टर इंडिया की टीम ने किया स्वागत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नेलगंज स्थित रामलीला मैदान में इंटरनेशनल जादू सम्राट जादूगर एसके सरकार द्वारा जादू प्रोग्राम के तहत तमाम हैरतअंगेज जादुई कला का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर ग्राम सीरपुरवा हरदिहा सपौर निवासी ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया की टीम ने पहुंचकर अपने जनपद में पधारे जादूगर एसके सरकार को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके द्वारा जादुईकला का बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर प्रसंशा किया ।        इस दौरान राजन कुशवाहा, राजकुमार मिश्रा, सहदेव चौहान उर्फ मुंशी सहित अन्य तमाम दर्शकगण मौजूद रहे।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश हुआ घायल, दूसरा हुआ रफूचक्कर

Image
  मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश हुआ घायल, दूसरा हुआ रफूचक्कर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा में कोतवाली कर्नलगंज की बालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम परसा गोड़री के मजरा छोटी पुरवा में गत दिनों चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे बदमासों को घर वालों ने घेर लिया था।घिरे हुये बदमाशों ने बचाव मे  24 वर्षीय सत्यदेव दीक्षित को गोली मार दिया था। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया था। शुक्रवार/शनिवार की रात्रि करीब 1:30 बजे कर्नेलगंज कोतवाली पुलिस गस्त करती हुई नारायनपुर मांझा पहुंची कि तभी संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार दो युवक दिखाई दिये। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे।जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, ज़ब की दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाश से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम बच्चन (40) पुत्र गंगा...

भण्डारे में दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Image
भण्डारे में दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम छतौनी डेहरास निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र जनार्दन प्रसाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने सोमवार की शाम लगभग 6 बजे भंडारे के प्रसाद खाने के दौरान गाली गलौज देते हुये लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।        इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैशन पुरवा मोहना निवासी दीपक सिंह  व जसवंत सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर दिये आवश्यक निर्देश

Image
  कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर दिये आवश्यक निर्देश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। मण्डलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने जनपद गोण्डा अन्तर्गत तरबगंज तहसील क्षेत्र के जबरनगर परसा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार को पर्याप्त मात्रा में पशुओं हेतु भूसा व अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा सीएचसी अधीक्षक तरबगंज को एंटी स्नेक वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट भी वितरित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी निरंतर बाढ़ पर निगरानी रखें। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा किसी भी प्रकार की पशु या जनहानि ना होने दी जाए।

मोटरसाइकिल चोर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार

Image
  मोटरसाइकिल चोर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत मिश्रौलिया जानकीनगर निवासी सुनील कुमार तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी ने थाना कोतवाली नगर को तहरीर देकर अवगत कराया कि गत 23 अगस्त को वह गाँधी पार्क के पास अपनी सुपर स्पेलण्डर मोटरसाइकिल खड़ा कर टहल रहा था कि अज्ञात चोरो द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया।तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 16 सितंबर को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त अंकित श्रीवास्तव पुत्र दिलीप कुमार श्रीवास्तव निवासी चंदकोटिया नासिरगंज जनपद श्रावस्ती को सर्किट हाऊस रोड़ आश्रय आवास के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या UP43-AF-9935 बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

कोचिंग सेंटर गयी छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
  कोचिंग सेंटर गयी छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना क्षेत्र नवाबगंज पुलिस को बीते माह नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी लड़की कोचिंग सेन्टर पढने गयी थी जो वापस घर नही लौटी है। जिस पर नवाबगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक उत्कर्ष कुमार पाण्डेय के द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त मुन्ना सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0ग्राम तुक्कीपुर थाना महाराजगंज जनपद सिवान, बिहार को नगवा मोड़ थाना नवाबगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।      इस बावत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

अवध क्षेत्र के प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोंगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Image
  अवध क्षेत्र के प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोंगों ने ली भाजपा की सदस्यता रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत डेहरास में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता अभियान के तहत काफी संख्या में लोगो को सदस्यता दिलाई गयी।  इस दौरान भाजपा सदस्यता प्रभारी अवध क्षेत्र व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह तथा करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।  कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे देश मे तीन दिन के भीतर एक करोड़ व आठ दिन में दो करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 10 करोड़ के लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर पार्टी सदस्यता अभियान में एक रिकॉर्ड बनाएगी।वहीं उन्होने भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे है। वहीं सपा क...

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न,ध्वस्त कानून व्यवस्था,व पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन की बनी रणनीति

Image
  जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न,ध्वस्त कानून व्यवस्था,व पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन की बनी रणनीति रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता आयोजित की गई।  जिसमें यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था और पुलसिया उत्पीड़न को लेकर आगामी 18 सितंबर को मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।  बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर आगामी 18 सितंबर को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। देवीपाटन मंडल का मुख्यालय गोण्डा में होने के कारण यहां प्रदर्शन किया जाना है जिसमें चारों जिले से कांग्रेसीजन शामिल होंगे।परन्तु मुख्यालय होने के नाते गोण्डा के कांग्रेसीजनों की ज़िम्मेदारी सर्वाधिक है। इस अवसर पर  प्रवक्ता शिवकुमार दुबे,पीसीसी सदस्य जलील खान,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय,प्रदुम्न शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उक्त धरना प्रदर्शन को सफ...

सीएचसी पयागपुर का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, कमी देख बिफरे मंडलायुक्त

Image
  सीएचसी पयागपुर का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, कमी देख बिफरे मंडलायुक्त रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। देवीपाटन मण्डल के मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील द्वारा रविवार की रात्रि 10 बजे बहराइच जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई न मिलने, मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने तथा अनाधिकृत लोगों के अस्पताल में काम करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई।        इस दौरान आयुक्त महोदय के ओएसडी वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

छेड़खानी की शिकायत न करने पर मनबढ़ हुये शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
  छेड़खानी की शिकायत न करने पर मनबढ़ हुये शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 11 सितंबर को उसकी 17वर्षीय बेटी अपने घर से उमरी जा ही थी तभी रास्ते मे खड़े सात मनचलों ने उससे छेड़खानी करते हुये किसी से न बताने की धमकी दिया। जिससे किशोरी सहम गयी। उसने  इस बात को किसी से नही बताया। उसी का फायदा उठाते हुए दूसरे दिन ई रिक्शा से उमरी बाजार जा रही उसकी बेटी को ई रिक्शा रोककर मनचलों ने छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध करने पर जबरन ई रिक्शा से नीचे उतार कर जमकर पीटा।     इस बावत प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप रॉय ने बताया कि पीड़ित का माता के द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर ऐली परसौली निवासी सूरज,नीरज व पाँच अज्ञात शोहदों के खिलाफ छेड़छाड़ करने के मामले में विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

सीएचसी परसपुर पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम, किया निरीक्षण

Image
  सीएचसी परसपुर पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम, किया निरीक्षण रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। बताते चलें कि चिकित्सालय की सेवाओं और सुविधाओं की जांच करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की स्टेट टीम के डॉ0 देवनाथ एवं डॉ0 माही कीर्ति सिंह द्वारा लेबर रूम, ओपीडी, फार्मेसी लैब, दवा वितरण केंद्र व मरीजों के रिकॉर्ड सहित सभी विभागों का जाँच पड़ताल की गई। वहीं टीम द्वारा अस्पताल में उपलब्ध संसाधन एवं दवाइयों की उपलब्धता के साथ चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी हाशिल किया गया। टीम ने अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई को देख सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। संपूर्ण जानकारी और जांच के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ0 लवकेश शुक्ला को अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के सुझाव दिए। उक्त टीम में क्वालिटी कंसलटेंट डॉक्टर सुशील कुमार, बीसीपीएम सुरेन्द्र, बीएएम अनुज कुमार, मनीष तिवारी शामिल थे।

दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला,शेषमणि पाण्डेय को सौंपी गई थाना इटियाथोक की कमान्

Image
  दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला,शेषमणि पाण्डेय को सौंपी गई थाना इटियाथोक की कमान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनहित एवं प्रशासनिक हितों को देखते हुये जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।           प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटियाथोक को हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया बनाया गया,वही थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक रहे वेदप्रकाश शुक्ला को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उपनिरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को एसजेपीयू से हटाकर थानाध्यक्ष इटियाथोक बनाया गया। वहीं पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक शशि कुमार राणा को थानाध्यक्ष खोडारे एवं उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता थानाध्यक्ष खोडारे को पुलिस लाईन गैर जनपद स्थानांतरित किया गया।

गड्ढा पाटने से मना करने पर कर दी पिटाई, दो महिला समेत तीन पर केस दर्ज

Image
  गड्ढा पाटने से मना करने पर कर दी पिटाई, दो महिला समेत तीन पर केस दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। स्थानीय  थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम त्यौरासी के बसवारी पुरवा निवासी मो0 शमीम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह खुद की जमीन पर गड्ढा खोदकर नापदान का पानी गिराता है। जिसे सोमवार की सुबह तकरीबन आठ बजे विपक्षीगण नापदान के गड्ढे को पाटने लगे मना करने पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने पहुंची पीड़ित की बहू सोनी को भी जानमाल की धमकी देते हुये विपक्षियों ने मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उसी के गाँव के रहने वाले निजामुद्दीन, नूरजहाँ तथा कमरजहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।             इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो महिला समेत तीन लोंगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कर्नेलगंज हुआ केसरियामय,नदी से सड़क तक सिर्फ भगवा ही भगवा

Image
  कर्नेलगंज हुआ केसरियामय,नदी से सड़क तक सिर्फ भगवा ही भगवा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नेलगंज की सड़को पर सिर्फ बस सिर्फ केसरिया (भगवा) रंग ही  देखने को मिल रहा है। लाखों की संख्या में शिवभक्त कर्नेलगंज स्थित कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान ध्यान करने के पश्चात जल भरकर खरगूपुर स्थित भगवान पृथ्वीनाथ तथा जनपद मुख्यालय स्थित बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में विराजमान भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगें। इन कावड़ियों में महिलाएं,बच्चियों की भी संख्या कम नही है। ये सभी भगवा रंग के कपड़ों से सराबोरडीजे की धुनों पर थिरकते हुये "हर हर बम बम,हर हर महादेव" तथा बाबा नगरिया दूर है,पर जाना वहाँ जरूर है, जैसे गगनभेदी जयकारों के साथ निरन्तर शिवभक्तों की टोलियां बड़े ही धैर्य साहस एवं उल्लास के साथ आगे बढ़ती जा रही है।       वहीं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में महिला पुरुष आरक्षी, उपनिरीक्षकों की मुस्तैदी की गई है है।साथ ही साथ जगह जगह पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मी तथा चिकित्सको व डायल 108 एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है...

*ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से रहें सावधान, दो हजार रुपये की जगह खाते से निकाल सकते है एक लाख......*

Image
  ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से रहें सावधान, दो हजार रुपये की जगह खाते से निकाल सकते है एक लाख......  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कौड़िया के ग्राम बसन्तपुर डीहा निवासिनी वर्षा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि मार्ग दुर्घटना में उसके बहनोई की मौत होने के पश्चात उसकी बहन कों सहायता के रूप में दो लाख रुपये मिले थे। जिसे उसकी बहन ने बैंक आफ बड़ौदा मे संचालित उसके खाते मे जमा कर दिया था।आरोप है बीते गत नवंबर माह मे वह दो हजार रुपये निकालने चंदवतपुर घाट पर संचालित ग्राहक सेवा केंद्र पर गई थी। जहां केंद्र संचालक द्वारा जालसाजी कर उसके खाते से एक लाख रुपये निकालकर उसे मात्र दो हजार रुपये दे दिया। जानकारी होने पर उसने कोतवाली मे तहरीर दिया मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। थकहार कर पीड़िता ने इस संदर्भ पुलिस अधीक्षक से नयाय का गुहार लगाई।पीड़ित महिला के द्वारा दिये गये शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने स्थानीय पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।    पीड़...

*कजरी तीज के मद्देनजर मंडलायुक्त ने पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा*

Image
*कजरी तीज के मद्देनजर मंडलायुक्त ने पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा*  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  कजरी तीज पर्व की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील ने बुधवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कजरी तीज के पर्व पर जिले में लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शहर के बाबा दुखहरननाथ, खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ व अन्य मंदिर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कमिश्नर ने कहा कि जलाभिषेक वाले दिन पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाय ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाये। उन्होंने सड़क पर सुलभ आवागमन के लिए की गई बल्लियों की बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया एवं पर्याप्त मात्रा में बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिये। बाबा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर ने पृथ्वी नाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन भी किए। इस दौरान तहसीलदार व अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।         इसके पूर्व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर उन्होंने मं...
Image
पूर्व मुख्यमंत्री पं0 कमला पति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी स्वतंत्रता आंदोलन में 3 साल जेल में रहे। आजादी के बाद संविधान सभा के सदस्य और उत्तर प्रदेश  विधानसभा सदस्य से मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही भारत सरकार के रेलमंत्री के साथ साथ दैनिक आज सहित कई अन्य अखबार के पत्रकार व संपादक रहे।        उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी और महासचिव चांद खान ने स्वर्गीय त्रिपाठी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा एक कुशल प्रशासक और जनप्रिय राजनेता के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना अलग स्थान कायम किया।म...

नकली नोटों का गोरखधंधा करने वालो का हुआ भंडाफोड़,पांच लाख नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Image
  नकली नोटों का गोरखधंधा करने वालो का हुआ भंडाफोड़,पांच लाख नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज क़ी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटो का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पाँच लाख नकदी, दो मोबाइल फोन व एक मोटर साइकिल बरामद कर लिया गया।       इस बावत प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर अभियुक्तों क़ी निरन्तर गिरफ्तारी क़ी जा रही है।      उन्होंने बताया नकली नोटों को असली के रूप में उपयोग करने वाला गिरोह काफी सक्रिय होने की सूचना मिली। जिस पर गिरोह के सदस्यों क़ी निगरानी क़ी जाने लगी। रविवार को रात्रि गस्त के दौरान सूत्रों से पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि कादीपुर हनुमान मन्दिर के पीछे बाग में नकली नोटों का धंधा करने वाले सदस्यगण मौजूद हैं।       सूचना की संज्ञान में लेते हुये तत्काल उपनिरीक्षक आशीष कुमार व जितेन्द्र कुमार...

*रोडवेज बस अड्डे के आसपास एक किलोमीटर में निजी वाहनों के लिए सवारी लेना पूर्णतः प्रतिबंधित*

Image
  06 ई-रिक्शा किए गए बंद, 07 अन्य वाहनों पर किया गया चालान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉 एक बस को सीज कर 37,600 रुपये का लगाया जुर्माना ......   गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेश के अनुपालन करते हुये बिना परमिट डग्गामार वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग कार्यवाही किये जाने से हड़कम्प मच गया। जिला प्रशासन ने जनपद गोण्डा में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को रोडवेज क्षेत्र में सवारी भर रही एक बस (UP45T2139) को सीज कर लिया है। बिना परमिट के संचालित इस बस के संचालक पर 37,600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शासन के निर्देशों के अनुसार, रोडवेज बस स्टॉप परिसर से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्राइवेट वाहन को सवारी भरने की अनुमति नहीं है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जनपद गोण्डा परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशों को पूर्ण करने के उद्देश्य को लेकर रोडवेज परिसर के आसपास के क्षेत्र को अवैध वाहनों की गतिविधियों से मु...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर मे लगाई फांसी

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर मे लगाई फांसी  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम भगनीपुरवा राजपुर निवासिनी बिटाना पत्नी भुल्लन प्रजापति ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया है कि 2017 में उसकी पुत्री की शादी ग्राम पूरे टीका मिश्र बलमत्थर निवासी श्यामलाल पुत्र मथुरा प्रसाद के साथ किया था।सोमवार को दिन के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे मोबाइल फोन से सूचना मिली कि उसकी पुत्री उमा ने घर के अंदर कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया।बेटी के घर पहुंचकर देखा तो बेटी का शव घर के बाहर पड़ा था। सूचना पर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र श्रीवास्तव मय हमराह कांस्टेबल उपेन्द्र रावत,चरन सिंह एवं महिला आरक्षी सीमा वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल किया।वहीं जनपद से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात साक्ष्य संकलन किया।       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाना पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज

Image
  नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाना पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह एक मोबाइल नम्बर पर अक्सर बातें किया करती थी तथा घर का मोबाइल फोन भी अपने साथ लेकर गयी है। इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

सपा नगर अध्यक्ष की माता के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

Image
  सपा नगर अध्यक्ष की माता के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के माँ के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन की खबर सुनकर अंतिम दर्शन करने वाले लोंगो का तांता लग गया।       सपा नगर अध्यक्ष असलम फारूकी  ने बताया कि उनकी माता कमरून निशा का शनिवार को आकस्मिक इंतकाल हो गया।उन्होंने बताया कि माताजी की मिट्टी देर शाम परसपुर नगर स्थित कब्रिस्तान में दी गयी। इस दौरान हाफिज जर्रार,शेर मोहम्मद उर्फ शेरू,शहनवाज फारूकी,बाबूलाल,इरफान सभासद,रहमत अली,सहित परसपुर नगर के सैकड़ो लोंगो ने उनकी अंतिम यात्रा में शरीक होकर मिट्टी दिया।

आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकारणी के विस्तार का मुद्दा रहा अहम

Image
  आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकारणी के विस्तार का मुद्दा रहा अहम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष उत्तम नागेश के नेतृत्व में रविवार को आम आदमी पार्टी की पूर्व नियोजित मासिक बैठक का आयोजन गांधी पार्क मे सकुशल संपन्न हुआ। उक्त बैठक में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यकारिणी को अगले मासिक बैठक से पहले पूर्ण रूप से बनाकर जिला कमेटी को प्रेषित की जाए और साथ-साथ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी होता रहे।               इस अवसर पर सुजीत कुमार वर्मा,किशोरचंद भारती,राजू वाल्मीकि,महेश नारायण तिवारी,अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित,शिवम शर्मा,अंकित कुमार, डॉ0 आरके सिंह,संदीप कुमार सिंह,धर्मपाल वर्मा,अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव,शिवम सिंह,गंगाराम तिवारी उपस्थिति रहे।

जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस,दो इंस्पेक्टर सहित दस सबइंस्पेक्टर का हुआ स्थानांतरण

Image
जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस,दो इंस्पेक्टर सहित दस सबइंस्पेक्टर का हुआ स्थानांतरण रिपोर्ट:- ओपी मिश्रा गोण्डा।। जनहित एवं प्रशासनिक हितों को देखते हुये जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो निरीक्षक एवं दस उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।           प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को अपराध शाखा से हटाकर कर्नेलगंज का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बनाया गया,वही थाना इटियाथोक के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रहे रमाशंकर राय को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल को थाना धानेपुर से स्थानन्तरित कर पुलिस चौकी बालपुर का प्रभारी बनाया गया, इसी प्रकार अमित यादव को थाना इटियाथोक से थाना उमरी बेगमगंज, अजयकुमार सिंह को थाना खोडारे से कोतवाली देहात,बालमुकुंद चौहान को पुलिस लाइन से थाना मनकापुर,प्रणयशील तिवारी को थाना छपिया,कृष्णानन्द पाण्डेय को थाना इटियाथोक,रामबिलास यादव को थाना धानेपुर,असगर अली को थाना परसपुर,मोहम्मद तारिक सिद्दीकी को थाना खरगूपुर तथा भानुप्रताप मौर्य को कोतवाली देहात के लिये स्थानांतरित...