Posts

Showing posts from November, 2024

कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने खाना खाकर परखी खाने की गुणवत्ता

Image
कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने खाना खाकर परखी खाने की गुणवत्ता रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शनिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया, साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी तथा एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। ठंड के दौरान सभी कैदियों को ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा पु...

नारी निंदा न् करो,नारी नर की खान....... शशि बहन

Image
  नारी निंदा न् करो,नारी नर की खान....... शशि बहन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में आयोजित सत्संग में नारी के महत्व को समझाते हुये शशी बहन ने कहा कि "नारी निंदा न् करो नारी नर की खान है,नारी से नर होत है ध्रुव प्रह्लाद समान" नारी ने समस्याओं का सामना करते हुये भी समाज और देश के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार से घर बनता है, घर से समाज बनता है और समाज ही देश बनता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है कि महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।         इस अवसर पर रजनी दीदी,शांती, निर्मला,ममता,उपासना,रामू बाबा, मनोज मिश्रा,अशोक सिंह सहित अन्य तमाम श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस एवं नेहरू जयंती पर आयोजित हुये विशेष कार्यक्रम

Image
  प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस एवं नेहरू जयंती पर आयोजित हुये विशेष कार्यक्रम   रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताते चलें कि शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल दिवस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह द्वारा पण्डित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया,तथा केक काटकर नेहरू जी का जन्मदिन मनाया।वहीं विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के आगमन को लेकर स्वागत गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की। इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा चाय, काफी,चाऊमीन, पास्ता, बिस्कुट, पकौड़ी,चिप्स,माइक्रोनी,टकाटक सहित अन्य तमाम वस्तुओं के स...

बालपुर से परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग मरम्मत कराये जाने हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
  बालपुर से परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग मरम्मत कराये जाने हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर होने से लोंगो को आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।इस बात को संज्ञान में लेते हुये परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोंगों ने जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।जिसमे परसपुर बालपुर मार्ग तथा परसपुर धर्मनगर मार्ग की दयनीय स्थित का हवाला देते हुये मरम्मतीकरण की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से दर्शाया गया है कि बालपुर परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग की स्थिति इतनी खराब है बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर लोंगों का चलना दूभर है।अक्सर साइकिल व बाइकसवार गिरकर चोटिल हो जाया करते हैं।मरम्मत के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है जिससे चंद दिनों में फिर जैसी की तैसी स्थित में हो जाती है।ज्ञापन के जरिये परसपुर विकास खण्ड की इन दोनों सड़कों की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत कराये जाने की मांग की है।ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके। इस दौरान अरुण कुमार सिंह,अरविंद पाण्डेय, अविनाश सिंह,केबी ...

गाजे बाजे के साथ निकली माता लक्ष्मी की शोभायात्रा, नगर भ्रमण उपरान्त सरयू नदी में किया गया विसर्जन

Image
गाजे बाजे के साथ निकली माता लक्ष्मी की शोभायात्रा, नगर भ्रमण उपरान्त सरयू नदी में किया गया विसर्जन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉*सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ कर्नेलगंज तथा एसएचओ परसपुर रहे भ्रमणशील....... परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत दीपावली पर्व के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर माता लक्ष्मी,गणेश व सरस्वती की प्रतिमा रखकर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया।तदुपरांत हवन तथा कन्या भोज, ब्राम्हण भोज,के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बुधवार दोपहर बाद माता की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया।डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु,तथा गगनभेदी जयकारों के साथ शोभायात्रा नगर के कर्नेलगंज मार्ग,बालपुर मार्ग व बेलसर रोड पर भ्रमण करती हुई तुलसीधाम मार्ग होते हुये भौरीगंज स्थित श्रीरामजानकी घाट पहुंची। जहां पर श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी द्वारा मातारानी की आरती की गयी।तत्पश्चात मां की प्रतिमा को सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया।परसपुर चौक शंकर मंदिर धर्मशाला, हनुमान मंदिर तथा श्रीरामजानकी मंदिर आटा में मां लक्ष्मी,गणेश व माता ...

अचानक धु धू कर जलने लगी पुआल से लदी ट्रॉली,बड़ा हादसा होने से बचा

Image
अचानक धु धू कर जलने लगी पुआल से लदी ट्रॉली,बड़ा हादसा होने से बचा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। पंचायत परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर बीआरएस ग्लोबल स्कूल के समीप पुआल लदी ट्रॉली में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आनन फानन में किसी तरह से ट्रॉली से ट्रेक्टर अलग किया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।बताते चलें कि परसपुर से भौरीगंज की तरफ पुआल लदी ट्रेक्टर ट्रॉली जा रही थी।सद्गुरु मैरिज हाल के पार होते ही ट्रॉली में अचानक आग लग गई।मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों द्वारा तत्काल रूट डायवर्जन कराया।राहगीर व स्थानीयजन ट्रॉली में लगी आग को बुझाने की कवायद में जुट गये।कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

जमीनी विवाद को लेकर पीटा,केस दर्ज

Image
  जमीनी विवाद को लेकर पीटा,केस दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम नन्दौर बस्तीपुरवा निवासी कालीप्रसाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण पीड़ित को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लाठी डण्डा जे मारने पीटने लगे।हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने पहुँचा पीड़ित का भतीजा उसे भी मारा पीटा।         इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर बस्तीपुरवा नन्दौर निवासी गोली सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण अभिलाख सिंह के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Image
  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार (रिपोर्ट सूबे के हवाले से) लखनऊ।। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मुंबई पुलिस को मैसेज के जरिये मिली है। मामले को संज्ञान में लेकर मुंबई पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस धमकी भरे मैसेज में सीएम योगी को दस दिन के अंदर इस्तीफा ने देने पर बाबा सिद्दीकी की तरह हालत करने की बात कही गई है। मैसेज भेजने वाले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने एक्टिविटी दिखाते हुए धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धमकी देने वाली महिला की शिनाख्त कर ली है। आरोपी महिला से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। 👉आरोपी की पहचान...... सीएम योगी को जान स मारने की धमकी देने वाली  24 वर्षीय महिला को मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के दौरान अपना नाम फातिमा खान बताया है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Image
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम लच्छनपुरवा डेहराह निवासिनी आकांक्षा सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी 21 मई 2023 को ग्राम मनकापुर बनकसिया शिवकरन सिंह निवासी अयोध्या सिंह के बेटे रमन सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिसमे मायके वालों के द्वारा पन्द्रह लाख नगदी के साथ जेवर व अन्य जरूरी सामान देकर विदा किया।विदाई के बाद से ही विपक्षीगण छः लाख रुपये नगद मायके वालों से मांगकर लाने की मांग करने लगे।असमर्थता बताने पर ताने मारते हुए प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि गत 25 अक्टूबर 24 की सुबह तकरीबन आठ बजे विपक्षीगणों ने भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ से मार पीटकर घर के बाहर धकेल दिया।तथा धमकी देते हुये कहा कि चुपचाप अपने मायके चली जाओ,बिना छः लाख रुपये लेकर कहीं फिर वापस आयी तो तुम्हे जिंदा ही फांसी पर लटका देंगे।तब पीड़िता ने अपने भाई को बुलाकर आपबीती बताते हुये मायके चली आयी।विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार माय...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,हत्या की आशंका रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम गलिबहा मधईपुर खाण्डेराय निवासी यदुनाथ सिंह ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसका 29वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह गुरुवार को दिन के तकरीबन डेढ़ बजे घर से सामान लाने के लिये परसपुर बाजार गया था। देर शाम तक वापस न आने पर हम सभी लोग खोजबीन करने लगे।शुक्रवार की सुबह उसे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसका लड़का परसपुर कस्बे के समीप बरदही बाजार में पड़ा है। आनन फानन में जब हम वहाँ पहुंचे तो बरदही बाजार स्थित कुंए के समीप रंजीत मृत अवस्था मे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पिता को आशंका है कि उसके बेटे को किसी ने हत्या कर फेंक दिया है।        इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।जिले से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच हेतु...