गर्मी के चलते कम्पोजिट विद्यालय की दो छात्राएं बेहोश,शिक्षकों ने पहुंचाया पीएचसी
गर्मी के चलते कम्पोजिट विद्यालय की दो छात्राएं बेहोश,शिक्षकों ने पहुंचाया पीएचसी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय भौरीगंज की दो बच्चियां गर्मी के चलते विद्यालय कक्ष में ही बेहोश हो गयीं।शिक्षकों ने बेहोशी की हालत में छात्रा को आनन फानन में पीएचसी भौरीगंज पहुंचाया। इस बावत विद्यालय के शिक्षक तौफीक रजा ने बताया कि इस उमस भरी भीषण गर्मी की वजह से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा चार की छात्रा रेशमी यादव तथा कक्षा सात की छात्रा कजोली पढ़ते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गयीं। जिसे विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान पानी के छीटें मारकर गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास किया गया जिसमें कक्षा चार की छात्रा रेशमी यादव को कुछ ही देर में होश आ गया जिसे इलेक्ट्रॉल व ग्लूकॉन डी का घोल पिलाया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की मदद से कक्षा सात की छात्रा कजोली को पीएचसी भौरीगंज पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।छात्रा के परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के कमरों में पंखों की समुचित व्यवस्थाएं तो ...