Posts

Showing posts from 2024

अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी,चालक की मौत,बालिका सहित दो घायल

Image
  अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी,चालक की मौत,बालिका सहित दो घायल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी शाहपुर चौकी के ग्राम भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया,जिससे बाइक चालक हंसराज नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक 12 वर्षीय लड़की व युवक घायल हो गया। इस दौरान घायल राजभवन यादव ने बताया कि वह हंसराज व रजनी पूरे अंगद सुन्दर भटियारा के यहां से वापस अपने घर नरायनपुर मांझा बोड़मपुरवा जा रहे थे कि अचानक किसी चीज से बाइक टकराई उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला,जब होश आया तो लोगों ने हमें व रजनी को आग के किनारे बैठा रखा था। नरायनपुर मांझा के ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि मृतक हंशराज का एक वर्ष पूर्व ही गौना आया था।इस घटना से मृतक के भाई बल्दी,बाबू,रमेश,पिंटू आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बावत शाहपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मय हमराही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर का जायजा लिया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के प...

वंश बहादुर सिंह को परसपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाईयों में खुशी

Image
वंश बहादुर सिंह को परसपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाईयों में खुशी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय  की संस्तुति के उपरांत परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह को चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं व बधाईयां दी है। इस बावत नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी,मेहनत,निष्ठा व लगन् के साथ निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा।उन्होंने प्रदेश सहित जनपद के पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन करते हुये उनकी उपलब्धियों को आमजन के बीच पहुंचाना तथा आगामी चुनाव में पार्टी के प्रति महती भूमिका निभाना ही हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं गोपालग्राम मण्डल से संजय गौतम तथा सरयू मण्डल से हरिओम ओझा को मण्डल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह,विधायक प्रतिनिधि सूरज सिं...

बीआरएस ग्लोबल स्कूल मे सेंटा क्लॉज ने बच्चों को वितरित की टॉफी चॉकलेट

Image
  बीआरएस ग्लोबल स्कूल मे सेंटा क्लॉज ने बच्चों को वितरित की टॉफी चॉकलेट रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर स्थित बीआरएस ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक क्रिसमस डे मनाया। स्कूल की डायरेक्टर प्रीती सिंह ने बताया कि बुधवार 25 दिसम्बर को घोषित अवकाश होने के चलते नौनिहालों ने एक दिन पूर्व मंगलवार को विद्यालय परिसर में क्रिसमस डे मनाया। जिसमें सेंटा क्लॉज ने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर ईसामसीह को याद करते हुये सभी को टॉफी एवं चाकलेट तथा गिफ्ट बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।पीटीआई द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाते हुये मनोरंजन कराया गया।       इस दौरान पीटीआई शिक्षक विजय सिंह,शर्मिष्ठा दास,सपना मेम,रश्मि,सलमा राईनी,राघवेंद्र तिवारी,प्रशान्त सर,महेंद्र सिंह,आँचल सिंह,साक्षी कौशल एवं गोपी काका सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी

Image
  वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी आर के मिश्रा की रिपोर्ट परसपुर गोण्डा। । नगर पंचायत परसपुर स्थित बेनीमाधव जंग बहादुर इण्टर कॉलेज में वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा मण्डल परसपुर के नेतृत्व मे एक प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष डॉ0 एसपी सिंह,मण्डल प्रभारी राम कुमार मौर्या, मण्डल मंत्री राम सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश सिंह व बेनीमाधव इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजेश सिंह बूथ अध्यक्ष,अरविन्द सिंह सहित सैकड़ो छात्रों ने रैली निकाली।उक्त प्रभात फेरी के दौरान वीर जोरावर सिंह और वीर फ़तेह सिंह जी के नाम का गगनभेदी जयकारा लगाया गया।मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित प्रभात फेरी महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय से निकलकर मेन चौराहे से होकर बेनीमाधव जंगबहादुर इण्टर कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई।

तेरहवीं पुण्यतिथि पर अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

Image
  तेरहवीं पुण्यतिथि पर अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के आटा पूरे गजराज सिंह में जनवादी कवि अदम गोंडवी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों, कवि, साहित्यकारों सहित ग्रामवासियों के साथ साथ परिजनों ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर स्थित उनके समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि अदम गोंडवी जी खुद तो सामान्य वर्ग के थे लेकिन उनकी रचनाएं दलित गरीब शोषित वंचितों की आवाज हैं।वहीं याकूब अज्म गोंडवी ने अपनी शायरी के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसी क्रम में ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया ने भी अपनी जादुई कला का प्रदर्शन करते हुये अदम गोंडवी जी को याद किया।परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण सिंह,रामसुन्दर पाण्डेय तथा सहायक अध्यापक हंसराज सिंह सहित अन्य कई लोंगों ने अपने अपने अनोखे अंदाज में जनकवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा परिचर्चा किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हुये हाउस अरेस्ट,बाहर निकलने पर पाबंदी

Image
  कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हुये हाउस अरेस्ट,बाहर निकलने पर पाबंदी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को उनके पैतृक निवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।इस बावत कांग्रेस पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिये अवगत कराया कि मंगलवार की रात है अभी तकरीबन रात के 11 बज रहे हैं और प्रशासन द्वारा पुलिस के चार जवानों को उनके घर पर तैनात कर दिया गया है,किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही के साथ सुरक्षाकर्मी उनके दरवाजे पर ही बैठें हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रशासन को आगे कर अघोषित आपातकाल की स्तिथि में ढकेल दिया है।देश की सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी के एक जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट सिर्फ इस बात के लिए किया गया है कि वो वह सरकार के खिलाफ होने वाले आगामी 18 दिसम्बर बुधवार को लखनऊ चलो "जनता मांगे हिसाब,कब दोगे जवाब" आंदोलन का हिस्सा न बन सके, जिसमें वर्तमान सरकार के कुशासन की कलई खुलने की संभावना हो।

सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव को लेकर की गई प्रेसवार्ता

Image
  सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव को लेकर की गई प्रेसवार्ता रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आगामी 18 दिसंबर को आयोजित विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव हिंदवी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें मनीष श्रीवास्तव ने वर्तमान सरकार की व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुये कहा कि  बिजली कंपनियों के निजीकरण ,प्रदेश के किसानों की समस्याएं, युवाओं की समस्याएं जिसमें भरती और परिणाम के साथ ही पर्चा आउट प्रकरण प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था गन्ना किसानों का बकाया ,प्रदेश के सड़कों की दुर्दशा आदि अनगिनत समस्याएं सुरसा की तरह मुंह खोले खड़ी हुई है। किंतु प्रदेश सरकार के पास सिर्फ हिंदू मुसलमान बहराइच से लेकर संभल तक और मथुरा से लेकर काशी तक रोज कोई ना कोई ऐसा मुद्दा छेड़ दिया जाता है, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो सामाजिक विद्वेष बढे और भोली भाली जनता इसी नफरत की लड़ाई में उल...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को

Image
  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री सदगुरू मैरिज हॉल में 15 दिसंबर (रविवार) को विवेकानंद आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों की एक टीम आ रही है, जिसमें हार्ट, हड्डी और आँखों से संबंधित मरीजों का जाँच और उपचार व दवाएँ निःशुल्क प्रदान की जायेगी।उक्त जानकारी देते हुये आशीष कुमार सिंह ने बताया कि परसपुर क्षेत्र के हड्डी, हार्ट व आँखों सम्बन्धी समस्या से निदान पाने हेतु श्रीसद्गुरु मैरिज हाल के परिसर में समय से पहुंचकर शिविर को सफल बनायें।उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और 3 बजे तक मरीजों को देखा जायेगा।उन्होंने क्षेत्रियजनों से अपील करते हुये कहा कि अपने आस पास के जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क शिविर सम्बन्धी सूचना को सूचित करें और स्वंम इस कैम्प का लाभ लें।अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये उक्त नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं---9415252884---9838089459

38वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस मौके पर

Image
38वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस मौके पर रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। । थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरैना में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम सुसुंडा चेन लाल पुरवा निवासी 38 वर्षीय युवक बृजेश मिश्रा का शव डेहरास गोण्डा मार्ग पर ग्राम पुरैना के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला।सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह व उपनिरीक्षक अबरार अली मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की  कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों के मुताबिक उसके पास पिकप वाहन थी तथा वह बेलवा चौराहे पर किराने की दुकान करता था। शुक्रवार की देर शाम वह थाना तरबगंज अन्तर्गत पकड़ी बाजार में खाद गिराने की बात कहकर लोडिंग वाहन लेकर निकला था।फिर गाड़ी खराब होने की सूचना दी कहा कि गाड़ी ठीक करवाकर वापस आएंगे। सुबह उसकी लाश तथा लोडिंग वाहन पुरैना गांव कर पास सड़क किनारे मिला। जिसे लेकर लोग तरह तरह की कवायद लगा रहे है।वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

पहले मारी टक्कर फिर बाइक पर पलटा लोडिंग वाहन,दबकरबबाइकसवार की दर्दनाक मौत

Image
  पहले मारी टक्कर फिर बाइक पर पलटा लोडिंग वाहन,दबकरबबाइकसवार की दर्दनाक मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत उमरी बेगमगंज पसका मार्ग पर एक लोडिंग वाहन के बाइक पर पलट जाने से बाइकसवार की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत परसपुर के मिश्रन पुरवा निवासी पूरन लाल सोनी उर्फ पप्पू (45) सोमवार के दोपहर उत्तरी भवानी (माता वाराही) के दर्शन करने के पश्चात लौट रहे थे कि तभी पसका उमरी बेगमगंज रोड पर नायब पुरवा पानी टँकी के समीप सामने से आ रही पिकप  वाहन ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। ततपश्चात पिकप बाइक के ऊपर ही पलट गई। जिससे दबकर पप्पू सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गया।वहीं पिकप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। जहाँ पर चिकित्सक ने पप्पू सोनी को मृत घोषित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी किरन सोनी का रो रोकर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक के तीन बेटे व एक बेटी ह...

कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने खाना खाकर परखी खाने की गुणवत्ता

Image
कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने खाना खाकर परखी खाने की गुणवत्ता रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शनिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया, साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी तथा एसपी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। ठंड के दौरान सभी कैदियों को ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा पु...

नारी निंदा न् करो,नारी नर की खान....... शशि बहन

Image
  नारी निंदा न् करो,नारी नर की खान....... शशि बहन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में आयोजित सत्संग में नारी के महत्व को समझाते हुये शशी बहन ने कहा कि "नारी निंदा न् करो नारी नर की खान है,नारी से नर होत है ध्रुव प्रह्लाद समान" नारी ने समस्याओं का सामना करते हुये भी समाज और देश के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार से घर बनता है, घर से समाज बनता है और समाज ही देश बनता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है कि महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।         इस अवसर पर रजनी दीदी,शांती, निर्मला,ममता,उपासना,रामू बाबा, मनोज मिश्रा,अशोक सिंह सहित अन्य तमाम श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस एवं नेहरू जयंती पर आयोजित हुये विशेष कार्यक्रम

Image
  प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस एवं नेहरू जयंती पर आयोजित हुये विशेष कार्यक्रम   रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताते चलें कि शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल दिवस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह द्वारा पण्डित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया,तथा केक काटकर नेहरू जी का जन्मदिन मनाया।वहीं विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के आगमन को लेकर स्वागत गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की। इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा चाय, काफी,चाऊमीन, पास्ता, बिस्कुट, पकौड़ी,चिप्स,माइक्रोनी,टकाटक सहित अन्य तमाम वस्तुओं के स...

बालपुर से परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग मरम्मत कराये जाने हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
  बालपुर से परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग मरम्मत कराये जाने हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर होने से लोंगो को आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।इस बात को संज्ञान में लेते हुये परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोंगों ने जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।जिसमे परसपुर बालपुर मार्ग तथा परसपुर धर्मनगर मार्ग की दयनीय स्थित का हवाला देते हुये मरम्मतीकरण की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से दर्शाया गया है कि बालपुर परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग की स्थिति इतनी खराब है बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर लोंगों का चलना दूभर है।अक्सर साइकिल व बाइकसवार गिरकर चोटिल हो जाया करते हैं।मरम्मत के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है जिससे चंद दिनों में फिर जैसी की तैसी स्थित में हो जाती है।ज्ञापन के जरिये परसपुर विकास खण्ड की इन दोनों सड़कों की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत कराये जाने की मांग की है।ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके। इस दौरान अरुण कुमार सिंह,अरविंद पाण्डेय, अविनाश सिंह,केबी ...

गाजे बाजे के साथ निकली माता लक्ष्मी की शोभायात्रा, नगर भ्रमण उपरान्त सरयू नदी में किया गया विसर्जन

Image
गाजे बाजे के साथ निकली माता लक्ष्मी की शोभायात्रा, नगर भ्रमण उपरान्त सरयू नदी में किया गया विसर्जन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉*सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ कर्नेलगंज तथा एसएचओ परसपुर रहे भ्रमणशील....... परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत दीपावली पर्व के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर माता लक्ष्मी,गणेश व सरस्वती की प्रतिमा रखकर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया।तदुपरांत हवन तथा कन्या भोज, ब्राम्हण भोज,के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बुधवार दोपहर बाद माता की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया।डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु,तथा गगनभेदी जयकारों के साथ शोभायात्रा नगर के कर्नेलगंज मार्ग,बालपुर मार्ग व बेलसर रोड पर भ्रमण करती हुई तुलसीधाम मार्ग होते हुये भौरीगंज स्थित श्रीरामजानकी घाट पहुंची। जहां पर श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी द्वारा मातारानी की आरती की गयी।तत्पश्चात मां की प्रतिमा को सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया।परसपुर चौक शंकर मंदिर धर्मशाला, हनुमान मंदिर तथा श्रीरामजानकी मंदिर आटा में मां लक्ष्मी,गणेश व माता ...

अचानक धु धू कर जलने लगी पुआल से लदी ट्रॉली,बड़ा हादसा होने से बचा

Image
अचानक धु धू कर जलने लगी पुआल से लदी ट्रॉली,बड़ा हादसा होने से बचा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। पंचायत परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर बीआरएस ग्लोबल स्कूल के समीप पुआल लदी ट्रॉली में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आनन फानन में किसी तरह से ट्रॉली से ट्रेक्टर अलग किया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।बताते चलें कि परसपुर से भौरीगंज की तरफ पुआल लदी ट्रेक्टर ट्रॉली जा रही थी।सद्गुरु मैरिज हाल के पार होते ही ट्रॉली में अचानक आग लग गई।मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों द्वारा तत्काल रूट डायवर्जन कराया।राहगीर व स्थानीयजन ट्रॉली में लगी आग को बुझाने की कवायद में जुट गये।कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

जमीनी विवाद को लेकर पीटा,केस दर्ज

Image
  जमीनी विवाद को लेकर पीटा,केस दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम नन्दौर बस्तीपुरवा निवासी कालीप्रसाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण पीड़ित को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लाठी डण्डा जे मारने पीटने लगे।हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने पहुँचा पीड़ित का भतीजा उसे भी मारा पीटा।         इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर बस्तीपुरवा नन्दौर निवासी गोली सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण अभिलाख सिंह के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Image
  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार (रिपोर्ट सूबे के हवाले से) लखनऊ।। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मुंबई पुलिस को मैसेज के जरिये मिली है। मामले को संज्ञान में लेकर मुंबई पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस धमकी भरे मैसेज में सीएम योगी को दस दिन के अंदर इस्तीफा ने देने पर बाबा सिद्दीकी की तरह हालत करने की बात कही गई है। मैसेज भेजने वाले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने एक्टिविटी दिखाते हुए धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धमकी देने वाली महिला की शिनाख्त कर ली है। आरोपी महिला से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। 👉आरोपी की पहचान...... सीएम योगी को जान स मारने की धमकी देने वाली  24 वर्षीय महिला को मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के दौरान अपना नाम फातिमा खान बताया है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Image
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम लच्छनपुरवा डेहराह निवासिनी आकांक्षा सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी 21 मई 2023 को ग्राम मनकापुर बनकसिया शिवकरन सिंह निवासी अयोध्या सिंह के बेटे रमन सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिसमे मायके वालों के द्वारा पन्द्रह लाख नगदी के साथ जेवर व अन्य जरूरी सामान देकर विदा किया।विदाई के बाद से ही विपक्षीगण छः लाख रुपये नगद मायके वालों से मांगकर लाने की मांग करने लगे।असमर्थता बताने पर ताने मारते हुए प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि गत 25 अक्टूबर 24 की सुबह तकरीबन आठ बजे विपक्षीगणों ने भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ से मार पीटकर घर के बाहर धकेल दिया।तथा धमकी देते हुये कहा कि चुपचाप अपने मायके चली जाओ,बिना छः लाख रुपये लेकर कहीं फिर वापस आयी तो तुम्हे जिंदा ही फांसी पर लटका देंगे।तब पीड़िता ने अपने भाई को बुलाकर आपबीती बताते हुये मायके चली आयी।विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार माय...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,हत्या की आशंका रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम गलिबहा मधईपुर खाण्डेराय निवासी यदुनाथ सिंह ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसका 29वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह गुरुवार को दिन के तकरीबन डेढ़ बजे घर से सामान लाने के लिये परसपुर बाजार गया था। देर शाम तक वापस न आने पर हम सभी लोग खोजबीन करने लगे।शुक्रवार की सुबह उसे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसका लड़का परसपुर कस्बे के समीप बरदही बाजार में पड़ा है। आनन फानन में जब हम वहाँ पहुंचे तो बरदही बाजार स्थित कुंए के समीप रंजीत मृत अवस्था मे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पिता को आशंका है कि उसके बेटे को किसी ने हत्या कर फेंक दिया है।        इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।जिले से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच हेतु...

चार उपनिरीक्षकों को मिला दिवाली पर्व पर नायाब तोहफा,बने निरीक्षक

Image
  चार उपनिरीक्षकों को मिला दिवाली पर्व पर नायाब तोहफा,बने निरीक्षक रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉उत्कृष्ट कार्यो के चलते मिली पदोन्नति, सब इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर..... 👉एसपी तथा एएसपी ने स्टार व बैच लगाकर दी शुभकामनाएं..... गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विभिन्न थानों में तैनात चार उपनिरीक्षकों को दीवाली पर्व पर प्रशासन द्वारा बहुत ही बेहतर तोहफा देकर नवाजा गया है।। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चारों उपनिरीक्षको की पदोन्नति कर निरीक्षक बनाये गये।जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने परसपुर थाना पर बतौर थानाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहे उपनिरीक्षक दिनेश सिंह तथा थाना इटियाथोक के थानाध्यक्ष पद की कमान संभाले उपनिरीक्षक शेषमणि पाण्डेय व उपनिरीक्षक लाल बिहारी थाना एएचटीयू सहित थाना कटरा बाजार में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को स्टार व बैच लगाकर बधाइयां देते हुये कहा कि विभाग द्वारा पदोन्नति कर आप सभी को आज से एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।आशा है कि आप सभी विभाग द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का पूरी मेहनत,लगन,ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता के...

"आओ सच्ची दिवाली मनायें" केन्द्र संचालिका अनामिका बहन ने दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ

Image
  "आओ सच्ची दिवाली मनायें" केन्द्र संचालिका अनामिका बहन ने दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र पर दीपोत्सव मनाया गया जहां सेवा केन्द्र के भाई बहिनों एवं माताओं ने दीपावली पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को जाना।ब्रह्माकुमारी अनामिका बहिन ने आये हुए भाई-बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व एक अति श्रेष्ठ समय था जबकि इस सृष्टि पर धरा को जगमग करने के लिए परम ज्योति निराकार परमात्मा का अवतरण हुआ था।वह समय कलयुग के अंत का था।जब परमात्मा ने सत्य ज्ञान देकर सभी मनुष्यों की बुझी आत्म ज्योति जगाई थी। तब मनुष्य आत्माओं का अपने परमपिता से मिलन हुआ था वह इस सृष्टि की सबसे शुभबेला थी। वही सच्ची दिवाली थी।बाद में तो मात्र उसकी यादगार ही है!     एक रचना प्रस्तुत करते हुए ब्रह्मा कुमारी अनामिका बहिन ने कहा कि .....कैसे दिपावली मनाएं? कांपते हाथों से कैसे, कौन-सा दीपक जलायें,  हर तरफ मातम मचा है, कैसे दीवाली मनाएं ❓  शोक के सागर में डूबा आज का संसार...

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती

Image
  लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम मे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। जिसमे सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को  सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व एवं आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालने के पश्चात राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई, तथा बालक बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। वहीं धनतेरस तथा प्रकाशपर्व दीपावली के शुभ अवसर पर शिक्षिका कीर्ती सिंह व नेहा सोनी के नेतृत्व नौनिहाल छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोली भी बनाई गई।दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को एआरपी द्वारा पुरस्कृत करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा द्वारा सभी रसोइयों को मिष्टान्न एवं बर्तन देकर उपस्थित शिक्षक शिक्षकाओं तथा बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।    इस अवसर पर ए0आर0पी0 बृजेश सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुरजीत श्रीवास्तव,शिक्षिका कीर्ति सिंह,लक्ष्मी ...

77वीं जंयती पर याद किये गये जनकवि अदम गोंडवी

Image
  77वीं जंयती पर याद किये गये जनकवि अदम गोंडवी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत गजराज पुरवा आटा में एक साधारण परिवार में जन्मे रामनाथ सिंह उर्फ अदम गोंडवी की 77वीं जयंती के अवसर पर परिजनों सहित क्षेत्र के समाजसेवी संगठनों व कवि तथा शायरों ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उन्हें याद किया। इस जयंती के अवसर पर परसपुर विकास मंच अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अदम गोंडवी का जन्म 22 अक्टूबर 1947 को उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर की ग्राम पंचायत आटा पूरे गजराज सिंह में हुआ। उन्हें हिंदी में दुष्यंत कुमार के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय कवि-ग़ज़लकार माना जाता है। उनकी कविता ‘मनुष्यता की मातृभाषा’ में निर्धनों, वंचितों, दलितों, श्रमिकों और उत्पीड़न का शिकार स्त्रियों की फ़रियाद लेकर आती है। वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने अदम जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पिछड़ों,शोषितों की आवाज उठाने के कारण रामनाथ सिंह अदम को जनकवि की उपाधि मिली। वह अपनी बागी छवि के कारण हमेशा शासन- प्रशासन से दो-दो हाथ करते...

सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ विशाल भण्डारे के साथ समापन

Image
  सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ विशाल भण्डारे के साथ समापन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। परसपुर क्षेत्र के ककरहिया ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास पं0 सूरज मिश्रा के मुखारविंद से कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगना,राम वन गमन,राम केवट संवाद,सीता हरण,शेवरी प्रसंग,के उपरांत रावण वध की संगीतमयी कथा सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। कथा व्यास पंडित सूरज मिश्रा ने बताया कि श्रीराम कथा के समापन में सोमवार को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।       इस दौरान पुजारी भगौती बाबा, हरीश सिंह,शिव बहादुर सिंह,भोला सिंह,महन्त ,संजय,आर बी सिंह,राजेश सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय भक्तजन उपस्थित रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। । थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम मरचौर के मोतीलाल पुरवा निवासी रामप्रकाश चौहान ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसकी बीस वर्षीय बेटी ने घर के अंदर फाँसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह गांव में ही मजदूरी करने गया था उसकी पत्नी मटियारी लखनऊ में आयोजित एक सत्संग में गयी थी। छोटी पुत्री शिवानी चौहान खेत मे घास काटने गयी थी।घास लेकर जब घर वापस आयी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर जब दरवाजा नही खुला तो वह छत से जाकर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गयी।उसने देखा कि उसकी बड़ी बहन सुनीता चौहान का शव छत के हुक में फंदे के सहारे लटक रहा था।पिता की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटना से सम्बंधित साक्ष्य संकलन कर जानकारी लिया।      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के द्वारा दी गयी सूचना पर पहुँचकर शव को ...

ककरहिया ब्रम्हदेव बाबा स्थान पर श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

Image
ककरहिया ब्रम्हदेव बाबा स्थान पर श्रीराम कथा का हुआ आयोजन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा होम करन लागे मुनि झारी, आपु रहे मख की रखवारी। सुनि मारीच निशाचर क्रोही, लै सहाय धावा मुनि द्रोही। बिनु फर बान राम तेहिं मारा, सत जोजन गा सागर पारा।।........कथावाचक पं0 सूरज मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर तुलसीधाम मार्ग पर ककरहिया ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस बारे में पूरे दौलत निवासी हरीश सिंह ने बताया कि उक्त श्रीराम कथा में अवध धाम से पधारे कथाव्यास पंडित सूरज मिश्रा के मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की कथा का रसास्वादन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात भगवान जन्म उपरांत श्रीराम,लक्ष्मण,भरत एवं शत्रुघ्न की बाल लीला का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। कथाव्यास ने भगवान श्रीराम की बाललीला के साथ साथ गुरु विश्वामित्र के  द्वारा राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगा, जिसपर चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ ने समझाने की बहुत कोशिश की परन्तु विश्वामित्र नही माने और कहा कि...