Posts

Showing posts from 2025

सकारात्मक विचारों से जीवन जीने का राजयोगिनी अनामिका बहन ने दिया संदेश

Image
सकारात्मक विचारों से जीवन जीने का राजयोगिनी अनामिका बहन ने दिया संदेश रिपोर्ट::- आर के मिश्रा परसपुर, गोंडा।।  नकारात्मकता से भरी दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाना जरूरी है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, परसपुर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके अनामिका बहन ने मंगलवार को केंद्र पर उपस्थित भाई-बहनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धर्म और आध्यात्म के संतुलन के बिना जीवन में संतुलन संभव नहीं है। भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ पल रुककर आत्मचिंतन करना चाहिए और अपने कर्मों में दूसरों के कल्याण का भाव रखना चाहिए। वेल्यू-बेस्ड जीवन ही सच्चा जीवन है, जिसकी खुशबू दूसरों तक फैलनी चाहिए। बीके अनामिका बहन ने सकारात्मक ऊर्जा के लिए राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि इससे मन-बुद्धि सशक्त रहती है और जीवन में शांति, प्रेम व खुशी आती है। इस अवसर पर डॉ. सुरेश चंद्र तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, अनूप सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, रामकुमार पाण्डेय, हरिश्चंद्र सिंह, ओमप्रकाश सहित रागिनी बहन, मंजू सिं...

विधायक अजय सिंह की अनोखी पहल,स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Image
  विधायक अजय सिंह की अनोखी पहल,स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विधानसभा कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह ने क्षेत्रीय जनता के उत्तम स्वास्थ्य के मद्देनजर मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड परसपुर के कंडरू स्थित विधायक कैम्प कार्यालय में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजक इतेंद्र सिंह गुड्डू एवं मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि शिविर में 150 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उनकी जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया।  इस बावत सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, एक्स-रे, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस-बी, टायफा...

रामकृष्ण मिशन मिशन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में तीन सौ जरूरतमन्दों को मिला कम्बल,क्षेत्रीयजनो ने की प्रशंसा

Image
  रामकृष्ण मिशन मिशन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में तीन सौ जरूरतमन्दों को मिला कम्बल,क्षेत्रीयजनो ने की प्रशंसा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित राज मन्दिर राजाटोला के परिसर में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के तत्वावधान में स्वामी रमाधीशानन्द जी महाराज के नेतृत्व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुये स्वामी जी ने बताया कि पूरे प्रदेश में शीतलहर के मद्देनजर तीन सौ बृद्ध, विकलांग,गरीब,असहाय,एवं जरूरतमन्दों को सर्दी से बचाव के लिये कम्बल वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा ठण्ड से बचाव को लेकर यह पहल की जाती है।साथ ही जगह जगह पर शिविर के माध्यम से निःशुल्क विभिन्न बीमारियों की जाँच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श,एवं दवाओं का वितरण किया जाता है।कम्बल पाकर गरीबों बीके चेहरे पर एक अनोखी मुस्कान दौड़ गयी।क्षेत्रीयजनों ने ट्रस्ट द्वारा किये गये इस पुनीत कार्य को लेकर काफी सराहना की जा रही है। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब, शैलेन्द्र सिंह,आलोक त्रिपाठी,आशीष कुमार सिं...

"स्वस्थ्य करनैलगंज, सुरक्षित करनैलगंज" के तहत कडरू में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिला-पुरुष चिकित्सक रहेंगे उपस्थि

Image
  "स्वस्थ्य करनैलगंज, सुरक्षित करनैलगंज" के तहत कडरू में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिला-पुरुष चिकित्सक रहेंगे उपस्थित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत करनैलगंज के यशस्वी विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कडरू स्थित विधायक कैम्प कार्यालय में 30 दिसंबर (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। शिविर में अनुभवी महिला एवं पुरुष चिकित्सक उपस्थित रहकर आमजन को स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक सूरज सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।  मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय जनता जनार्दन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लें। वरिष्ठ सहयोगी इतेन्द्र सिंह गुड्डू ने कहा कि समय से पू...

अयोध्या के लक्ष्मणदास ने उत्तराखंड के सोनू पहलवान को दी करारी पटखनी

Image
  अयोध्या के लक्ष्मणदास ने उत्तराखंड के सोनू पहलवान को दी करारी पटखनी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा अवधकेसरी गामा पहलवान व वृजकेसरी जोगेंद्र पहलवान के बीच कांटे की टक्कर, मुकाबला रहा बराबरी पर...... परसपुर (गोण्डा)। नगर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में महंथ मुरारीदास जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित दंगल में देश के विभिन्न प्रदेशों व जिलों से आए नामचीन पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने-अपने दांव-पेंच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पहलवान एक-दूसरे को पराजित करने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए। कई मुकाबले जहां निर्णायक रहे, वहीं कुछ कुश्तियां रोमांचक बराबरी पर छूटीं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को अंत तक बनाए रखा। स्थानीय पहलवान बाबा राजित राम दास ने बताया कि दंगल का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह द्वारा पहलवानों को साफा बांधकर किया गया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में कुल 11 राउंड कुश्ती कराई गई। प्रतियोगिता की पहली कुश्ती श्याम सुंदर (गाजीपुर) और संदीप पहलवान (राजस्थान) के बीच हुई, जि...

भीषण ठंड व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित

Image
  भीषण ठंड व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 29 दिसंबर 2025 एवं 30 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। वहीं परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों को विद्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्हें विभागीय कार्यों जैसे अपार आईडी सृजन, एमबीयू, विद्यालयवार स्कूल प्रोफाइल सर्टिफिकेशन सहित अन्य प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों का संपादन करना सुनिश्चित करना होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आद...

तरबगंज में आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Image
  तरबगंज में आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोण्डा विभाग के अंतर्गत विकास खण्ड तरबगंज स्थित किसान बाल इंटर कॉलेज में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरएसएस के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षा वर्ग (आईटीसी) के रूप में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व विभाग प्रचारक प्रवीण जी ने किया। शिविर के दौरान प्रतिदिन स्वयंसेवकों को ध्वज प्रणाम के उपरांत शारीरिक व्यायाम, खेलकूद एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक विचारधारा का विकास करना रहा। शिविर में परसपुर खण्ड कार्यवाह केपी सिंह जी, प्रदीप पाण्डेय जी, कमलापति त्रिपाठी जी सहित अनेक स्वयंसेवक बंधुओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व...

इंस्पेक्टर शेषमणि पाण्डेय को थाना खरगुपुर की जिम्मेदारी,किया पदभार ग्रहण

Image
  इंस्पेक्टर शेषमणि पाण्डेय को थाना खरगुपुर की जिम्मेदारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर शेषमणि पाण्डेय को थाना खरगुपुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत उन्होंने थाना खरगुपुर की कमान संभाल ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रशासनिक कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना खरगुपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद थाना की जिम्मेदारी नए निरीक्षक को सौंपने का निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। नए थानाध्यक्ष से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने की अपेक्षा जताई गई है।

कक्षा दस की नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

Image
  कक्षा दस की नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार बालिका कक्षा 10 की छात्रा है। पीड़ित के अनुसार 26 दिसंबर को दोपहर बाद छात्रा आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कटरा गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, मगर छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। बालिका के अचानक गायब होने से परिवारजन सदमे में हैं। थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और तलाश की कार्रवाई कर रही है।

प्रेम संबंध का दुखद अंत, क्षेत्र में सनसनी बना चर्चा का विषय

Image
प्रेम संबंधप्रेम संबंध का दुखद अंत, क्षेत्र में सनसनी,बना चर्चा का विषय रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। कर्नलगंज के पिपरी गांव के पास गुरुवार की शाम एक प्रेमी युगल के मृत पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मृतकों की पहचान कटरा बाजार थाना क्षेत्र के झाला बखरिया गांव निवासी नीरज मौर्य और जनपद बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत गुलरिहा गांव की रहने वाली लक्ष्मी मौर्या के रूप में हुई है। दोनों के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार नीरज की शादी परिवार द्वारा दूसरी जगह तय कर दी गई थी, इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। 21 दिसंबर 2025 को दोनों घर से चले गए थे। इसके बाद 23 दिसंबर को लक्ष्मी के परिजनों ने विशेश्वरगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। 24 दिसंबर को पुलिस ने दोनों को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां लक्ष्मी ने नीरज के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी गई थी। गुरुवार की शाम नीरज का शव कर्नलगंज क्षेत्र में पिपरी गांव के पास मिला, जबकि ...

विधायक अजय सिंह ने की ठण्ड से राहत की अनोखी पहल,सरयू तट पसका पर कल्पवासियों को किया कंबल वितरण

Image
  विधायक अजय सिंह ने की ठंड से राहत की पहल, सरयू तट पसका पर कल्पवासियों को किया कंबल वितरण,  रिपोर्ट : आर. के. मिश्रा परसपुर, गोण्डा।।  विकास खण्ड परसपुर के प्रसिद्ध पसका मेले में ठंड से बचाव को लेकर शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगम पर्व के मद्देनज़र पसका स्थित सरयू नदी तट पर चल रहे कल्पवास (तपस्या) के दौरान कर्नेलगंज विधायक अजय सिंह ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में कल्पवास कर रहे साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर साधु-संतों के चेहरे पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली।        कम्बल पाकर गदगद हुये कल्पवासी,जयघोष के साथ                       विधायक एवं एसडीएम को दिया आशीर्वाद इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि अचानक बढ़ी शीतलहर और ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह एक छोटी-सी पहल की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ये संत केवल साधु नहीं, बल्कि ईश्व...

विधायक व एसडीएम ने लिया पसका मेले का जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Image
विधायक व एसडीएम ने लिया पसका मेले का जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश रिपोर्ट : आर.के. मिश्रा परसपुर, गोण्डा।।  जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर के सूकर खेत पसका में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध लघु प्रयाग कहे जाने वाले मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। संगम तीर्थ पर लगने वाला यह ऐतिहासिक मेला आगामी 3 जनवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें दूर-दराज से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले के दौरान श्रद्धालु सरयू नदी की पावन धारा में स्नान कर कल्पवास कर रहे साधु-संतों के दर्शन करेंगे तथा भगवान वाराह के स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। स्नान-पूजन के उपरांत श्रद्धालु मेला परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों व मनोरंजन के साधनों का आनंद लेंगे। वहीं महिलाएं एवं बच्चे खिलौनों सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह एवं उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने पसका पहुंचकर मेला परिसर एवं सरयू स्नान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक अजय सिंह ने मेला व्यवस्था मे...

आदर्श राम लीला कमेटी आंटा द्वारा आयोजित राम विवाह महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, विधायक अजय सिंह का भव्य स्वागत

Image
  आदर्श राम लीला कमेटी आंटा द्वारा आयोजित राम विवाह महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, विधायक अजय सिंह का भव्य स्वागत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अंतर्गत आदर्श राम लीला कमेटी (राम जानकी मंदिर) आंटा द्वारा आयोजित छः दिवसीय राम विवाह महोत्सव के पांचवें दिन कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह का आगमन हुआ। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह के साथ कार्यक्रम में विधायक का प्रतिनिधित्व करने में महारत हाशिल करने वाले सूरज सिंह, गुड्डू सिंह मलाव, इतेंद्र सिंह गुड्डू सिंह,प्रेम बहादुर सिंह कुट्टू, बृजेश सिंह गजराज पुरवा, वार्ड संख्या 4 के सभासद प्रतिनिधि राजू सैनी सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विधायक अजय सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की पूजा-अर्चना व आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीसिंह ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से राम लीला कमेटी...

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में सुशासन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी छात्र सम्मानित

Image
  उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में सुशासन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी छात्र सम्मानित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वकप्रतिभाग किया।         निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र छात्रायें        अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते           खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य शिक्षक बन्धु कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी परसपुर चंद्रभूषण पाण्डेय ने सर्वप्रथम भारत रत्न पं0 अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।तदुपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था की मजबूत आधारशिला र...

अटल जन्मशताब्दी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन,अटल जी की ओजस्वी कविताओं से गूंजा परिसर

Image
अटल जन्मशताब्दी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन,अटल जी की ओजस्वी कविताओं से गूंजा परिसर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम कडरू स्थित कैम्प कार्यालय में विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न, युगद्रष्टा, कालजयी कवि, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, साहित्यप्रेमियों, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता कर अटल जी के विचारों को नमन किया।   उक्त काव्य गोष्ठी के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी की ओजपूर्ण, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत और प्रेरणादायी कविताओं का पाठ किया गया। इन कविताओं के माध्यम से उनके विचार, संस्कार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था तथा देश के प्रति अद्वितीय समर्पण को भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने कविताओं के माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को आत्मसात किया। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन रा...

रोजगार मेले में 31 युवाओं को मिला काम, गुजरात–नोएडा की कंपनियों ने किया चयन

Image
  रोजगार मेले में 31 युवाओं को मिला काम, गुजरात–नोएडा की कंपनियों ने किया चयन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत  सुसुंडा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्नेलगज में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में युवाओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। मेले के दौरान गुजरात और नोएडा की दो प्रतिष्ठित कंपनियों ने 31 अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेले में नोएडा की क्वेस कॉर्प लिमिटेड और गुजरात की एसकेएचवाई टेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल 100 पदों के सापेक्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हालांकि साक्षात्कार के दौरान आधे से अधिक अभ्यर्थी कंपनियों के बुनियादी सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। मेले में महिला अभ्यर्थियों की भी सहभागिता रही, लेकिन अधिकांश ने नोएडा और गुजरात जाकर नौकरी करने से असहमति जताई। केवल एक युवती नोएडा स्थित कंपनी में कार्य करने के लिए सहमत हुई। आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने बताया कि गुजरात की कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 23 हजार रुपये मासिक वेतन देगी, जबकि नोएडा की कंपनी में 1...

निराश न हो अभ्यर्थी,फरवरी में फिर लगेगा रोजगार मेला....प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा

Image
  निराश न हो अभ्यर्थी,फरवरी में फिर लगेगा रोजगार मेला....प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्नेलगज के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को सांत्वना के साथ आश्वासन देते हुये कहा कि जो अभ्यर्थी  किसी कारण वश इस बार चयनित नहीं हो सके, उनके लिए फरवरी माह में पुनः रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने युवाओं से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि आईटीआई और सेवायोजन विभाग की ओर से लगातार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि संघर्ष जारी रखो आज नही तो कल सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।बस आपका लक्ष्य एवं उद्देश्य कायम रहना चाहिए।