निरीक्षक शीरिष शर्मा चौदह वर्षों से हरदोई में है तैनात, भाजपा कार्यकर्ता जय राम रावत ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत
निरीक्षक शीरिष शर्मा चौदह वर्षों से हरदोई में है तैनात, भाजपा कार्यकर्ता जय राम रावत ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत रिपोर्ट:- संतोष मिश्रा हरदोई।। सरकार के नियमों को ताख पर रखकर निरीक्षक शिरिष शर्मा अपने पकड़ और अपने पहुँच के बल पर पिछले 14 वर्षों से एक ही जनपद में जमे हुए है।इसकी शिकायत लिखित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भाजपा कार्यकर्ता जयराम रावत सुभाष नगर पावर हाउस के पीछे हरदोई निवासी ने किया है। उसने मुख्यमंत्री से शिकायती पत्र देकर कहा है कि शिरिष शर्मा स्थानीय अभिसूचना इकाई में 15 दिसंबर 2016 से जमे हुए है। पिछले आठ वर्षों से इनका स्थानन्तरण नही किया गया जिस से उनकी घूस खोरी बढ़ गई है। इस के पहले भी उपनिरीक्षक के पद पर 17 जुलाई 2005 से 20 जून 2006 तक और 10 अक्टूबर 2010 से 14 दिसम्बर 2016 तक एल आई यू के पद पर उपनिरीक्षक के पद पर रहते हुए रहे है। यही से उनका पदोन्नति करते हुए निरीक्षक के पद पर हो जाने के बाद फिर से उन को एल आई यू की कमान दे दी गई। पिछले 14 वर्षों से एक ही जनपद में बने हुए है...