Posts

Showing posts from December, 2024

अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी,चालक की मौत,बालिका सहित दो घायल

Image
  अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी,चालक की मौत,बालिका सहित दो घायल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी शाहपुर चौकी के ग्राम भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया,जिससे बाइक चालक हंसराज नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक 12 वर्षीय लड़की व युवक घायल हो गया। इस दौरान घायल राजभवन यादव ने बताया कि वह हंसराज व रजनी पूरे अंगद सुन्दर भटियारा के यहां से वापस अपने घर नरायनपुर मांझा बोड़मपुरवा जा रहे थे कि अचानक किसी चीज से बाइक टकराई उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला,जब होश आया तो लोगों ने हमें व रजनी को आग के किनारे बैठा रखा था। नरायनपुर मांझा के ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि मृतक हंशराज का एक वर्ष पूर्व ही गौना आया था।इस घटना से मृतक के भाई बल्दी,बाबू,रमेश,पिंटू आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बावत शाहपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मय हमराही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर का जायजा लिया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के प...

वंश बहादुर सिंह को परसपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाईयों में खुशी

Image
वंश बहादुर सिंह को परसपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाईयों में खुशी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय  की संस्तुति के उपरांत परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह को चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं व बधाईयां दी है। इस बावत नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी,मेहनत,निष्ठा व लगन् के साथ निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा।उन्होंने प्रदेश सहित जनपद के पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन करते हुये उनकी उपलब्धियों को आमजन के बीच पहुंचाना तथा आगामी चुनाव में पार्टी के प्रति महती भूमिका निभाना ही हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं गोपालग्राम मण्डल से संजय गौतम तथा सरयू मण्डल से हरिओम ओझा को मण्डल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह,विधायक प्रतिनिधि सूरज सिं...

बीआरएस ग्लोबल स्कूल मे सेंटा क्लॉज ने बच्चों को वितरित की टॉफी चॉकलेट

Image
  बीआरएस ग्लोबल स्कूल मे सेंटा क्लॉज ने बच्चों को वितरित की टॉफी चॉकलेट रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर स्थित बीआरएस ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक क्रिसमस डे मनाया। स्कूल की डायरेक्टर प्रीती सिंह ने बताया कि बुधवार 25 दिसम्बर को घोषित अवकाश होने के चलते नौनिहालों ने एक दिन पूर्व मंगलवार को विद्यालय परिसर में क्रिसमस डे मनाया। जिसमें सेंटा क्लॉज ने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर ईसामसीह को याद करते हुये सभी को टॉफी एवं चाकलेट तथा गिफ्ट बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।पीटीआई द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाते हुये मनोरंजन कराया गया।       इस दौरान पीटीआई शिक्षक विजय सिंह,शर्मिष्ठा दास,सपना मेम,रश्मि,सलमा राईनी,राघवेंद्र तिवारी,प्रशान्त सर,महेंद्र सिंह,आँचल सिंह,साक्षी कौशल एवं गोपी काका सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी

Image
  वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी आर के मिश्रा की रिपोर्ट परसपुर गोण्डा। । नगर पंचायत परसपुर स्थित बेनीमाधव जंग बहादुर इण्टर कॉलेज में वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा मण्डल परसपुर के नेतृत्व मे एक प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष डॉ0 एसपी सिंह,मण्डल प्रभारी राम कुमार मौर्या, मण्डल मंत्री राम सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश सिंह व बेनीमाधव इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजेश सिंह बूथ अध्यक्ष,अरविन्द सिंह सहित सैकड़ो छात्रों ने रैली निकाली।उक्त प्रभात फेरी के दौरान वीर जोरावर सिंह और वीर फ़तेह सिंह जी के नाम का गगनभेदी जयकारा लगाया गया।मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित प्रभात फेरी महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय से निकलकर मेन चौराहे से होकर बेनीमाधव जंगबहादुर इण्टर कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई।

तेरहवीं पुण्यतिथि पर अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

Image
  तेरहवीं पुण्यतिथि पर अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के आटा पूरे गजराज सिंह में जनवादी कवि अदम गोंडवी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों, कवि, साहित्यकारों सहित ग्रामवासियों के साथ साथ परिजनों ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर स्थित उनके समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि अदम गोंडवी जी खुद तो सामान्य वर्ग के थे लेकिन उनकी रचनाएं दलित गरीब शोषित वंचितों की आवाज हैं।वहीं याकूब अज्म गोंडवी ने अपनी शायरी के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसी क्रम में ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया ने भी अपनी जादुई कला का प्रदर्शन करते हुये अदम गोंडवी जी को याद किया।परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण सिंह,रामसुन्दर पाण्डेय तथा सहायक अध्यापक हंसराज सिंह सहित अन्य कई लोंगों ने अपने अपने अनोखे अंदाज में जनकवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा परिचर्चा किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हुये हाउस अरेस्ट,बाहर निकलने पर पाबंदी

Image
  कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हुये हाउस अरेस्ट,बाहर निकलने पर पाबंदी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को उनके पैतृक निवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।इस बावत कांग्रेस पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिये अवगत कराया कि मंगलवार की रात है अभी तकरीबन रात के 11 बज रहे हैं और प्रशासन द्वारा पुलिस के चार जवानों को उनके घर पर तैनात कर दिया गया है,किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही के साथ सुरक्षाकर्मी उनके दरवाजे पर ही बैठें हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रशासन को आगे कर अघोषित आपातकाल की स्तिथि में ढकेल दिया है।देश की सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी के एक जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट सिर्फ इस बात के लिए किया गया है कि वो वह सरकार के खिलाफ होने वाले आगामी 18 दिसम्बर बुधवार को लखनऊ चलो "जनता मांगे हिसाब,कब दोगे जवाब" आंदोलन का हिस्सा न बन सके, जिसमें वर्तमान सरकार के कुशासन की कलई खुलने की संभावना हो।

सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव को लेकर की गई प्रेसवार्ता

Image
  सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव को लेकर की गई प्रेसवार्ता रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आगामी 18 दिसंबर को आयोजित विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव हिंदवी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें मनीष श्रीवास्तव ने वर्तमान सरकार की व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुये कहा कि  बिजली कंपनियों के निजीकरण ,प्रदेश के किसानों की समस्याएं, युवाओं की समस्याएं जिसमें भरती और परिणाम के साथ ही पर्चा आउट प्रकरण प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था गन्ना किसानों का बकाया ,प्रदेश के सड़कों की दुर्दशा आदि अनगिनत समस्याएं सुरसा की तरह मुंह खोले खड़ी हुई है। किंतु प्रदेश सरकार के पास सिर्फ हिंदू मुसलमान बहराइच से लेकर संभल तक और मथुरा से लेकर काशी तक रोज कोई ना कोई ऐसा मुद्दा छेड़ दिया जाता है, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो सामाजिक विद्वेष बढे और भोली भाली जनता इसी नफरत की लड़ाई में उल...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को

Image
  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री सदगुरू मैरिज हॉल में 15 दिसंबर (रविवार) को विवेकानंद आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों की एक टीम आ रही है, जिसमें हार्ट, हड्डी और आँखों से संबंधित मरीजों का जाँच और उपचार व दवाएँ निःशुल्क प्रदान की जायेगी।उक्त जानकारी देते हुये आशीष कुमार सिंह ने बताया कि परसपुर क्षेत्र के हड्डी, हार्ट व आँखों सम्बन्धी समस्या से निदान पाने हेतु श्रीसद्गुरु मैरिज हाल के परिसर में समय से पहुंचकर शिविर को सफल बनायें।उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और 3 बजे तक मरीजों को देखा जायेगा।उन्होंने क्षेत्रियजनों से अपील करते हुये कहा कि अपने आस पास के जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क शिविर सम्बन्धी सूचना को सूचित करें और स्वंम इस कैम्प का लाभ लें।अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये उक्त नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं---9415252884---9838089459

38वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस मौके पर

Image
38वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस मौके पर रिपोर्ट:-आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। । थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरैना में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम सुसुंडा चेन लाल पुरवा निवासी 38 वर्षीय युवक बृजेश मिश्रा का शव डेहरास गोण्डा मार्ग पर ग्राम पुरैना के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला।सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह व उपनिरीक्षक अबरार अली मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की  कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों के मुताबिक उसके पास पिकप वाहन थी तथा वह बेलवा चौराहे पर किराने की दुकान करता था। शुक्रवार की देर शाम वह थाना तरबगंज अन्तर्गत पकड़ी बाजार में खाद गिराने की बात कहकर लोडिंग वाहन लेकर निकला था।फिर गाड़ी खराब होने की सूचना दी कहा कि गाड़ी ठीक करवाकर वापस आएंगे। सुबह उसकी लाश तथा लोडिंग वाहन पुरैना गांव कर पास सड़क किनारे मिला। जिसे लेकर लोग तरह तरह की कवायद लगा रहे है।वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

पहले मारी टक्कर फिर बाइक पर पलटा लोडिंग वाहन,दबकरबबाइकसवार की दर्दनाक मौत

Image
  पहले मारी टक्कर फिर बाइक पर पलटा लोडिंग वाहन,दबकरबबाइकसवार की दर्दनाक मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत उमरी बेगमगंज पसका मार्ग पर एक लोडिंग वाहन के बाइक पर पलट जाने से बाइकसवार की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत परसपुर के मिश्रन पुरवा निवासी पूरन लाल सोनी उर्फ पप्पू (45) सोमवार के दोपहर उत्तरी भवानी (माता वाराही) के दर्शन करने के पश्चात लौट रहे थे कि तभी पसका उमरी बेगमगंज रोड पर नायब पुरवा पानी टँकी के समीप सामने से आ रही पिकप  वाहन ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। ततपश्चात पिकप बाइक के ऊपर ही पलट गई। जिससे दबकर पप्पू सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गया।वहीं पिकप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। जहाँ पर चिकित्सक ने पप्पू सोनी को मृत घोषित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी किरन सोनी का रो रोकर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक के तीन बेटे व एक बेटी ह...