Posts

Showing posts from 2023

छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की समय सारणी हुई निर्धारित

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति एवं सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थित नवीन शिक्षण संस्थान एवं पूर्व में सम्मिलित संस्थान द्वारा 1 जनवरी 2024 तक मास्टर डाटा तैयार करने की समय अवधि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रथम चरण में तिथि 31 दिसंबर 2023 एवं द्वितीय चरण में 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक तथा सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के साथ छात्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 10 जनवरी 2024 तक नियत की गई है।

बाइकसवार को बचाने में पलटी कार, बाल बाल बचे सवार

Image
                        दुर्घटनाग्रस्त कार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत लखनऊ मार्ग पर बाइकसवार को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जाको राखे साइयां मार सके न कोय,बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय। यह कहावत सोमवार को उस समय चरितार्थ हुई जब करनैलगंज -गोण्डा हाइवे स्थित चौरी चौराहा के पास एलएनटी प्लांट के समीप एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा कर बहुत तेजी के साथ हवा में उछल कर पलट गई लेकिन शुक्र था कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए,केवल कार चालक को मामूली चोट आई। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार उतरौला से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर लोग किसी अन्य वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

निर्माण कार्य पूरा न करने पर मंडलायुक्त ने अपनाया कड़ा रुख, अधिकारियों को लगाई फटकार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मण्डलायुक्त सभागार में 50 लाख से ऊपर की लागत की सड़क निर्माण परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने मंडल में काफी अधिक समय से अधूरे चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा न करने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि समय सीमा पार होने के बाद कोई भी निर्माण कर अधूरा नहीं रहना चाहिए यदि बजट का अभाव हो तो बजट की मांग की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी के द्वारा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी तो उस कार्यदायी संस्था को शासन से ब्लैक लिस्ट करा दिया जाएगा।             बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि निर्माण कार्य की गति के चलते शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए, इसका विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए सड़क जल्द से जल्द और पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनाई जाएं। सड़क निर्माण के दौरान पेड़, स्ट्रक्चर या अन्य किसी प्रकार की बाधा आती है संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर दूर कर लें, किन्तु ग...

तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Image
  *👉 संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी.........जिलाधिकारी नेहा शर्मा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में डीएम व एसपी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।            जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 98 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 10 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।             संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिव...

नाले में मिला शव,तरह तरह की कवायद लगा रहे लोग

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत  तहसील कर्नेलगंज मुख्यालय स्थित बस स्टॉप चौराहे के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव दिखने के बाद मानो हड़कंप मच गया। स्थानियजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।         प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नेलगंज के कस्बा क्षेत्र में गोण्डा - लखनऊ मार्ग स्थित बस स्टॉप चौराहे से कुछ ही दूरी पर नाले में एक व्यक्ति का शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये मृतक के पहचान में जुट गयी। मृतक का नाम विजय कुमार उर्फ बब्बू 42 वर्ष निवासी भंभुआ बताया जा रहा है,जो कि बस स्टॉप पर कुछ वर्षो से बस पर रहकर मजदूरी मेहनत करता था।

नौ वर्षीय किशोरी से 16 वर्षीय छात्र ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नौ वर्षीय किशोरी कक्षा तीन की छात्रा है। जोकिअपने गांव के पडोस में रहने वाले 16 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र से ट्यूशन पढती थी। युवक अपने घर के एक कमरे में ट्यूशन पढाता था। रोज की भांति बृहस्पतिवार को मासूम सांय लगभग पांच बजे ट्यूशन पढने गयी थीं।इस बीच युवक ने दरवाजा बन्द कर किशोरी के साथ जबरन्  दुष्कर्म किया। किशोरी ट्यूशन पढ जब घर पहुंची तो काफी परेशान थी परिजनो ने उससे पूछा तो सारी बात उसने अपने मां सहित परिजनो को बताया। किशोरी ने बताया की इसके पहले भी ट्यूशन पढाने वाले नाबालिग छात्र ने दो तीन बार दुष्कर्म किया है। घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।तत्काल परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचकर घटी घटना के सम्बन्ध में लिखित जानकारी दी तो पुलिस ने किशोरी की मां के तहरीर पर धारा 376,506 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा नाबालिग ट्यूटर नितिन सिंह के विरुद्ध दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा है जहां पर किशोरी का मेडिकल जांच के बाद इलाज चल रहा है। ...

बाबा का हत्यारा नाती दो वर्ष बाद चढा पुलिस के हत्थे

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। बीते वर्ष को थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरनडीहा में संपत्ति विवाद के चलते बेटे व नाती ने ही अपने बुजुर्ग पिता की मार-पीटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में फेंक दिया था। जिसमें धानेपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05 नवम्बर 2021 को घटना कारित करने वाले बेटे राम सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद कर लिया गया था तथा ग्राम पूरे पण्डित वृन्दावन मौजा अहिरनडीह निवासी (नाती) नन्द किशोर लगभग 02 साल से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके घर व सम्भावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी जिसको थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा टीम द्वारा आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-274/21, धारा 302 भादवि के तहत विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियोग पंजीकृत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार गोण्डा एवं बाराबंकी की आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद के आबकारी निरीक्षकों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बसगांव, अस्वा माझा, अंशिक थाना परसपुर, करनैलगंज, में आकस्मिक दबिश दी गई।              उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 150 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 01 अभियोग आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।        उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

नेहरू स्टेडियम में मनाया गया प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पी.आर.डी. का 75वां स्थापना दिवस(हीरक जयंती वर्ष) कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर पी.आर.डी. जवानों द्वारा रैतिक परेड में प्रतिभाग किया, जिसकी सलामी व मान-प्रणाम अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने स्वीकार किया।           कार्यक्रम के दौरान परेड के साथ-साथ पी.आर.डी. जवानों ने रस्साकशी व दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। रैतिक परेड व खेलकूद में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल,शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. विभाग से विभिन्न विकासखण्डों के क्षे.युवा कल्याण अधिकारी,व्यायाम प्रशिक्षक एवं जवानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।             इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम, सहित विभाग से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

1 लाख 41 हजार वादों का हुआ सुलह समझौते से निस्तारण

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।    आपसी सुलह समझौते के आधार पर शनिवार को जनपद गोण्डा में 141769 वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा के सचिव नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज एफटीसी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव द्वितीय द्वारा 20 वाद एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता द्वारा 38 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी  सुरेन्द्र  द्वारा 21 वाद सहित 141769 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद गोण्डा के समस्त विभागों के द्वारा प्री-लिटीगेशन के माध्यम से कुल-127975 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 58278536 रूपये की समझौता राशि तय की गयी। इस प्रकार जनपद गोण्डा से  राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 141769 .वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-।।, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता, समस्त सम्मानित न्य...

सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में विद्युत करंट की चपेट में आकर कैटर्स में काम करने आये एक व्यक्ति की हुई मौत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कर्नेलगंज तहसील क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दौरान पानी पीने गए एक युवक की करेन्ट से मौत हो जाने से हड़कम्प मच गया,मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।       प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार यादव पुत्र शालिग राम निवासी ग्राम गुमदहा कर्नलगंज निवासी जोकि वर्तमान में बाबा कैटर्स में काम करता था। वह सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में खाना बनाने आया था,मृतक टैंकर के पास पानी पीने के लिये गया कि तभी विद्युत करेन्ट के चपेट में आ गया,जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है मृतक घर का अकेला लड़का था पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी,घर मे मां और मृतक की पत्नी व तीन छोटे छोटे बच्चे है।

एक तरफ बेटी की शादी की खुशी दूसरी तरफ पिता के लापता होने का गम,कैसी ही अद्भुत कहानी

Image
  48 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय ढंग से हुआ लापता,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के एक गाँव निवासी एक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के मसौली मधईपुर खाण्डेराय निवासी कृष्ण स्वरूप वर्मा द्वारा दी गयी तहरीर में पुलिस को अवगत कराया है कि गत सात दिसम्बर को नगर के बेलसर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में उसकी बेटी की शादी का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे पीड़ित के पिता विष्णु कुमार भी अपनी नतिनी की शादी में मौजूद रहकर काम काज देख रहे थे अचानक दिन के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वो मैरिज हाल से कुछ कम के लिये परसपुर बाजार गये।लेकिन देर शाम तक वापस नही आये।तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया पर कहीं भी कोई पता नही चल सका।      वहीं इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर गुमसुदगी दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों को फांसी की मांग पर अड़ा क्षत्रिय समाज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा बहराइच।। जनपद बहराइच अन्तर्गत तहसील कैसरगंज में बीते 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की निर्मम हत्यारो द्वारा की गई नृशंस हत्या के सम्बंध में आज कैसरगंज हनुमान मंदिर पर क्षत्रिय समाज ने लामबंद होकर नृशंस हथियारों को फांसी की सजा देने के मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। एकत्रित क्षत्रिय समाज के लोगों ने हनुमान मंदिर से पैदल चलकर प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय कैसरगंज में एकत्रित होकर ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैसरगंज अध्यक्ष गौरव सिंह सोनू, प्रफुल्ल राज सिंह डॉ.अरविंद सिंह बिसेन, डॉ.योगेश प्रताप सिंह, अभिलाष राज सिंह, आदि के नेतृत्व में एकत्रित स्वर्गीय गोगामड़ी की हत्या के विरोध में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.अरविंद सिंह बिसेन ने कहा कि सनातन क्षत्रिय समाज के संरक्षक सुखदेव सिंह गोगामडी हमारे समाज के अगुवा थे जिनकी नृशंस हत्या राजस्थान सरकार व शासन प्रशासन के मुंह पर एक तमाचा है जो कि जन-सामान्य के साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों के लिए चिंता का विषय है। वर्तमान में सुशासन एवं अपराध...

बाबा साहब के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार ......मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा लखनऊ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ आंबेडकर के योगदान को याद किया। सीएम योगी ने बुधवार को सबसे पहले हजरतगंज स्थित अटल चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री विधानसभा मार्ग स्थित डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर महामानव थे, जिनके सपनों को साकार करने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग समाज को बांटकर देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि हम सबसे सबसे पहले और सबसे अंत में भारतीय है। आज कुछ लोग भारत को कोसते हैं और भारतीयता का अपमान करते हैं। जातीयता के नाम पर समाज में खाई उत्पन्न करने का काम करते हैं। ऐसे लोग सच मायने में बाबा साहब का अपमान करते हैं। बाबा स...

संदिग्ध स्थितियों में गोला पटाखा लेकर जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों के पटाखे में विस्फोट,दोनों जख्मी

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 👉दीपावली की खुशियां ग़मों में हुई तबदील...... गोण्डा।। जनपद गोण्डा नगर कोतवाली अन्तर्गत आवास विकास कॉलोनी के पास एक दर्दनाक घटना हुई जिसमें स्कूटी की डिक्की में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया।जिससे स्कूटी सवार दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये, वहीं स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गये।चिकिसकों के मुताबिक एक युवक दाहिना पैर काफी जख्मी होने के कारण नाजुक स्थिति में सनी यादव को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरा युवक ओम यादव का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी एवं नगर कोतवाल भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।वहीं घायलों की स्थिति तथा भीषण विस्फोटक पर लोंगों के जेहन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बावत कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि दोनों युवक नगर कोतवाली क्षेत्र के गरीबी पुरवा निवासी है।सूचना मिलते ही परिजनों में दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी।

बच्चों ने 1100 दीप जलाकर किया दीपदान

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। दीपावली के पावन पर्व पर विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्रामपंचायत पूरे लाली स्थित ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दीपोत्सव के दौरान क्षेत्र के बच्चों द्वारा ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर 1100 दीपक जलाया गया।गाँव के निवासी राम सिंह ने बताया कि बच्चों ने इस दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया,तथा तकरीबन चार बजे से ही अपने कार्य मे जुट गये। शाम होते ही ब्रम्हदेव बाबा का साथ दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।      इस मौके पर गोलू सिंह,रुद्र प्रताप सिंह,सूरज सिंह,अभय सिंह,विजय प्रताप सिंह,राहुल सिंह,विनय सिंह,पूजाराम शर्मा,लवकुश शर्मा,अमित शर्मा,राज सिंह,बली कुमार सहित गांव के काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

दहेज उत्पीड़न करने वाले ससुरालियों पर हुआ मुकदमा दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोंडा अन्तर्गत थाना खोड़ारे के ग्राम ढढुआ कुतुबजोत निवासी रेखा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी संजय वर्मा के साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज सहित अन्य सामान देकर विदा किया था।मगर ससुराल वाले उतने से संतुष्ट नही थे। शादी में कम दहेज मिलने की बात कहकर आये दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। यही नही उसके पति संजय वर्मा शराब पीने के आदी हैं शादी के समय यह बात उसके मायके वालों से छुपाई गई। आरोप है कि ससुराल वाले उसका फोटो अश्लील गाने के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। और मायके से मिले जेवर आदि को कब्जे में करके उसके मांग का सिंदूर धोते हुए उसे घर से भगा दिए।           इस बावत थानाध्यक्ष खोड़ारे न्के त बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम ढढुआ कुतुबजोत निवासी संजय वर्मा,रामअजोर,संजय की माँ, राजू वर्मा व अनिल वर्मा के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य विधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एसओ परसपुर का सराहनीय कार्य,चौकीदार के निधन पर सेल्यूट कर दी अंतिम विदाई

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम कुड़ियाव के चौकीदार रहे दशरथ पुत्र सन्तोषी का निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बंधाया।साथ ही मृत चौकीदार को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सलामी देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दिया।  वहीं एसओ ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।एसओ के इस नेक कार्य की ग्रामीणजनों ने खूब सराहना किया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सऊद खान ने कहा कि ऐसे ये पहले व्यक्ति है जो कि एसओ के पद पर होते हुए भी एक छोटे से पद पर तैनात ग्राम चौकीदार को भी अपना परिवार मानते हुये उनकी मृत्यु पर पहुँचकर हम सब को सदैव के लिए ऋणी बना दिया।सभी ने उनकी उत्कृष्ट सोंच की भूरी भूरी प्रशंसा की।

52 वाहनो पर परसपुर पुलिस ने किया 66500 रुपये का जुर्माना

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। आगामी त्यौहार दीपावली धनतेरस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशक्रम व थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमे वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की जाँच की गई। इस बावत थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि उक्त सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट,अधुरे कागजात व असीमित सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरने वाले दुपहिया वाहनों को रोककर वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की सघनता से जाँचकर विधिक कार्यवाही की गयी।उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान 52 वाहनों का ई चालान करते हुए 66500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूकता को लेकर छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवो में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन आदि अधिकारो के प्रति महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पडे़गा। अपितु शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवो में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।       इसी क्रम में सोमवार को जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारीगणों (शक्ति दीदी) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रैली निकालकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रत...

"एक दिया शहीदों के नाम" कार्यक्रम में 500 दीपक जलाकर बार्डर पर शहीद हुये वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नेलगंज स्थित सरयू घाट (कटरा घाट) पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने बताया कि नमो नमो क्रान्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता और ग्रामीणजनों ने मिलकर 500 दीपक जलाकर सीमा पर शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दीपावली के मद्देनजर "एक दिया शहीदों के नाम" बॉर्डर पर शहीद हुए वीर जवानों को दीपक जलाकर याद किया गया तथा उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।       इस दौरान दीपोत्सव कार्यक्रम में कर्नलगंज नगर अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, कर्नलगंज प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार पूरी टीम के साथ,नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी ,सत्यप्रकाश तिवारी तरबगंज विधानसभा अध्यक्ष,अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पाण्डेय,जिला सलाहकार मोहित मिश्रा,जिला संगठन मंत्री रामानुज मिश्रा,स...

दलित महिला की थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम टिकलुहन पुरवा त्यौरासी की रहने वाली दलित एक महिला ने थाने पर सुनवाई न होने पर एसपी व मुख्यमंत्री को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि 31 अक्टूबर को दिन में 11 बजे गांव के ही एक नामजद समेत तीन लोग महिला के घर पहुंचकर जातिसूचक गाली देते हुए मुक़ा थप्पड़ से मारने पीटने लगे। बचाने दौड़े उसके पति व एक महिला की भी पिटाई कर दी। महिला ने जातिसूचक अभद्रता, मारपीट व ब्लाउज फाड़ने का आरोप लगते हुए इसकी सूचना थाने पर दी, किन्तु कोई सुनवाई होने पर थकहार कर पीड़ित महिला ने एसपी व सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर गांव के ही धीरू सिंह रमईपुर व दो अज्ञात के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।

खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के सुसुंडा डीहा गाँव निवासी राधेश्याम पाण्डेय पुत्र राम उजागर ने पुलिस को फौती सूचना के माध्यम से अवगत कराया है कि मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे भाई के ही ट्रैक्टर से खेत की जोताई की जा रही थी। कि तभी पीड़ित का नाती दीपक पाण्डेय उर्फ लालू पुत्र श्रवण पाण्डेय अचानक ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इतने में उसका पैर फिसल जाने से वह ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गया।घायल अवस्था मे उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता मय हमराह कांस्टेबल आनन्द अग्रहरि व रमाकान्त पटेल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिये भेज दिया।          इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को भेजकर शव को कब्जे में लेते हुये पंचायत नामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय सहित उपस्थित लोंगो ने दी शुभकामनाएं

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर में तैनात रहे उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त होने पर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को पुष्पमाला पहनाते हुये धार्मिक ग्रन्थ व अंगवस्त्र भेंटकर मंगलकामना करते हुए कहा कि नौकरी में आना और जाना एक प्राविधान के तहत है।जो आया है उन सभी को समयानुसार सेवानिवृत्त होना भी निश्चित है। थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने धार्मिक ग्रन्थ व अंगवस्त्र किया भेंट उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि उनके साथ कार्य करने में बहुत सारी जानकारी अर्जित हुई।उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह की वरिष्ठता व अनुभव के कारण साथ मे कार्य करने का आनन्द ही कुछ और था।उन्होंने अपने व समस्त थाना स्टाफ की तरफ उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार से अभी तक अपने परिवार से दूर रहकर आपने पुलिस विभाग को सेवा प्रदान किया उसी प्रकार अब अपने परिवार के बीच रहकर उनकी देखभाल के दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। वहीं उनके सहयोगी उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता ने भी ध...

करेण्ट की चपेट में आकर सांड की हुई मौत,मुकदमा दर्ज

Image
करेण्ट की चपेट में आकर सांड की हुई मौत,मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के त्यौरासी निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी अपने दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर से केविल जोड़कर खेत के चारों तरफ लगे कन्टीले तार जोड़े हुये थे।जिसमे करेण्ट करेण्ट प्रवाहित होने की वजह से विद्युत करेन्ट की चपेट के आ जाने से एक सांड की करेंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया किपीड़ित द्वारा दोगुई तहरीर के आधार पर अहमद पुत्र अलीरजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।M

दस माह से नही मिले मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विकास खण्ड इटियाथोक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में एक बैठक आयोजित कर अपने बकाया मानदेय को लेकर रणनीति तैयार किया।रोजगार सेवकों ने दस महीने के बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा को ज्ञापन सौंपा।        इस बावत रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि पिछले दस महीने से मानदेय नहीं मिला है। कई बार वह मानदेय की मांग को लेकर अफसरों को मांगपत्र दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है।       वहीं उक्त मामले में खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को लेकर कवायद चल रही है।         इस दौरान अमेरिका प्रसाद,अजय मिश्र,आनंद शुक्ल, दिलीप सिंह,माता प्रसाद, ध्रुव कुमार गुप्त,काशीराम,रवि शंकर,रेखा देवी,नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

क्षेत्रीय विधायक ने पूजन अर्चन उपरांत फीता काटकर किया रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ

Image
इटियाथोक कस्बे में रामलीला शुभारंभ से पहले पूजन                 करते विधायक विनय कुमार द्विवेदी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत इटियाथोक बाजार व भवानीपुर उपाध्याय में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। दोनो जगहों पर विधायक ने विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया। प्रथम दिवस ही रामलीला देखने को लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इटियाथोक बाजार में विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं और हमें उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारकर बुराइयों को दूर करना चाहिए। रामलीला हम करोड़ो सनातनियो को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने और मजबूती के साथ खड़े रहने के लिये एक प्रेरणा का कार्य करती है। विधायक ने कमेटी के सभी सदस्यों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गुड्डू तिवारी, राजेश दुबे, चंद्रकांत तिवारी, सत्यब्रत ओझा, अजय राठौर, मोहनलाल भगत, ज...

रेलवे अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आगामी लोकसभा चुनाव को वहिष्कार का एलान

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगाही के ग्रामीणों द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 2024 का वहिष्कार करने का एलान किया गया। ग्रामीणजन अपनी मांग को लेकर आक्रोशित होकर रविवार को प्रदर्शन किया है। रवि उपाध्याय, राम आशीष तिवारी, अरुण कुमार, शीतला प्रसाद, माता प्रसाद पाण्डेय, चंदू पटेल, सच्चिदानंद वर्मा, मनोज वर्मा, राम हरक कोरी, विजय उपाध्याय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर हाथों में लेकर बगाही खास गांव में प्रदर्शन कर सभी ने सरकार व जनप्रतिनिधियों से रेलवे क्रॉसिंग बगाही गेट नंबर 148 सी पर कोई परिवर्तन न करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बगाही रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाये जाने की तैयारी रेलवे द्वारा की जा रही है। अंडरपास के बन जाने से लोगो को कई प्रकार की दिक्कत होगी। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोस व्याप्त है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे समाजसेवी रवि उपाध्याय ने बताया कि अंडरपास बन जाने से जल भराव होगा, एम्बुलेंस समेत स्कूल वाहन के आने जाने में समस्या उत्पन्न होगी। रेलवे क्र...

नहर में मिला मृत अजगर,बना कौतूहल का विषय

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत इटियाथोक कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप सरयू नहर में जाल में फंसा हुआ एक विशालकाय अजगर पानी में पड़ा दिखाई दिया। यह खबर जंगल मे आग की तरह से फैल गयी। जिसे देखने के लिये आसपास के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीयजनों के मुताबिक मृत अजगर के शरीर से दुर्गंध आ रही थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि अजगर की मौत कई दिन पहले हुई होगी और पानी बहाव के कारण नहर में लगे जाल में कहीं फँस गया होगा। अजगर का भार अधिक होने के कारण जाल सहित धीरे-धीरे पानी के बहाव के साथ वह कस्बा में इस स्थान तक पहुँच गया। स्थानीय लोगो की माने तो कुछ दिन पूर्व इटियाथोक खास गांव स्थित गन्ने के खेत में निकले एक अजगर ने एक बकरी को अपने आगोश में ले लिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। कड़ी मस्कत के बाद भी वनकर्मी उस अजगर को पकड़ने में सफल नहीं हुए थे। वह अजगर पास स्थित तालाब में चला गय...

सात दिवसीय वोटिंग के दौरान थाना मोतीगंज रहा अव्वल

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में चलाए गए 07 दिवसीय वोटिंग/फीडबैक अभियान के तहत जनपद के थाना मोतीगंज ने प्रथम,वजीरगंज  द्वितीय,कोतवाली तरबगंज तृतीय,इटियाथोक चतुर्थ व कौडिया ने पांचवा स्थान किया प्राप्त किया।  गत 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए  07 दिवसीय पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम (डायरेक्ट पोल, ट्वीट पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन) के संबंध में जनपद गोंडा के समस्त थानों की वोटिंग कराई गई थी। जिसमे थाना मोतीगंज के निवासीयों ने वोटिंग कर थाना मोतीगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा थाना मोतीगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहा। इसके लिए समस्त जनपद वासियों को पुलिस अधीक्षक में धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस वोटिंग के जरिये पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में अधिकारियों को भी जानकारी मिलती है।

जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों की उमड़ी भीड़,किया गया चेकअप

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले पीएचसी तिवारी पुरवा, मंगुरा बाजार,भौरीगंज व त्यौरासी 123 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई । रविवार को जन आरोग्य मेले में पीएचसी भौरी गंज पर 8 ,पीएचसी तिवारी बाजार पर 23 व पीएचसी त्यौरासी पर 60 मरीजो का इलाज किया गया ।  पीएचसी त्यौरासी पर आयुष चिकित्सक डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 60 मरीजो का इलाज किया गया। वही डॉ आलोक पाण्डेय ने बताया कि पीएचसी मंगुरा बाजार में 32 मरीजो का परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई जिसमें ज्यादातर मरीज स्वास रोग ,सर्दी जुकाम,चर्म रोग से पीड़ित थे। डॉ दीपक कुमार ने बताया कि पीएचसी तिवारी बाजार में 23 मरीजो का परीक्षण किया गया  जिसमें ज्यादातर मरीज सर्दी,जुकाम,बुखार , चर्म रोग से पीड़ित रहे। वह डॉ दीनानाथ ने बताया कि पीएचसी भौरीगंज में 8 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें ज्यादातर चर्म रोग,जोड़ दर्द से पीड़ित थे। इस अवसर प...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। परसपुर नगर स्थित महाकवि तुलसी दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 106वे एपिसोड को सुना वही भाजपा कार्यालय पर भाजपा मंडल महामंत्री व करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डु के नेतृत्व में तथाग्राम पंचायत लोहंगपुर ,प्योली,मलांव,अंदुपुर,धनुही,पसका,दुरौनी,भौरीगंज,राजापुर, आटा, डेहरास,सुसुण्डा सहित अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी व 2024 लोकसभा चुनाव में अपना बूथ सबसे मजबूत करने की व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये संकल्प लिया इस अवसर पर परसपुर मंडल अध्यक्ष परसपुर डॉ एसपी सिंह,अजीत सिंह,बृजेश सिंह,इतेंद्र सिंह ,प्रदीप तिवारी,सतीश मिश्रा,रमेश पाण्डेय,देवनाथ सविता,कुँवर बहादुर सिंह ,धर्मराज सिंह,राजेश कुमार पांडेय ,सत्यदेव मिश्रा,राम सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह का प्रदेशीय एथलेटिक्स पैनल में हुआ चयन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत को प्रदेशीय एथलेटिक्स की तरफ से निर्णायक पैनल में चयन किये जाने की सूचना मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड में सीनियर एवं जूनियर वर्ग बालक/बालिकाओं की प्रतियोगिता आगामी एक नवम्बर से चार नवम्बर तक आयोजित होना सुनिश्चित किया गया है।       प्रियंका सिंह के प्रदेशिक एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता में निर्णायक पैनल में चयन किये जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय,हरिकिशोर सिंह,रामदीन विश्वकर्मा,हनुमान प्रसाद कुशवाहा, तिलकराम वर्मा,अभय प्रताप सिंह इन्द्रप्रताप सिंह,भारती भौमिक, कीर्ति सिंह,सुमन सिंह सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित शिक्षक संगठनों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर राजस्व टीम ने किया पसका सरयू घाट का निरीक्षण

Image
    सरयू घाट का निरीक्षण करती चौकी प्रभारी के साथ                    राजस्व टीम रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शारदीय नवरात्रि के दौरान चल रहे दुर्गापूजन महोत्सव के तहत प्रतिमा विसर्जन करने के तहत जनपद के सभी घाटों का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस चौंकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल गयासुद्दीन तथा राजस्व निरीक्षक अंबर प्रसाद तिवारी, लेखपाल आत्माराम एवं सुधाकर श्रीवास्तव के साथ पसका स्थित सरयू घाट का निरीक्षण किया। जिसमे घाट की साफ सफाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सरयू नदी को साफ रखने के लिये सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

जबरन नाबालिग बालिका से किया छेड़छाड़,हुआ गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराधों की रोकथाम के निर्देशक्रम का अक्षरशः अनुपालन करते हुये परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी मय हमराह कांस्टेबल मदन त्रिवेदी द्वारा मु0अ0सं0 440/2023 धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट  के तहत वांछित अभियुक्त ग्राम खरगूपुर पाण्डेय पुरवा कोतवाली देहात गोण्डा निवासी सूबेदार पाल पुत्र राम सवारे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए उक्त अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।