तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर, कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में जनपद स्तरीय कार्यशाला संपन्न
तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर, कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में जनपद स्तरीय कार्यशाला संपन्न रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय वर्कशॉप, सेमिनार एवं तिलहन मेला का आयोजन कृषि विभाग गोण्डा के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकास खण्ड परसपुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी देशमुख के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने रबी एवं खरीफ सीजन में उपलब्ध तिलहन बीजों तथा तिलहन खेती पर कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में डॉ. हरपाल सिंह ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सरसों, अलसी सहित अन्य तिलहनी फसलों के उत्पादन, उन्नत कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक भंडारण पर विस्तार से प्रकाश डाला। इं. मिथिलेश झा ने तिलहनी फसलों के भारतीय ...