Posts

Showing posts from March, 2026

दूसरे प्रयास में सफलता: प्रशांत सिंह बने जिला कोषागार अधिकारी, परिवार की उपलब्धियों से क्षेत्र गौरवान्वित

Image
  दूसरे प्रयास में सफलता: प्रशांत सिंह बने जिला कोषागार अधिकारी, परिवार की उपलब्धियों से क्षेत्र गौरवान्वित रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम झारखंडी बलमत्थर निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं शिक्षामित्र बेबी सिंह के सुपुत्र प्रशांत सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 में जिला कोषागार अधिकारी (ट्रेजरी ऑफिसर) के पद पर हुआ है। उन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रशांत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, पाण्डेचौरा (गोण्डा) से हुई। वर्ष 2014 में उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, निराला नगर से हाईस्कूल तथा 2016 में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कानपुर से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 में स्नातक एवं 2021 में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2024 में उन्होंने प्राचीन इतिहास विषय में जेआरएफ (JRF) भी प्राप्त कर शोध कार्य प्रारंभ किया।            ट्रेजरी ऑफिसर प्रशान्त सिंह एवं उनका परिवार गौरतलब है कि प्र...

बेलवा नोहर विद्यालय की अनोखी पहल,मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए

Image
  बेलवा नोहर विद्यालय की अनोखी पहल, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का आयोजन सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति’ योजना के अंतर्गत किया गया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर छात्राओं के लिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में स्वयं का बचाव करने के विभिन्न तरीके बताये। आत्मरक्षा हेतु बेहतर प्रदर्शन करते विद्यालय के छात्र छात्रायें इस दौरान बच्चों को सिखाया गया कि किस प्रकार सामने वाले के वार को निष्फल करते हुए खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है तथा मौके के अनुसार जवाबी कार्रवाई कर खुद को सुरक्षित किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों को सीखा। श्री ...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, 30 को मिली सिलाई मशीन व प्रमाणपत्र

Image
  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, 30 को मिली सिलाई मशीन व प्रमाणपत्र रिपोर्ट;- आर के मिश्रा गोण्डा।। कटरा   बाजार क्षेत्र स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई मैजापुर में सोमवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (उत्तर प्रदेश सरकार) के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण मुख्य अतिथि तथा उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली क्षेत्र की 30 महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि गरिमा भूषण ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। सिलाई जैसे कौशल के माध्यम से वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस हुनर को आगे बढ़ाएं और आत्मनिर्भरता की मजबूत श्रृंखला तैयार करें। विशिष्ट अतिथि एसडीएम ने...

नवरात्रि समापन पर पूर्णाहुति हवन, कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन

Image
  नवरात्रि समापन पर पूर्णाहुति हवन, कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के राजपुर स्थित गूँगी भवानी मंदिर एवं श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम में नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति हवन का आयोजन किया गया। आचार्य पं. उदयनारायण मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान एवं श्रद्धालुओं ने माता रानी का स्मरण करते हुए हवन-पूजन कर पूर्णाहुति अर्पित की। इसके पश्चात श्रद्धा भाव से कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही बाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के प्रबंधक सुभाष तिवारी ने बताया कि नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि रात्रि बेला में बाहर से आए कलाकारों द्वारा माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

सीता स्वयंवर प्रसंग से गूँजा गूँगी भवानी मंदिर, राम ने तोड़ा शिव धनुष

Image
  सीता स्वयंवर प्रसंग से गूँजा गूँगी भवानी मंदिर, राम ने तोड़ा शिव धनुष रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  नगर के गूँगी भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामकथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथावाचक पंडित सूरज जी महाराज ने सीता स्वयंवर प्रसंग का भावपूर्ण व्याख्यान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र से अवगत कराया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जो पूरे समय मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते रहे। कथावाचक ने बताया कि महर्षि विश्वामित्र ने अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राक्षस बार-बार यज्ञ में विघ्न डालते हैं, जिससे ऋषियों का तप और धार्मिक कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रारंभ में पुत्रों के वियोग की आशंका से राजा दशरथ चिंतित हो उठे, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने और महर्षि विश्वामित्र के आग्रह पर उन्होंने राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजने की अनुमति प्रदान कर दी।   संगीतमयी कथा का रसास्वादन कराते पं सुरज जी महराज वन या...

अनियंत्रित होकर टिन शेड में घुसा गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक, बाल बाल बचे राहगीर तथा दुकानदार

Image
  अनियंत्रित होकर टिन शेड में घुसा गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक, बाल बाल बचे राहगीर तथा दुकानदार रिपोर्ट: आर. के. मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  नगर पंचायत परसपुर के मुख्य चौराहे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टिन शेड में जा घुसा। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक भारत गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लादकर नवाबगंज मार्ग से परसपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही चालक ने बालपुर मार्ग की ओर ट्रक मोड़ा, अचानक वाहन की स्टेयरिंग फेल हो गई। इसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे स्थित एक दुकान के टिन शेड में जा घुसा। घटना के समय सुबह का वक्त होने के कारण दुकानें बंद थीं, एक दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे थे वह ट्रक की चपेट में आकर चोटिल हो गये।वहीं ठेले पर लगा फल विखर गया तथा मोटरसाइकिल एवँ अन्य मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि यह हादसा थोड़ी और देर के समय होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।चोटिल अब्बास अली राईनी को सीएचसी चिकित्सक द्वारा...

थाल प्रतियोगिता में अव्वल रही पूजा यज्ञसैनी,दूसरे स्थान पर कुसुम सोनी

Image
  थाल प्रतियोगिता में अव्वल रही पूजा यज्ञसैनी,दूसरे स्थान पर कुसुम सोनी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के राजपुर मोहल्ला स्थित गूँगी भवानी मन्दिर परिसर में मां गूँगी भवानी सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम को थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।        थाल प्रतियोगिता में दिखाए प्रतिभागियों ने अपने हुनर जिसमें निर्णायक की भूमिका में बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन वासुदेव सिंह,सभासद प्रशान्त शुक्ला अंशू तथा तेजप्रताप सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल द्वारा सभी थाल का अवलोकन करने के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।        थाल प्रतियोगिता का अवलोकन करते निर्णायक जन कार्यक्रम के प्रबंधक सुभाष तिवारी ने बताया कि थाल प्रतियोगिता के दौरान 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें पूजा यज्ञसैनी ने प्रथम,कुसुम सोनी द्वितीय तथा तृतीय स्थान अनमोल सोनी ने प्राप्त किया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार पाकर सन्तोष करना पड़ा।        प्रबंधक ने अतिथि गणमान्यजनों को किया सम्मानित चेयरमैन...

नवारम्भ उत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह आयोजित

Image
नवारम्भ उत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह आयोजित रिपोर्ट आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बुधवार को नए शिक्षा सत्र 2026-27 के उपलक्ष्य में “नवारम्भ उत्सव” के तहत बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर तृप्ति पाण्डेय ने फीता काटकर किया। सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित करते अधीक्षक लवकेश शुक्ला इसके पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने बताया कि बाल वाटिका के अंतर्गत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन किया जाएगा, जबकि छह वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ एक अप्रैल से किया जाएग...

जनप्रतिनिधि उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

Image
जनप्रतिनिधि उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में बुधवार को जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय प्राधिकारियों के लिए संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नलगंज विधायक अजय सिंह एवं नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।    कार्यक्रम में उपस्थित बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय एवं शिक्षक  कार्यक्रम की शुरुआत कम्पोजिट विद्यालय पूरे हट्टी सिंह की छात्राओं ने शिक्षक अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से की। संचालन घनश्याम सिंह एवं प्रदीप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कर...

युद्ध की आंच के बीच पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, परसपुर में पंपों पर लंबी कतारें

Image
 युद्ध की आंच के बीच पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, परसपुर में पंपों पर लंबी कतारें रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा। अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध की ज्वाला के बीच देश में ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने के संकेत अब ग्रामीण इलाकों तक दिखाई देने लगे हैं। जनपद गोण्डा सहित विकास खण्ड परसपुर में भी डीजल-पेट्रोल की कमी का असर साफ नजर आया, जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम लगभग चार बजे से परसपुर के एक पेट्रोल पंप पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर रात तक बढ़ती रहीं। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि लोग अपने वाहनों के साथ-साथ बड़े-बड़े डिब्बे, जरीकेन और ड्रम लेकर भी पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। डीजल-पेट्रोल की कमी की खबर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालक ने डिब्बों और ड्रमों में तेल देने पर रोक लगा दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले उन ग्राहकों को ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा जो अपने वाहनों के साथ पंप पर पहुंचे हैं। कई पेट्रोल पंपों पर तो दोप...

कल 25 मार्च को बहराइच आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज

Image
  कल 25 मार्च को बहराइच आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज सूत्रों के हवाले से.... बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को बहराइच जनपद के दौरे पर आएंगे। उनका कार्यक्रम मोतीपुर तहसील के सेमरहना गांव में प्रस्तावित है, जहां वे भरतापुर गांव से विस्थापित ग्रामीणों को जमीन आवंटित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आईजी अमित पाठक ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

विवाहिता से अश्लील हरकत व उत्पीड़न के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज

Image
  विवाहिता से अश्लील हरकत व उत्पीड़न के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद के थाना कटरा बाजार क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर व न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने ससुर व देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत, मारपीट, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश में रहने के दौरान ससुर उस पर तलाक लेकर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ससुर द्वारा कई बार अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया कि दिसंबर माह में आरोपी मायके पहुंचकर मारपीट व अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता न्यायालय पहुंची। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बीआरसी परसपुर में 25 मार्च को संगोष्ठी, शिक्षा योजनाओं पर होगा मंथन

Image
  बीआरसी परसपुर में 25 मार्च को संगोष्ठी, शिक्षा योजनाओं पर होगा मंथन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा जनप्रतिनिधि व शिक्षक होंगे जागरूक, योजनाओं की दी जाएगी विस्तृत जानकारी परसपुर गोण्डा।। बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के उद्देश्य से 25 मार्च 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परसपुर में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय के अनुसार संगोष्ठी में ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं—जैसे यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर, जूते-मोजे एवं स्टेशनरी के लिए सीधे खातों में धनराशि हस्तांतरण पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा निपुण भारत मिशन, दीक्षा ऐप और ऑपरेशन कायाकल्प जैसी प्रमुख योजनाओं पर भी चर्चा होगी, ताकि इनका लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से जनप्रत...