Posts

Showing posts from September, 2025

भाजपा जिला सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह के वाहन पर हमला,फोड़े शीशे

Image
भाजपा जिला सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह के वाहन पर हमला,फोड़े शीशे रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर क्षेत्र में समाजसेवी राहुल सिंह चौहान के भाई त्रिलोकी सिंह की गाड़ी पर हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़े जाने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।    प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात आटा वैशनपुरवा निवासी समाजसेवी राहुल सिंह के भाई त्रिलोकी सिंह नवरात्रि पर्व के तहत मातारानी के दर्शन करने के पश्चात वापस लौट रहे थे। कि तभी बेलसर मार्ग पर उनकी गाड़ी को रोककर लाठी डंडों से हमला के गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सोमवार को समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से आरोप लगाते हुए कहा है कि इस घटना को अंजाम वर्तमान विधायक जी के इशारे पर दिया गया।उन्होंने कहा कि हमारी उनकी कोई भी दुश्मनी नही है। वह भी भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान विधायक है हम भी भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है। फिर मालूम नही कि हमसे किस बात को लेकर माननीय को नाराजगी है। वहीं वर्तमान विधायक अजय सिंह ने अपने ऊपर लगाए गये आरोपों क...

मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक ने बच्चों को किया जागरूक

Image
  मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को किया जागरूक रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी गई।        इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 आदि की जानकारी बच्चों को दी गई, जिससे वे ज़रूरत के समय इनका उपयोग कर सकें।      इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं कीर्ति सिंह, लक्ष्मी सिंह, नेहा सोनी एवं शिक्षक अजय कुमार यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना जागृत करना रहा है।

मां दुर्गा की झांकी के साथ श्रीराम लीला का हुआ शुभारम्भ, राम जन्म की लीला का हुआ भव्य मंचन

Image
  मां दुर्गा की झांकी के साथ श्रीराम लीला का हुआ शुभारम्भ, राम जन्म की लीला का हुआ भव्य मंचन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सहजौरा में सम्मय माता स्थान पर आयोजित रामलीला मंच पर लीला का शुभारंभ माँ दुर्गा जी की भव्य झांकी के साथ हुआ। इसके पश्चात राम जन्म की लीला का मनोहारी मंचन किया गया, जिसमें राजा दशरथ की संतान प्राप्ति की चिंता, गुरु वशिष्ठ से परामर्श, श्रृंगी ऋषि द्वारा यज्ञ संपन्न कराना और यज्ञ में अग्निदेव के प्रकट होकर खीर प्रदान करने की लीला का अत्यंत रोचक और भावनात्मक चित्रण किया गया। आशीर्वाद स्वरूप मिली खीर ग्रहण करने के उपरांत रानियों को पुत्ररत्न की प्राप्ति होती है और राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होता है। इसके बाद चारों राजकुमारों के नामकरण, विद्यारंभ तथा बाल लीलाओं को सुंदर और जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक प्रमोद मिश्र, अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, तारकेश्वर चतुर्वेदी, अनुराग मिश्रा, राजेश मिश्रा,शेर सिंह,पवन कुमार पांडे,अजय मिश्रा, ओम प्रकाश प...

परसपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा,महिला ने खुद गढ़ी झूठी लूट की कहानी,

Image
परसपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा,महिला ने खुद गढ़ी झूठी लूट की कहानी, रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम बहुवनमदार माझा के बमबम पुरवा में लूट की खबर ने शनिवार को सनसनी फैला दी थी,लेकिन पुलिस की तत्परता और जांच की गहराई ने महज 24 घंटे में पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी।   बताते चलें कि 27 सितम्बर शनिवार को ग्राम मोटरू ग्वाल पूरवा निवासी राघवराम ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि गांव राधेपुरवा बहुवनमदार माझा में दो अज्ञात व्यक्तियों ने सुनीता पत्नी पप्पू साहनी से नाक की कील और गले की मटर माला छीन ली है।        सूचना मिलते ही परसपुर पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।वहीं फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले का शीघ्र अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया।जांच के दौरान पुलिस को वादिनी (शिकायतकर्ता महिला) के बयान में विरोधाभास नजर आया। तकनीकी और मैनुअल साक...

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सीएचसी परसपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सीएचसी परसपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत बुधवार को परसपुर नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।                      रक्तदान के दौरान ब्लेड जाँच कराते                         विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने किया। उक्त शिविर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह (पप्पू) , मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह , पूर्णिमा मिश्रा , बीटाना , मंडल महामंत्री प्रदीप तिवारी , मंडल मंत्री अनुज प्रताप सिंह (पुट्ठी) , बिर्जेश , शक्तिकेन्द्र संयोजक अजीत सि...

मिशन शक्ति कार्यक्रम में चमकी मानसी, बनी एक दिन की जिलाधिकारी

Image
मिशन शक्ति कार्यक्रम में चमकी मानसी, बनी एक दिन की जिलाधिकारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।   मिशन शक्ति 5.0 के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक खास आयोजन हुआ। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शिक्षा क्षेत्र झंझरी की कक्षा आठ की छात्रा मानसी प्रजापति पुत्री बद्री प्रसाद प्रजापति, निवासी ग्राम रामभारी, विकासखण्ड झंझरी को एक दिन का जिलाधिकारी बनने का अवसर दिया गया। डीएम की कुर्सी संभालते ही मानसी ने सभागार में मौजूद विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा— “पूरी पढ़ाई करने के बाद यदि भविष्य में मुझे जिलाधिकारी बनने का अवसर मिला, तो मैं भी जनपद के लिए अच्छा कार्य करूंगी।”       एक दिन की जिलाधिकारी मानसी के कुछ प्रमुख शब्द इस दौरान कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने बालिका मानसी का उत्साहवर्धन किया और उसकी लगन व प्रतिभा की सराहना की।

पत्नी व ससुर को मौत के घाट उतारने वाले पवन को पुलिस ने दबोचा

Image
पत्नी व ससुर को मौत के घाट उतारने वाले पवन  को पुलिस ने दबोचा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर, गोण्डा।।   थाना परसपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन और अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रामसूरत (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम वकसैला थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी संगीता और ससुर मंगल पर हमला कर दिया। पहले गला दबाया और फिर करंट लगा दिया। घटना में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान द्वारा एम्बुलेंस की मदद से घायल मंगल को सीएचसी परसपुर लाया गया,जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परसपुर पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।  थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम करीब चार बजे पुलिस टीम ने राजापुर गेट के पास से पवन कुमार को गिरफ...

भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर बुधवार को, “रक्तदान महादान” का संदेश देंगे विधायक

Image
भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर बुधवार को, “रक्तदान महादान” का संदेश देंगे विधायक रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विधानसभा करनैलगंज में बुधवार 24 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा करनैलगंज के विधायक अजय सिंह करेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा परसपुर वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल ने बताया कि इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करके “ रक्तदान महादान ” का संदेश दें और इस सेवा कार्य को सफल बनाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़ा के तहत आयोजित हो रहे सेवा कार्यों का हिस्सा है।

मोबाइल टॉवर पर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, डीजी जलकर राख

Image
  मोबाइल टॉवर पर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, डीजी जलकर राख रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम चरसडी बाजार से बहुवन मदार मांझा मार्ग पर स्थित मोबाइल टॉवर सोमवार की दोपहर अचानक आग की चपेट में आ गया। कुछ ही मिनटों में लगी भीषण आग ने टॉवर पर लगी डीजी (डीजल जनरेटर) को पूरी तरह से राख कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक धुआँ उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और फायर बिग्रेड को खबर दी। हालांकि जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक डीजी पूरी तरह जल चुकी थी। टॉवर के कर्मचारी ने आशंका जताई कि घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई होगी। उन्होंने बताया कि चिंगारी लगने के कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही डीजी धू-धू कर जलने लगी। घटना से टॉवर का कामकाज प्रभावित हुआ है। कंपनी के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। क्या आप चाहेंगे कि मैं इस खबर में फायर बिग्रेड की कार्रवाई और आग...

डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी, पत्नी और ससुर की दामाद ने की नृशंस हत्या

Image
डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी, पत्नी और ससुर की दामाद ने की नृशंस हत्या रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारन पुरवा राजापुर में सोमवार की सुबह हुई डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम वकसैला थाना उमरी बेगमगंज निवासी पवन कुमार (27 वर्ष) ने अपनी पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पवन कुमार ने अपनी पत्नी संगीता और ससुर मंगल पुत्र बब्बन पर पहले गला दबाकर और फिर करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना में पत्नी संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मंगल को ग्राम प्रधान की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 👉 घटनास्थल पर हाहाकार...... घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। संगीता का शव आंगन में पड़ा देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। महिलाओं की रोने-ब...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,पिता जख्मी,एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर

Image
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,पिता जख्मी,एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत एक गांव में एक सनसनी वारदात का मामला प्रकाश में आया है।जहां युवती की करेन्ट लगने से मौत तथा युवती के पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।       प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी मंगल की पुत्री संगीता (28) की करेन्ट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका संगीता की शादी तकरीबन आठ वर्ष पूर्व बक्सैला निवासी पवन के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह वह अपनी ससुराल पहुँचा।इस दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी में कुछ कहासुनी हो गयी।आरोप है कि विवाद के दौरान दामाद पवन ने अपनी पत्नी व ससुर को करेन्ट लगा दिया। जिससे पत्नी संगीता की मौके पर मौत हो गयी।ससुर घायल हो गये। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व डायल 112 को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घट...

रफ्तार ट्रक ने ली अधेड़ की जान

Image
  रफ्तार ट्रक ने ली अधेड़ की जान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा कर्नलगंज गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर रविवार की शाम मेंहदी हाता के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अधेड़ व्यक्ति बाजार से घरेलू सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक की तलाश करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चोरी व अफवाहों पर अंकुश को लेकर करनैलगंज में चला जागरूकता अभियान

Image
  चोरी व अफवाहों पर अंकुश को लेकर करनैलगंज में चला जागरूकता अभियान करनैलगंज गोण्डा।। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी और अफवाहों की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को करनैलगंज क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की आईडी चेकिंग की गई और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने अपील की कि देर रात अपरिचित, सुनसान या गांव के निर्जन रास्तों से अकेले सफर करने से बचें। उन्होंने कहा कि चोरी और अफवाहों के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना है। कई बार ग्रामीण या भीड़ किसी अपरिचित को चोर समझकर मारपीट कर बैठते हैं, जिससे बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है। इस अभियान में एनसीसीएचडब्लूओ के स्टेट प्रेसीडेंट गंगेश सिंह , मंडल कार्यवाह करन सिंह, लक्ष्मण, अजय सिंह, विपिन सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य व नामांकन वृद्धि पर सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा

Image
उत्कृष्ट कार्य व नामांकन वृद्धि पर सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा को गुरुवार को उत्कृष्ट कार्य और शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र भेंट कर प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार पाण्डेय (जिला अध्यक्ष), वेद प्रकाश सिंह (रिंकू भाई), विपिन कुमार सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष परसपुर), मनोज कुमार द्विवेदी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव, अरुण कुमार पाण्डेय, धनंजय सिंह, अनुज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक बंधु मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यालय के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्...

चोरी से पीड़ित लल्लू से मिले सपा प्रदेश सचिव दिग्विजयसिंह,दिया आश्वासन

Image
  चोरी से पीड़ित लल्लू से मिले सपा प्रदेश सचिव दिग्विजयसिंह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर में चोरी का सिलसिला निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। कहीं ड्रोन के नाम पर चोरी की बात की चर्चा सुनने को मिल रही है।तो कहीं गाँव मे फेरी लगाकर घरेलू सामान बेचने वालों तथा कबाड़ी का काम करने वालो पर ग्रामीणों की भृकुटि टेढ़ी नजर आ रही है। ग्रामीणजन रात रात भर जागकर अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत होकर पहरेदारी कर रहे है। जरा सी आहट पर हल्ला मच जाता है।फिलहाल पुलिस प्रशासन इसे अफवाह बताकर पल्ला झाढ़ने का कम कर रही है।    अभी हाल में नंदौर रेती में हुई चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह तथा समाजसेवी सूरज सिंह ने पीड़ित लल्लू यादव के घर जाकर मुलाकात किया, तथा उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि प्रशासन से मिलकर जल्द ही इन चोरियों का खुलासा कराया जायेगा।  साथ ही उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील करते हुये कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ।आप सभी लोग अपने गांव की सुरक्षा के मद्देनजर गाँव मे कोई भी  अजनवी व्यक्ति महिला पुरुष संदिग्ध ...

तार काटने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

Image
तार काटने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम नौशहरा नन्दौर में बुधवार देर शाम केबिल तार को लेकर दो पक्षों में कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पहले पक्ष के फूल मोहम्मद ने आरोप लगाया कि समशेर पुत्र फौजदार, असगर अली, शकील और सुनील ने उनकी मां हलीमा को गाली-गलौज करते हुए पीटा। बीच-बचाव करने पहुँची बहन हिना और चाची सलीमा को भी नहीं बख्शा गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। वहीं समशेर पुत्र फौजदार ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि अलगू पुत्र भुजगी, सदाम, फूल मोहम्मद और हलीमा ने उनका केबिल काट दिया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। 👉 क्या आप चाहेंगे कि मैं इस खबर का एक छोटा संस्करण (सिर्फ मुख्य बिंदु और पुलिस कार्रवाई तक सीमित) भी बना दूँ ताकि यह ब्रेकिं...

बदलते वक्त में खोती जा रही गांव की शादियों की सामाजिकता

Image
बदलते वक्त में खोती जा रही गांव की शादियों की सामाजिकता आर के मिश्रा गांव की शादियां कभी सामाजिकता और अपनत्व का जीवंत उदाहरण हुआ करती थीं। न टेंट हाउस का दिखावा था, न कैटरिंग का खर्चा, न ही डीजे–ऑर्केस्ट्रा का शोर। तब शादी का मतलब केवल दो परिवारों का मिलन ही नहीं, बल्कि पूरे गांव का उत्सव होता था। जब भी किसी घर में शादी-ब्याह होता, गांव का हर घर सहयोगी बन जाता। कोई चारपाई लेकर आता, तो कोई थाल-लोटा, कराही-कलछुल जुटा देता। गांव की महिलाएं तथा पुरूष एक साथ बैठकर पकवान तैयार करते, गांव घर की महिलाएं दुल्हन को सजातीं और हर रस्म पर पारंपरिक गीत-गारी गातीं। पुरुष दिनभर बारात की तैयारी में जुटे रहते और लड़के खाना परोसने की जिम्मेदारी संभाल लेते। बारातियों के सम्मान में घराती पहले खाना नहीं खाते थे, क्योंकि यह इज्जत का सवाल माना जाता था। उस दौर में मनोरंजन का जरिया भी अलग ही था। बड़े घर की शादी में टेप रिकॉर्डर पर बजता गाना – “मैं सेहरा बांधके आऊंगा…” – दूल्हे को युवराज बना देता। नाई समय-समय पर दूल्हे के बाल झाड़ता, चेहरे पर काजल-पाउडर लगाता ताकि उसका रौब बरकरार रहे। पंडित जी की लंबी पूजा...

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न,अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Image
  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न,अहम मुद्दों पर हुई चर्चा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर बाजार गर्म हो गया है।सभी क्षेत्रों से प्रत्याशी मैदान में अपनी ताल ठोंकने की कवायद में जुट गये है। इसी क्रम के मद्देनजर ब्लॉक सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी एव विशिष्ट अतिथि कर्नलगंज विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष,वार्ड एवं मंडल संयोजक की बैठक आहूत की गई। जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा की गयी।सर्वप्रथम परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा मिलने वाली जनसुविधाओं, योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को चिन्हित कर आमजन से चर्चा करते हुये उन्हें जागरूक करने होगा।जैसे किसान सम्मान निधि,बृद्धा ...

पुलिया निर्माण से आवागमन व जलभराव से मिली निजात, ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद

Image
  पुलिया निर्माण से आवागमन व जलभराव से मिली निजात, ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदापुर किटौली में एक पुलिया न होने की वजह से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाने की वजह से आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। जिसकी जानकारी मांग पत्र के माध्यम से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश द्विवेदी द्वारा क्षेत्रीय विधायक को दी गयी।जिसे संज्ञान में लेते हुई तत्काल विधायक अजय सिंह द्वारा चंदापुर किटौली में पुलिया निर्माण कार्य आरंभ कराया गया।       ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी द्वारा कराये गये पुलिया निर्माण से आवागमन तो सुचारू रूप से चलेगा साथ ही बरसात में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो जाने के कारण सड़क पर जलभराव से भी निजात मिलेगी।विधायक जी के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर क्षेत्रियजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम

Image
  भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में होंगे शामिल रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 17 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण कर्ता नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस तथा सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सत्ता का साधक नहीं, बल्कि सेवा का साधक है। सेवा पखवाड़ा अभियान इसी संस्कार का प्रमाण है। इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने बूथ पर प्रातः 7 बजे से चिन्हित देवस्थान, सामाजिक स्थल या अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएँ। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता साफ-सफाई के बाद उसका फोटो बूथ नंबर सहित मंडल अध्यक्ष को दें या भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करें। साथ ही एक प्रति भाजपा के सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा, ताकि कार्य की प्रमाणिकता समय-समय पर स्वतः सिद्ध होती रहे।

शराबी पति हो जाओ होशियार, प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या, शव 25 किलोमीटर दूर फेंका

Image
  शराबी पति हो जाओ होशियार, प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या, शव 25 किलोमीटर दूर फेंका रिपोर्ट:- आर के मिश्रा पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार, बेटे को भी नशे की गोली खिलाई गोरखपुर/महराजगंज।। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे। पुलिस ने महिला नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।        पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की रात करीब तीन बजे निचलौल पुलिस को सूचना मिली कि सिन्दुरिया-निचलौल मार्ग पर दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त राजाबारी निवासी नागेश्वर रौनियार (26) के रूप में की।      तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नागेश्वर की पत्नी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में नेहा ने चौंकाने वाली सच्चाई कबूल की। उसने बताया कि पति को पहले शराब पिलाई, फिर दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया...

युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी,आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा

Image
युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी,आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।।  थाना परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवनाथ पुरवा सहजौरा में एक युवती से छेड़छाड़ व जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शिवनाथ पुरवा सहजौरा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही कप्तान उर्फ हर्षवर्धन मिश्रा फावड़ा लेने के बहाने उसके घर के छप्पर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज को सौंप दी गई है।

श्री गुरुद्वारा साहिब कर्नलगंज में 16 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर

Image
श्री गुरुद्वारा साहिब कर्नलगंज में 16 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। नगर पालिका कर्नलगंज स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार, 16 सितंबर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आँखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। यह जानकारी श्री गुरुद्वारा साहिब कर्नलगंज के जोगिंदर सिंह जानी ने दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को आँखों से संबंधित परेशानी है, वे प्रातः 10 बजे समय से पहुँचकर अपना पंजीकरण कराएँ और शिविर का लाभ उठाएँ। क्या आप चाहेंगे कि मैं इस खबर को और संक्षिप्त करते हुए “संक्षिप्त समाचार कॉलम” के लिए भी तैयार कर दूँ?

मण्डल उपाध्यक्ष के घर पहुँचे राहुल सिंह चौहान, व्यक्त की शोक संवेदना

Image
मण्डल उपाध्यक्ष के घर पहुँचे राहुल सिंह चौहान, व्यक्त की शोक संवेदना रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर के ग्राम चरहुंआ के मजरा जरौली निवासी भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के पिता एवं सेवानिवृत्त जिला कुष्ठ रोग अधिकारी (डीएलओ) डॉ. जंग बहादुर सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परसपुर क्षेत्र के आटा वैशनपुरवा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने जरौली स्थित आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि डॉ. परमेश्वर सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह , पंकज सिंह, पुनीत सिंह, अभय, यश प्रताप सिंह, अमन एवं रमन सिंह भी मौजूद रहे।