Posts

Showing posts from August, 2026

पहले प्रयास में आशुतोष पांडेय बने ग्राम विकास अधिकारी

Image
पहले प्रयास में आशुतोष पांडेय बने ग्राम विकास अधिकारी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कस्तूरी निवासी आशुतोष पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशुतोष पांडेय के पिता राम कुमार पांडेय हैं, जबकि माता गृहणी हैं। चार भाई-बहनों में आशुतोष सबसे बड़े हैं। उनकी एक बहन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। आशुतोष की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने विधि (लॉ) में स्नातक की डिग्री हासिल की। आशुतोष ने बताया कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्ष 2026 में मिली इस सफलता के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल ...

तिरंगा पदयात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, हाथों में तिरंगा लहराते विधायक अजय सिंह का रहा गजब जलवा

Image
तिरंगा पदयात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, हाथों में तिरंगा लहराते विधायक अजय सिंह का रहा गजब जलवा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के परसपुर मंडल में मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। जोकि विकासखंड परसपुर से शुरू होकर ब्लॉक संशाधन केंद्र,आटा परसपुर तक आयोजित पदयात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। पदयात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का भाव दिखाई दिया। तिरँगा यात्रा में विधायक अजय सिंह के साथ उमड़ा जनसैलाब इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, शान और पहचान का प्रतीक है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम क...

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं,फिटनेस, परमिट व इंश्योरेंस फेल मिलने पर तीन स्कूल बसें सीज

Image
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं,फिटनेस, परमिट व इंश्योरेंस फेल मिलने पर तीन स्कूल बसें सीज रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। शासन के निर्देश पर विद्यालयी वाहनों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान श्री साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, कर्नलगंज की तीन स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट एवं इंश्योरेंस वैध नहीं पाए गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तीनों बसों को नियमानुसार सीज कर लिया गया। एआरटीओ प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधनों एवं वाहन स्वामियों से सभी अभिलेख अद्यतन रखने की अपील करते हुए कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वन्दन यात्रा में समरसता का दिया संदेश

Image
संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वन्दम यात्रा  में समरसता का दिया संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह द्वारा संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत रविवार को शक्तिकेंद्र मरचोर में कलश वन्दन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर संत रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, मानवता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके संदेश आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश “समरस समाज, सशक...

मृतक दीपक कश्यप के परिजनों से मिले सपा प्रदेश सचिव, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

Image
मृतक दीपक कश्यप के परिजनों से मिले सपा प्रदेश सचिव, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर सेमरातर निवासी दीपक कश्यप की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई मौत के बाद शोकाकुल परिवार से बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व दीपक कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव को पिकअप वाहन के बोनट पर रखकर परसपुर थाने के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परसपुर-बालपुर मार्ग को कई घंटों तक जाम रखा था। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर परिजनों ने धरना समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार किया था। बुधवार को मृतक के घर पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने परिजनों का दुख साझा करते हुए कहा कि बेटे की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और इस...

संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश

Image
संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के गोपालग्राम, परसपुर एवं सरयू मंडलों में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, आरती तथा संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कलश वंदन यात्रा के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने बताया कि यात्रा का गोपालग्राम मंडल के बादी पुरवा एवं सुसुंडा डीहा, परसपुर मंडल के शक्तिकेंद्र मलांव अंतर्गत शंकरगंज (लालाबगिया) और आटा तथा सरयू मंडल के शाहपुर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं परसपुर मंडल प्रभारी विद्याभूषण द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास ने समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन सेवा, परिश्रम और समानता का आदर्श है। गोपालग्राम मंडल प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि संत रविदास के व...

कलश वन्दन समरसता यात्रा की तैयारियों को लेकर करनैलगंज विधानसभा की बैठक सम्पन्न

Image
कलश वन्दन समरसता यात्रा की तैयारियों को लेकर करनैलगंज विधानसभा की बैठक सम्पन्न रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन धरा की मिट्टी कलश वंदन समरसता यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अजय सिंह ने यात्रा की रूपरेखा की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में विधानसभा के मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष तथा यात्रा से जुड़े सभी मंडलों के संयोजक उपस्थित रहे। इस दौरान समरसता यात्रा के मार्ग का विस्तृत रूट चार्ट तैयार किया गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में जिला सह-संयोजक नीरज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री राजेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीमा के नाम पर ₹12 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पॉलिसी देकर ग्राहकों को बनाया था शिकार

Image
  बीमा के नाम पर ₹12 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पॉलिसी देकर ग्राहकों को बनाया था शिकार रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  जनपद के  पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बीमा एवं निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि अभिषेक कुमार दूबे ने 01 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर बताया कि कंपनी को पंजाब नेशनल बैंक के अयोध्या सर्किल कार्यालय से दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों में कंपनी की बड़गांव शाखा में रिलेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत अलंकार वर्मा पर ग्राहकों से बीमा एवं निवेश के नाम पर धनराशि लेकर अनियमितता और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के अनुसार, आरोपी ने प्रथम शिकायतकर्ता बेबी गुप्ता से ₹8.50 लाख तथा दूसरे शिकायतकर्ता जोखू से ₹3.50 लाख, कुल ₹12 लाख प्राप्त किए। आरोप है कि धनराशि लेने के बाद दोनों ...

मक्का में फॉल आर्मीवर्म नियंत्रण के लिए समय पर करें कीटनाशकों का प्रयोग

Image
मक्का में फॉल आर्मीवर्म नियंत्रण के लिए समय पर करें कीटनाशकों का प्रयोग रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म (स्पोडोप्टेरा फ्रुगिपरडा) के प्रभावी नियंत्रण के लिए किसानों को समय पर अनुशंसित कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी गयी। विशेषज्ञों के अनुसार इमामेक्टिन बेंजोएट, स्पिनेटोरम तथा क्लोरान्ट्रानिलिप्रोले जैसे सक्रिय तत्वों का विकास अवस्था के अनुसार उपयोग करने से कीट पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। विकास खण्ड परसपुर के एडीओएजी अनूप सिंह चौहान ने बताया कि पौधे की प्रारंभिक अवस्था (बुवाई के चार सप्ताह तक) में यदि 5 प्रतिशत तक क्षति दिखाई दे तो 5 प्रतिशत नीम बीज कर्नेल एक्सट्रेक्ट (एनएसकेई) या एज़ाडिराक्टिन 1500 पीपीएम जैसे जैव एवं नीम आधारित उत्पादों का प्रयोग करें। वहीं 5 से 7 सप्ताह की अवस्था में 10 से 20 प्रतिशत ताजा क्षति होने पर स्पिनेटोरम 11.7% एससी (0.5 मिली/लीटर), क्लोरान्ट्रानिलिप्रोले 18.5% एससी (0.4 मिली/लीटर), इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी अथवा थियामेथॉक्सम 12.6% + लैम्डा-साइहलोथ्रिन 9.5% जेडसी (0.25 मिली/लीटर) का फसल की फनल में लक्षित छिड़काव...