Posts

Showing posts from April, 2024

गाँव में निकला विशालकाय अजगर,पहुंची वन विभाग की टीम

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपालपुर गांव में तालाब के किनारे एक विशालकाय अजगर निकालने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को बोर में भरकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।     अप्रैल माह शुरू होते ही भीषण गर्मी होने लगी है। गर्मी में अजगर बाहर निकल रहे हैं। बुधवार की दोपहर में हरिपालपुर गांव के तालाब में एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर को देखने के लिए लोगों की भी लगी रही। लोगों ने उसे बाहर निकाल तो देखा अजगर के शरीर पर दो स्थान पर प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया है। ग्रामीणों ने से खोल करके वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने विशाल का अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गई। टीम ने बताया अजगर को जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी होने के चलते अजगर बहार निकल रहे हैं। इनको बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

घर मे घुसकर महिला को पीटा, महिला समेत चार पर केस दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम मरचौर के मजरा पण्डित पुरवा निवासिनी रामावती पत्नी पवन कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण रविवार की शाम तकरीबन साढ़े पाँच बजे  घर चढ़कर आये और अनायास पीड़िता को भद्दी भद्दी गालियां देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी से मारने लगे। शोरगुल करने पर अस पड़ोस के लोंगो ने आकर बीच बचाव कराया,जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।     इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर उसी के गाँव निवासी शिवकुमार पुत्र रघु प्रसाद मिश्रा, पुष्पा पत्नी शिवकुमार मिश्रा तथा वेदप्रकाश व नीतीश कुमार पुत्रगण शिवकुमार मिश्रा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।