Posts

Showing posts from September, 2023

न्यायालय से निकाली जायेगी स्वच्छता प्रभात फेरी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा स्वच्छता जागरूकता पर होगी निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता........... गोण्डा।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के द्वारा आगामी दो से आठ अक्टूबर तक  स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी  के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों द्वारा स्वच्छता के महत्व का प्रचार-प्रसार करने के लिये प्रभात फेरियां, रैलियों, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद न्यायालय गोण्डा से प्रातः आठ बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालयों द्वारा तीन-तीन उत्कृष्ट निबन्ध एवं चित्रकला प्रविष्टियों को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजी जायेंगी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रविष्टियों को सम्मानित किया जायेगा

अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर में शुक्रवार को चेयरमैन वासुदेव सिंह,उप जिलाधिकारी विशाल कुमार व  प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अमित कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क पटरियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया।  नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि गत दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत समस्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी नगर पंचायत द्वारा दी जा चुकी थी साथ ही साथ निरन्तर जरिये एनाउंसमेंट सभी को सूचित भी किया जा रहा है।लेकिन जिन लोंगो ने अतिक्रमण नही हटाया वहीं प्रशासन का बुलडोजर गरजा।  इस दौरान थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय पुलिस फ़ोर्स के उपस्थित में पटरियों के किनारे बने अबैध निर्माण व टीनशेड को हटाया गया। उक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रमेश यादव,अखिलेन्द्र सिंह,सचिन सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

एसपी ने मनकापुर कोतवाल समेत दो इंस्पेक्टरों को किया लाईन हाजिर

Image
                     पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल एसपी ने मनकापुर कोतवाल समेत दो इंस्पेक्टरों को किया लाईन हाजिर रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सख्त रुख अख्तियार करते हुये जिले के दो प्रभारी निरीक्षको को चार्ज से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।        प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तथा उसी थाने पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे अरुण कुमार राय का नाम शामिल है।

ईद मिलादुन्नबी पर बड़े ही अकीदत के साथ निकला जश्ने हुसैनी का जुलूस, हजारों लोग हुये जुलूस में शामिल

Image
        जश्ने हुसैनी जुलूस में शामिल हुए बाइकसवार जुलूस में मक्का मदीना,काबा सहित डीजे की भी रही आमद रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बारावफात त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस त्यौहार मे सभी मस्जिद मदरसों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। वहीं सारी रात जागकर नात व तकरीरें पढ़ी गये।     छोटी मस्जिद अंजही में कव्वाली पेश करते एनुलहक                              एण्ड पार्टी सुबह भोर पहर में नमाज अता करने के पश्चात घर घर पर कव्वाली फातिहा पढ़कर सिन्नी प्रसाद वितरित किया गया।क्षेत्र के कटैला, टिकुलीहन पुरवा, लोहंगपुर, डोमा, उतरौला,डैनियागंज, नरदा, मोहना भौरीगंज,बनवरिया,सिंगरिया,समेत विभिन्न गांवों में जुलूस के साथ साथ मजलिस एक आयोजन किया गया।          ग्राम कटैला से निकला जुलूस पहुँचा परसपुर उक्त जुलूस सभी जगह से चलकर परसपुर नगर के जुलूस के साथ मिलकर समापन...

डॉ0 आलोक पाण्डेय ने संभाली मंगुरा पीएचसी की कमान

Image
डॉ0 आलोक पाण्डेय ने संभाली मंगुरा पीएचसी की कमान रिपोर्ट:- आर के मिश्रा  गोण्डा।।  परसपुर सामुदायिक केंद्र के अन्तर्गत काफी दिनों से रिक्त पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार के चिकित्सक पद पर आलोक पाण्डेय संविदा चिकित्साधिकारी बनकर उस रिक्तता को समाप्त कर दिया। डॉ0 आलोक पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय मूल रूप से ग्राम पंचायत सुसुण्डा के निवासी है। उन्होंने राजश्री मेडिकल कॉलेज बरेली से 2017 से 2022 बैच के एमबीबीएस फाइनल किया है। उनके चिकित्साधिकारी बनने से परिवारीजनों व शुभ चिंतकों ने खुशी जाहिर की है। वहीं मंगुरा क्षेत्रवासियों को एक चिकित्सक मिलने पर सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ला का आभार प्रगट करते हुये बधाई दी है।

पागल कुत्ते के हमले की जद में आये दो दर्जन ग्रामीण,पशुओं को भी नही बख्सा

Image
            पागल कुत्ते के काटने पर घाव दिखाते ग्रामीण रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकासखण्ड परसपुर की ग्राम पंचायत सुसुण्डा में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण काफी दहशतजदा है। बताते चलें कि उक्त पागल कुत्ता ग्राम सुसुण्डा के मजरा रघुवीर पुरवा, राम दयाल पुरवा, पंडित पुरवा, कुर्मिन पुरवा में लगभग दो दर्जन व्यक्तियों सहित कई पशुओं पर भी हमला कर चुका है। प्रधान प्रतिनिधि नीरज पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया कि तीन चार दिन पहले एकाएक एक कुत्ता आने जाने वाले राहगीरों व ग्रामीणजनों पर हमलावर हो गया।जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई लोगों को काट चुका। ग्राम वासी विजय शुक्ला ,रमेश शुक्ला ने बताया कि पागल कुत्ता लगभग तीन चार दिनों में भानु शुक्ला,पुष्पा देवी,विवेक शुक्ला(मूक बधिर),रंजीत,अनमोल,मीनाक्षी,बाबूलाल,कृष्णकुमारी सहित कई अन्य लोगो व बाबूलाल की गाय,श्रीराम की पड़िया, तिलक राम की गाय सहित कई दुधारू पशुओं को भी काट लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बड़ी ही मशक्कत से उस पागल कुत्ते को बांधने में सफल हुये। प्रभारी पशु चिकित्साधिकार...

नेहा शर्मा आईएएस (डीएम गोण्डा) के नाम से वाट्सएप चैनल की हुई शुरुआत

Image
  रिपोर्ट:- आर के मिश्रा सीधे जनता से संवाद के लिए वाट्सएप चैनल का उपयोग करने वाली पहली जिलाधिकारी हैं .....नेहा शर्मा  डीएम गोण्डा का वाट्सएप चैनल जारी, सीधे जुड़ सकेंगे जनपदवासी..... गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अनोखी पहल के तहत उनके कार्यालय का एक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च किया गया है। Neha Sharma IAS  (DM Gonda) के नाम से तैयार इस व्हाट्सएप चैनल के जरिए जनपदवासियों को जनपद से संबंधित हर जानकारी सीधे-सीधे मिलेगी। वह सीधे जिलाधिकारी नेहा शर्मा से संवाद स्थापित कर सकेंगे। जिलाधिकारी गोण्डा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बुधवार को इसके संबंध में सूचना जारी की गई। इस पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है। जिसपर क्लिक करके आप इस वाट्सएप चैनल पर सीधे जुड़ सकते हैं। *👌सीएम की राह पर डीएम....... प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ आम नागरिकों से संवाद के लिए बीते दिनों अपने व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की थी। वह ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री थे। वहीं, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर इस दिशा में पहल करने वाले पहली जिलाधिकारी नेहा शर्मा हैं। बता दें, मेटा (Meta) न...

गणेश पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारा सम्पन्न,हजारों भक्तों ने छका भण्डारे का प्रसाद

Image
रिपोर्ट आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। कस्बा स्थित कौशल वाटिका में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भगवान के भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।शाम चार बजे से ही भक्तिमय के रस में सराबोर लंगर प्रसाद का शुभारंभ पं0 उदयभान मिश्रा के मुखारविंद से मुख्य यजमान दयाशंकर कौशल द्वारा पूजन अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान दयाशंकर कौशल ने बताया कि भगवान गणेश की असीम कृपा व उनकी प्रेरणा से सर्वप्रथम बाल भण्डारे में नन्हे मुन्ने बच्चों को भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया।तदुपरांत सार्वजनिक भण्डारे का शुभारंभ किया गया।जोकि देर रात्रि तक निरन्तर चलता रहा।उक्त भण्डारे में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं व बच्चो की भी भागीदारी रही।       बताते चलें कि नगर स्थित शंकर मन्दिर धर्मशाला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित गणेश पूजन महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसका विसर्जन सोमवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण दर्शन  के पश्चात भौरीगंज स्थित सरयू नदी में किया गया।बुधवार को भगवान गणेश पूजन के उपलक्ष...

श्रीअन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड डे) का आयोजन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत डेहरास में श्री अन्न को बढ़ावा देने एवम् उत्पादन में वृद्धि करने हेतु श्रीअन्न पुरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल एलबी यादव, उप कृषि निदेशक गोंडा पीके ठाकुर एवं योजना सहायक आरपीएन सिंह की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही है।  सहायक विकास अधिकारी कृषि परसपुर डॉ0 अनूप सिंह चौहान द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध श्रीअन्न के बीजों की उपलब्धता बारे में जानकारी दी गई । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 संतकुमार त्रिपाठी द्वारा श्रीअन्न के उत्पादन करने की नई-नई तकनीक के बारे में तथा उससे बनने वाले खाद्य पदार्थों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही साथ उप कृषि निदेशक एवं संयुक्त कृषि निदेशक देवी पाटन मंडल द्वारा श्रीअन्न के मानव जीवन पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई । प्रगतिशील किसान रविशंकर सिंह ने किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से श्रीअन्न के उत्पाद को बेचने एवं प्रसंस्करण ...

रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो मासूमों की मौत,13 जख्मी

Image
दुर्घटना स्थल का जायजा लेने पहुँचे एसपी सिटी कुँवर ज्ञानंजय सिंह रिपोर्ट:- आर के मिश्रा बहराइच।। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर बुधवार दोपहर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिड़ंत में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई,13 लोग घायल हो गये।      प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोण्डा से बहराइच के लिए जा रही रोडवेज बस पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना स्थित इंडेन गैस एजेंसी के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ इलाज के दौरान  जनपद गोण्डा पटेल नगर निवासी सना (2) पुत्री जमाल और रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद नगर डीहा निवासी शिवम (8) पुत्र खेलावन की मौत हो गई।जबकि मृतक सना की मां शबनम, राम खेलावन, लक्ष्मी पत्नी राम खेलावन, और बेटी नैना, बिहार के बेगुसराय निवासी सौरभ पुत्र नौथे,गोण्डा निवासी मीना पत्नी लड्डन,अर्पित मौर्य पुत्र मनोज समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है...

मारपीट में घायल हुई महिला ग्राम प्रधान की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत,

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार......... मुजेहना गोन्डा।।  विगत 31 अगस्त को दो मुस्लिम बिरादरी के पाटीदारों में खूंटा गाडने को लेकर विवाद हुआ था।उक्त विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधान पति के मेवालाल वर्मा के साथ उनकी पत्नी व महिला प्रधान कृष्णावती भी रही थी मौजूद,फिर मारपीट शुरू हुई।जिसमें महिला प्रधान को गंभीर चोटे आई थी। जिनका लख़नऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान केजीएमयू हॉस्पिटल में बीती रात महिला ग्राम प्रधान कृष्णावती उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई। जिसकी 28 दिन  पहले धानेपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज किया था।  आज मृतक महिला ग्राम प्रधान का का शव उसके गांव सीरबनकट जैसे ही पहुंचा रोते बिलखते परिजनों ने मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा महिला ग्राम प्रधान के पति मेवालाल वर्मा ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी है, मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व धानेपुर पुलिस की उपस्थिति में महिल...

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने विश्व विद्यालय मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के सैकड़ों छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर मुख्यालय में ही विश्वविद्यालय निर्माण की मांग किया।  बताते चलें कि छात्रों ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास से अम्बेडकर चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जूलूस निकालकर तख्ती और बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। छात्र अपनी मांगों को लेकर गोंडा मांगे विश्वविद्यालय के जोरदार नारे लगाए। वरिष्ठ छात्र धीरेन्द्र कुमार बरवार ने कहा विश्वविद्यालय गोंडा में बनने से देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों को लाभ होगा। छात्रो ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोंडा में विश्वविद्यालय निर्माण के अपने वादे को याद दिलाते हुये कहा कि विश्वविद्यालय बलरामपुर स्थांतरित होने की खबर से जिले के छात्र छात्राओं एवं आम जनमानस में निराशा व्याप्त है।         इस मौके पर धीरेन्द्र कुमार बरवार, हिमांशु कुमार बरवार, सचिन आर्य, अजीत कुमार बरवार, सुरेंद्र प्रताप बरवार, संजय कुमार...

आगामी शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

Image
आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पालिका परिषद कर्नेलगंज स्थित श्रीगुरुद्वारा साहिब में गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में आगामी 29 सितम्बर दिन शुक्रवार को एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का  आयोजन किया गया है।उक्त शिविर के बारे में भूपेन्द्र सिंह सलूजा एवं जोगिंदर सिंह जॉनी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये बताया कि इस शिविर में लखनऊ के मशहूर इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आंखों में होने वाली सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच की जाएगी।दवा गई जाएगी,साथ ही साथ आँखों मे मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित करते हुए उनका पंजीकरण कर निश्चित तिथि को अस्पताल के वाहन द्वारा इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल लखनऊ ले जाकर ऑपरेशन करने के पश्चात उन्हें श्री गुरुद्वारा साहिब कर्नेलगंज लाकर वापस छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे से ही मरीजो के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।समय से पहुंचकर अपना पंजीकरण काउंटर पर अपना पंजीकरण करवा लें,ताकि कम समय मे ही आपका नेत्र परीक्षण किया जा सके।

यह किसी बाग की झाली झंखाड़ नही है भाई,यह त्यौरासी सुसुंडा मेन् मार्ग है.......

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।   विकासखण्ड परसपुर अंतर्गत त्यौरासी सुसुंडा मार्ग पर राह चलना दूभर है।बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग खंड 2 के अंतर्गत त्यौरासी-सुसुण्डा मार्ग जोकि परसपुर- बालपुर मार्ग से डेहरास -गोण्डा मार्ग को जोड़ती है उस सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर झाड़ियाँ बढ़कर सड़क पर आ गयी। जिसके कारण सड़क एकदम सकरी हो गयी है जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों के साथ साथ दुघर्टना की आशंका बनी रहती है।  झाड़ियाँ बढ़ जाने के कारण सामने दूर तक दिखाई न देने के कारण सड़क पर अचानक से छुट्टा जानवर व सियार ,हिरन,कुत्ते आदि के आना दिखाई नही देता है। इस सड़क से होकर स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों,व ब्लॉक अस्पताल आने जाने वाले लोगो सहित हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन का रहता है।।  वही ग्राम पंचायत सुसुण्डा,प्योली ,मलांव,लोहंगपुर,धनुही आदि ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्ग के किनारे उगी झाड़ियाँ और सरपतों के काफी बढ़ जाने से सड़के काफी सकरी हो गयी है चलना मुश्किल हो रहा है ।

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली,चार गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना नवाबगंज क्षेत्र में गत 22 सितम्बर को फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट की घटना के 04 बदमाश करन यादव उर्फ सूरज पुत्र रोहित कुमार (21) निवासी बखिरा महगूंपुर,अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 राणा गुलाब सिंह (19) निवासी मोहल्ला कहरान कस्बा नवाबगंज,लल्ला उर्फ मनोहर कोरी पुत्र गणेश कुमार (19) निवासी कोल्हमपुर इमाम, व अभय श्रीवास्तव पुत्र संदीप श्रीवास्तव (20) निवासी लालापूरवा अशोकपुर थाना नवाबगंज गोंडा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 02 बदमाश करन यादव व अभिषेक सिंह के पैर में गोली लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है।  वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट का पैसा, 02 मोटरसाइकिल तथा 03 असलहा तथा 2 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस बरामद किया गया।       थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि पुलिस से नगवा मोंड के आगे गोसाई पुरवा के पास सड़क के किनारे इन बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

सरकार पूर्णरूप से पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार करने में जुटी

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा लखनऊ।। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर चारबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण व विकास उनका सपना था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडित जी के उसी सपनों को पूरा कर रही है।।              मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1998 से 2004 तक कार्य करने वाली सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को प्रेरणा मानते हुए गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में चलने वाली सभी योजनाओं के पीछे प्रेरणा पंडित जी के अन्त्योदय का संकल्प ही है। पिछले साढ़े 9 साल में देश के जिस सर्वांगीण विकास को हम सब देख रहे हैं, यह चमत्कार पंडित जी की ही प्रेरणा है।           ...

गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा,हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

Image
            भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित शंकर मन्दिर धर्मशाला पर गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमे प्रतिदिन पण्डित उदयभान मिश्रा तथा उनके सहयोगी वैदिक मण्डली के मुखारविंद से विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया जाता है।वहीं नित्य सायंकालीन आरती में भक्तगणों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। तदुपरान्त प्रसाद वितरण भी किया जाता है। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भक्तों ने दी गणपति को किया विदा      इसी क्रम में सोमवार को दोपहर बाद ढोल भांगड़ा,डीजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन हेतु रथ सजाकर निकाला गया,जिसे नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराते हुये देर रात्रि भौरीगंज स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया। "गणपति बप्पा मोरिया, अगले वरस तू जल्दी आ" के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।   इस दौरान राधा कृष्ण,शंकर पार्वती सहित विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झाँकी निकाली...

ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम बैच प्रशिक्षित

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर मुख्यालय पर लॉक्स फीडिंग हेतु बुक कीपर के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कैडरों का 21 से 30 सितम्बर तक दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।प्रशिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन डेटा फीडिंग से लेकर सभी कार्यों को एप्प पर आपलोड करने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक अजीत कुमार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में दो पाली का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक पाली में तकरीबन चालीस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीएमएम अमित सिंह ने बताया कि प्रथम बैच जो 21 से 25 सितंबर तक था उसका प्रशिक्षण कार्य सोमवार को पूर्ण कर लिया गया है।       उक्त प्रशिक्षण के दौरान बीएमएम अमित सिंह,जितेंद्र यादव,देवदत्त त्यागी,खुशबू शुक्ला,मोहिनी सिंह, साधना सिंह,पूनम दुबे,कंचन सिंह,दयावन्ती सिंह,ज्ञानकुमारी,अंशिका शुक्ला,सुमन वर्मा,आशा सिंह,फूलमती देवी,नीतू सिंह,सपना तिवारी,दुर्गेश्वरी सहित अन्य बीसी सखियाँ व स्वंय सहायता समूह की ...

पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर किया याद

Image
       पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित                              कर दी श्रद्धांजलि रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  जनपद गोण्डा अन्तर्गत परसपुर भाजपा मंडल के शक्तिकेन्दों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। परसपुर मंडल महामंत्री इतेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मंडल के शक्तिकेन्द्र बसन्तपुर ,दुरौनी,मलांव,राजापुर, मरचौर,खैरा,उतरौला,मिझौरा,चरहुवाँ व आटा पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के संथापक पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनायी गयी।      भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं0 दीनदयाल                              उपाध्याय की जयंती मण्डल महामंत्री सहित उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुये उन्हें याद किया।वहीं महामंत्री प्रदीप तिवारी ...

पढ़ाई के दौरान कॉलेज में बेहोश हुई कक्षा ग्यारह की छात्रा लक्ष्मी सिंह

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अचानक एक छात्रा बेहोश हो गयी। जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया,लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में सोमवार को पढ़ाई के दौरान ग्यारहवीं की एक छात्रा लक्ष्मी सिंह पुत्री राकेश सिंह निवासी मोहना एकाएक बेहोश हो गयी। जिसकी सूचना पूरे विद्यालय में जंगल मे आग की तरह फैल गयी।उक्त बालिका को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया।      इस बावत कॉलेज के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि यही छात्रा कुछ दिन पहले भी स्कूल में ही बेहोश हो गयी थी। जिसका सीएचसी में इलाज करवाया जा रहा है परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

मारपीट मामले में चार लोंगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कड़रु निवासी राजेंद्र उर्फ पिंटू सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की रात को विपक्षीगढ़ घर में घुसकर अनायास भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।       इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कड़रु निवासी राघव राम, बच्चा राम, सत्येंद्र पाण्डेय एवं शुभम के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।

दो बाइकों की भिड़ंत में दो जख्मी,एक की हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

Image
        घायल मनोज कुमार गोस्वामी       बाइक भिड़ंत के पश्चात उमड़ी भीड़ रिपोर्ट:- आर के मिश्रा परसपुर गोण्डा।। परसपुर मेन चौराहे पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर से बाइकसवार दो युवक जख्मी हो गये।स्थानीयजनो व पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया।        गौरतलब हो कि रविवार की रात परसपुर क्षेत्र के ग्राम चरहुँआ गोसाईं पुरवा निवासी मनोज गोस्वामी (40) सब्जी खरीदने बाजार आये थे। कि तभी मेन चौराहे पर नौशहरा परसपुर निवासी वीरेन्द्र पाण्डेय की बाइक से टकराकर गिर गये। जिससे दोनों चोटिल हो गये।इस बावत मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने दोनों चोटिलों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया।          चोटिल मनोज गोस्वामी जिला अस्पताल रेफर जहाँ पर चिकित्सक ने मनोज कुमार गोस्वामी की हालत गम्भीर होने का हवाला देते हुये प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं वीरेंद्र पाण्डेय का इलाज कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की ...

गिले शिकवे भुलाकर 04 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी

Image
        परामर्श केंद्र पर विछड़े जोड़ों को समझाते महिला           पुलिसकर्मी रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। जनपद गोण्डा पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में रविवार को परामर्शदाताओं ने बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया, तथा 04 जोड़ो को समझा बुझाकर सुखी जीवन व्यतीत करने हेतु राजी कर लिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव, गंगाधर शुक्ल, राजमंगल मौर्य,  संतोष ओझा, यशोदा नन्दन त्रिपाठी , शशि भारती, महिला आरक्षी शाहिना बानो, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी नेहा सिंह आदि मौजूद रही।

आरपीएफ ने ट्रेन से भाग रहे तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। थाना उसका बाजार के थानाध्यक्ष के द्वारा सहयोग की अपेक्षा करते हुये आरपीएफ निरीक्षक को फोटो भेजकर सूचना दी गई कि आईपीसी के तीन वांछित अपराधियों की ट्रेन से भागने की लोकेशन प्राप्त हुई है।उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुये आरपीएफ निरीक्षक ने सभी आरपीएफ के जवानों को सचेत किया गया।गोरखपुर से गोण्डा की ओर गाडी संख्या 22537 के एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्यो द्वारा तत्परता एवं सजगकता से कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच की भीड़ में छुप कर यात्रा कर रहे बबलू पुत्र स्वगीर्य फजुआ ,सुरेंद्र पुत्र बबलू व रामादेवी पत्नी बबलू निवासी दरगाह थाना बुधेरा जनपद टीकमगढ मध्यप्रदेश को पहचान कर आरपीएफ की टीम पकड़ लिया गया।जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा उसका बाजार के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पपाण्डेय हेड कांस्टेबल अनिल कुमार महिला कांस्टेबल पूनम विश्वकर्मा को सुपुर्द कर दिया गया।

दो वाहनों का ई चालान कर आठ हजार रुपये का हुआ जुर्माना

Image
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।।  थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशक्रम का अनुपालन एवं थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के आदेशानुसार मय पुलिस फोर्स के साथ पसका स्थित सरयू पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अधूरे प्रपत्र व बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों तथा चालकों के विरुद्ध ई चालान किया गया।उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान दो वाहनों का ई चालान कर आठ हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।      पसका बाजार में गस्त करते मय फोर्स के पसका                         चौकी इंचार्ज  वहीं चौकी प्रभारी पसका मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के लिये पसका बाजार में पैदल गस्त किया।

राज्य स्तरीय खेल ट्रॉयल में गोण्डा की बेटियों ने जीत दर्ज कर बढ़ाया विद्यालय समेत जिले का मान

Image
बैडमिंटन में तृतीय स्थान पर रही सिमरन एवं निशा,वहीं चोट खाने के बाद भी कबड्डी फाइनल में पहुंची कोमल..... रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। राज्य स्तरीय खेल ट्रॉयल के लिये कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन एवं जिला व्यायाम शिक्षिका के नेतृत्व में बालिका वर्ग की खिलाड़ी की टीम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व डीसी मैडम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी खिलाड़ी बस से गुरुनानक स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के लिए रवाना हुये।      बालिका खिलाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना                     करते बीएसए गोण्डा जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल ट्रॉयल में लखनऊ स्थित गुरूनानक स्पोर्ट्स कॉलेज में देवीपाटन मण्डल जनपद गोण्डा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो छात्रा सिमरन एवं निशा ने बैडमिंटन डबल में तृतीय स्थान तथा कोमल कबड्डी में फाइनल तक खेलती हुई चोटिल हो गयी। उसके हाथों में चोट लग जाने के कारण आगे नही खेल सकी।फिरभी कोमल का चयन कैम्प के लिये हो गया है। उन्होंने...