चकरौत चौराहे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
चकरौत चौराहे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत रिपोर्ट:- आर के मिश्रा गोण्डा।। कर्नेलगंज–नवाबगंज मार्ग स्थित चकरौत चौराहे पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने जा रहे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और घटना स्थल पर दिल दहलाने वाला दृश्य बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कर्नेलगंज कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर शाहपुर, जयलाल पुरवा निवासी डिप्टी कश्यप (50) के रूप में हुई है। अचानक हुए हादसे की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। परिजन घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार व भारी वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस रास्ते पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि...