गाँव में निकला विशालकाय अजगर,पहुंची वन विभाग की टीम


 

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपालपुर गांव में तालाब के किनारे एक विशालकाय अजगर निकालने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को बोर में भरकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
    अप्रैल माह शुरू होते ही भीषण गर्मी होने लगी है। गर्मी में अजगर बाहर निकल रहे हैं। बुधवार की दोपहर में हरिपालपुर गांव के तालाब में एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर को देखने के लिए लोगों की भी लगी रही। लोगों ने उसे बाहर निकाल तो देखा अजगर के शरीर पर दो स्थान पर प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया है। ग्रामीणों ने से खोल करके वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने विशाल का अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गई। टीम ने बताया अजगर को जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी होने के चलते अजगर बहार निकल रहे हैं। इनको बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस