तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस

 


तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस

आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षा का प्रथम दिवस सोमवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही, जिससे उनकी तैयारी और गंभीरता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल कक्षा दस में पंजीकृत कुल 396 छात्रों के सापेक्ष 350 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 46 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट कक्षा बारह में पंजीकृत 730 छात्रों में से 680 छात्रों ने परीक्षा दी तथा 50 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए।

           प्री बोर्ड परीक्षा देती विद्यालय की छात्राएं

प्रशासनिक प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के दौरान अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। कक्षों की सघन निगरानी के साथ-साथ परीक्षा संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली परीक्षाएं भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जाएंगी, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

      परीक्षा उपरांत विद्यालय से बाहर निकलते छात्र छात्राएं

परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, परीक्षा इंचार्ज दिनेश सिंह, प्रशासनिक प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा के साथ-साथ रामराज, सुनील सिंह, प्रियांशू सिंह, प्रतिमा सिंह एवं अन्य शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे और पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका