संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

 


संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,हत्या की आशंका

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम गलिबहा मधईपुर खाण्डेराय निवासी यदुनाथ सिंह ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसका 29वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह गुरुवार को दिन के तकरीबन डेढ़ बजे घर से सामान लाने के लिये परसपुर बाजार गया था। देर शाम तक वापस न आने पर हम सभी लोग खोजबीन करने लगे।शुक्रवार की सुबह उसे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसका लड़का परसपुर कस्बे के समीप बरदही बाजार में पड़ा है। आनन फानन में जब हम वहाँ पहुंचे तो बरदही बाजार स्थित कुंए के समीप रंजीत मृत अवस्था मे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पिता को आशंका है कि उसके बेटे को किसी ने हत्या कर फेंक दिया है। 

      इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।जिले से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच हेतु साक्ष्य संकलन किया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस