सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। परसपुर क्षेत्र के राजा टोला निवासी सपा नेता ओमप्रकाश सिंह के हत्याकांड मामले में परसपुर पुलिस को एक और कामयाबी मिली। ओमप्रकाश हत्याकाण्ड के पांचवे हत्या आरोपी लल्लन सिंह के पुत्र बलबीर सिंह उर्फ नंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि राजाटोला निवासी सपा नेता मृतक ओमप्रकाश सिंह की हत्या में पत्नी नीलम सिंह ने तहरीर देकर एक अज्ञात समेत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व मे धर्मबीर सिंह उर्फ चन्दन को गिरफ्तार कर लिया था।वहीं एसओजी एवं परसपुर पुलिस टीम के द्वारा मुठभेड़ के दौरान आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन,तथा रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया। चौथे अभियुक्त सूर्यप्रताप उर्फ सूरज सिंह को भी पुलिस ने भौरीगंज मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं शुक्रवार को परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डेहरास चौराहे के पास से उक्त हत्याकांड मुकदमे में वांछित आरोपी अभियुक्त बलबीर सिंह उर्फ नन्दन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Popular posts from this blog

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस