भैंस चोरी मामले में एक नामजद पर केस

 


भैंस चोरी मामले में एक नामजद पर केस

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम चंदई पुरवा डेहरास निवासी विकास पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी एक भैंस तथा पड़वा शुक्रवार की रात में चोर खोल ले गये।आरोप है कि रविवार को जरिये मोबाइल पीड़ित को सूचना मिली कि उसका पड़वा वाहन संख्या यूपी 32 एनएन 1816 पर कुछ लोग रामपुरवा डेहरास में लाद रहे हैं।सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा जिसे देखते ही चालक पड़वा लदी गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ।वहीं वाहन के पास खड़े एक व्यक्ति को पीड़ित ने पकड़ लिया।पीड़ित का कहना है कि विजय नट ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी भैंस व पड़वा की चोरी की है।

इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छतौनी मोड़ मोहना निवासी विजय नट के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस