रास्ते मे नगदी छीनना युवक को पड़ा महंगा,दो अज्ञात समेत तीन पर केस दर्ज
नगदी छीनने के आरोप में दो अज्ञात समेत तीन पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम गलिबहा मधईपुर खांडेराय निवासी जयगोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीड़ित शंकरगंज से अपनी दुकान बंद करने के पश्चात घर आ रहा था। कि तभी रास्ते मे विपक्षीगण गाड़ी रोककर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे।तथा बीस हजार रुपये नगदी तथा सोने की अंगूठी छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात समेत गलिबहा निवासी लविश सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक विनय पाण्डेय द्वारा गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका के तहत माननीय न्यायालय चालान करते हुये मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
