गूँगी भवानी मन्दिर में आयोजित थाल प्रतियोगिता में पूजा यज्ञसैनी प्रथम
गूँगी भवानी मन्दिर में आयोजित थाल प्रतियोगिता में पूजा यज्ञसैनी प्रथम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित गूँगी भवानी मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी तिथि को दीपदान थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।एक से बढ़कर एक सुंदर कला का प्रदर्शन करते हुये बच्चियों ने अपनी अपनी थाल सजाई।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों द्वारा सजाई गई थाल
सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह सहित अन्य सभी अतिथियों का जय माँ गूँगी भवानी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया।
थाल प्रतियोगिता का अवलोकन करते विधायक अजय सिंहतदुपरांत विधायक व चेयरमैन ने थाल प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस दौरान पूजा यज्ञसैनी को प्रथम स्थान, मन्नू कश्यप को द्वितीय स्थान,तृतीय स्थान नीतू सोनी चतुर्थ स्थान निधि सोनी तथा विनी सोनी पांचवे स्थान पर रहीं।इन सभी विजयी प्रतिभागियों को विधायक अजय सिंह के करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितिरत किया गया।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते विधायक अजय सिंह
इस अवसर पर सूरज सिंह,इतेंद्र सिंह,वीपी सिंह,अजय सिंह पप्पू,अनिल शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा दीपक सिंह,प्रशांत सिंह सोमू,राजू सैनी सहित जय माँ गूँगी भवानी सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।






