जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की बढ़ी तिथि

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण की बढ़ी तिथि

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

गोण्डा।। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट आईएन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस