नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

 



नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में विधायक अजय सिंह के निर्देशक्रम में 

‘मेरा देश मेरा अभियान’ के तहत नमो सेवागाथा के तत्वावधान में भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में परसपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लाला बगिया मालव, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, पसका मोड़, मधईपुर कुर्मी, दुरौनी चौराहा, पूरे तिवारी खैरा और मरचौर सहित कई स्थानों पर कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की गई।

मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य किसानों, महिलाओं, बालिकाओं, गरीब परिवारों, छोटे कारोबारियों और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जनधन से जन-सुरक्षा के तहत जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी सुविधाएं भी संचालित हैं। वहीं महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाएं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हैं।


इस अवसर पर राम सिंह, बजरंगी यादव, अनुज प्रताप सिंह ‘पुत्ती’, प्रदीप तिवारी, कृष्णपाल मिश्रा, रमेश यादव, आदर्श शुक्ला ‘आदेश’, भानुप्रताप सिंह, बृजेश शुक्ला, आनंद सिंह, रामबरन सरोज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस