छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प


छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

👉नशे के खिलाफ जागरूकता से ही बनेगा स्वस्थ समाज.......डॉ सीमा तिवारी


परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, मुख्य वक्ता ओम नारायण सिंह एवं डॉ. दयाशंकर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।


प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने कहा कि युवावस्था जीवन का महत्वपूर्ण दौर है। इस समय नशे जैसी बुरी आदतों से दूरी बनाकर युवा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

विज्ञान संकाय के गणित विभागाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता ओम नारायण सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क और मानसिक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की।

जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष राजमान प्रसाद वर्मा ने नशे से होने वाले नुकसान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रवक्ता नरेंद्र नाथ पांडेय ने युवाओं के नशे की ओर आकर्षित होने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकता है।
गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस