रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 


रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

विभिन्न योजनाओं और विकसित भारत की थीम पर बनाई आकर्षक रंगोलियां

परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में सोमवार को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देश में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकसित भारत की परिकल्पना को रंगोलियों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

संगीता, पलक, मुस्कान, खुशी, शिल्पी और रेशमा ने विकसित भारत की थीम पर रंगोली बनाई। आलोक ने भारत के मानचित्र को रंगों से सजाया, जबकि कपिल और करण ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतिज्ञा, महक, छाया, नगमा और शिवानी ने आकर्षक आकृति वाली रंगोली बनाई। सूरज और सोनू ने रॉकेट का मॉडल तैयार किया। वहीं यशराज और विभु ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मॉडल रंगोली के जरिए प्रस्तुत किया।


विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की रंगोलियां आकर्षक रहीं, इसलिए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।




इस अवसर पर सहायक अध्यापक महेश कुमार, अखिलेश कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस