समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धूमधाम से मना जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धूमधाम से मना जन्मदिन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित सद्गुरु मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि योगेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुये वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली की व्यवस्था क्या थी आज क्या है खुद ही देख लीजिये।इस सरकार में सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई को बढ़ावा मिला है।इसी क्रम में अभी सरकार द्वारा हाल में लिये गये परिषदीय विद्यालयों की मर्जिंग व्यवस्था पर तंज कसते हुये कहा कि हमारी सरकार में एक किलोमीटर पर विद्यालय बनने की कवायद की गई थी।और आज सरकार विद्यालय को बंद करने का नया खेल रच रही है।उन्होंने कहा कि इसमें शिक्षकों अभिभावकों एवं उन नौनिहालों का क्या दोष है।यह तो अपने विभागीय अधिकारियों से पूछना चाहिये कि परिषदीय विद्यालयों में प्राइवेट विद्यालय की अपेक्षा बच्चो का नामांकन क्यों होता है।कहाँ से कमियां है। उन कमियों को खोजने एवं उसे सुधारने के बजाय स्कूलों को बंद करने का ही काम शुरू कर दिया गया।
प्रदेश सचिव दिग्विजयसिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार की नीति सभी को समझ मे आ गयी है,बस जनता को अगले चुनाव का इंतजार है।जिसमे वह अपने हर फैसले पर मुहर लगाकार सरकार को जवाब दे देगी।विद्यालय मर्जिंग के खिलाफ़ उन्होंने कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि इस विद्यालय के बच्चे नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में ही जायेंगे।वह बच्चे प्राइवेट स्कूलों में भी जा सकते है।कल को दूसरे विद्यालय में भी बच्चों की संख्या मानक से कम होने पर उसे भी बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुये मशविरा देने की नीयत से कहा कि इससे बेहतर यह था कि सरकारी विद्यालयों को मर्ज करने के बजाय प्राइवेट स्कूलों को सख्त करना चाहिये। कितने प्राइवेट स्कूल बिना मान्यता एवं मानक विहीन होने के बावजूद भी धड़ल्ले से चल रहे है।उन पर सरकार अंकुश नही लगा सकती।क्योंकि उनकी मजबूरी है।
उक्त कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, रामपाल सिंह, असलम फारूकी, रामसुमिरन पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, राजेश सिंह, सूरज सिंह,राजन सिंह,फहीम अहमद,राधेश्याम सोनी,अरुण शुक्ला अमरनाथ यादव,गौरव सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।




