विधायक अजय सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया

 


विधायक अजय सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह का 42वाँ जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित विधायक आवास पर करनैलगंज विधानसभा के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने एक साथ केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु होने की कामना की।इस भावपूर्ण मौके पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को केक व मिष्ठान्न खिलाकर अपने प्रिय नेता के प्रति अपने स्नेह और सम्मान का इज़हार किया। जन्मदिन के इस सादगीपूर्ण आयोजन में उल्लास की छाया साफ़ झलक रही थी। तरबगंज विधायक प्रेम नारायन पाण्डेय एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावन सिंह ने भी विधायक अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


      तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय ने विधायक    अजय सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं ,आशीर्वाद

    वहीं, करनैलगंज स्थित विधायक के पैतृक गांव कडरू परसपुर में भी जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाया गया। विधायक के पूज्य पिता श्री शिवकुमार सिंह ने अपने निवास स्थान पर केक काटकर अपने सुपुत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की और भगवान से यश, कीर्ति और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद मांगा।इसी क्रम में विधायक कार्यालय परसपुर में भाजपा नेता इतेन्द्र सिंह गुड्डू द्वारा भी केक काटा गया और जनप्रिय विधायक की सफलता और सतत जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।


        विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट करते मण्डल अध्यक्ष

इस शुभ अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष परसपुर वंश बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष आशीष गिरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष माधवराज तिवारी, सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा, दीपक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह मसौलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता व सैकड़ों शुभचिंतक शामिल रहे।


मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह को केक खिलाते विधायक

कार्यक्रम के दौरान हर चेहरा उत्साह से भरा नजर आया और चारों ओर "जय श्रीराम" व "अजय सिंह ज़िंदाबाद" के नारों की गूंज सुनाई दी। सभी ने एक स्वर में विधायक अजय सिंह को जनहित के कार्यों के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की नई ऊँचाइयों की कामना की।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस