डीएम नेहा शर्मा का स्थानांतरण, मिर्जापुर डीएम को मिला गोण्डा का दायित्व
डीएम नेहा शर्मा का स्थानांतरण, मिर्जापुर डीएम को मिला जनपद का दायित्व
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा की तेजतर्रार जिलाधिकारी नेहा शर्मा का स्थानान्तरण कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निवर्तमान जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शासन द्वारा प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन का दायित्व सौंपा गया। वहीं जनपद मिर्जापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को गोण्डा की कमान सौंपी गई।
श्रीमती प्रियंका निरंजन उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह मिर्ज़ापुर के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होने से पहले बस्ती जिले के डीएम के रूप में कार्यरत थीं।
