छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम


छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर, गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा पूरे लाली गांव में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी श्रीमती कृष्णावती पत्नी ओम प्रकाश गौतम, निवासी लालापुरवा पूरे लाली थाना परसपुर जनपद गोंडा ने थाने में दी गई सूचना में बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2025 को वह अपने घर के पास ही राम केवल गौतम के घर दुरदरिया (चबाने) गई थीं। वहां से लौटने पर जब वह अपने घर पहुंचीं, तो देखा कि उनकी पुत्री खुशी गौतम (उम्र 18 वर्ष) ने घर की छत के छज्जे पर लगे कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस बावत थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मृतका में माता द्वारा दी गयी फौती सूचना दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय गोंडा भेजा गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस