पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

 


पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक परसपुर मण्डल में आयोजित की गई।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार को विधायक अजय सिंह के जनसेवा केंद्र, आटा में बैठक आहूत की गई, जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता मुख्य अतिथि तथा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, मार्ग निर्धारण तथा ठहराव स्थलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पदयात्रा संयोजक अनुपम मिश्र ने बताया कि इस माह के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित पदयात्रा करनैलगंज के एक निजी मैरिज हाल से प्रारंभ होकर तीन पड़ावों के बाद चकरौत में समाप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,जिला मंत्री विनय शर्मा, विनोद सिंह, विष्णु प्रताप नारायण सिंह पूर्व जिला महामंत्री,मण्डल अध्यक्ष आशीष गिरि, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनाथ सविता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस