देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा स्थल पर क्रिकेट मैच का आयोजन
देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा स्थल पर क्रिकेट मैच का आयोजन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। क्षेत्रीय क्रीड़ा स्थल, देवीपाटन मंडल गोण्डा में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की ओर से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में बैंक के एजीएम राजकुमार द्विवेदी, राहुल यादव, खेमेंद्र मीना, सौरभ, श्याम जी, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, डीआरएम भानू सिंह सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। मैच में गंगेश सिंह (गोण्डा), शिवपूजन कन्नौजिया (चीफ इंजीनियर, रेडियो अवध गोण्डा), प्रभात तिवारी (तहसील मीडिया प्रभारी, नैशनल करप्शन एंड के (एच डब्लू ओ) विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एजीएम श्री राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। आज की भागदौड़ और मिलावट भरी जिंदगी में खेल तनाव, कोलेस्ट्रॉल और फैट को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।”
वहीं, गंगेश सिंह ने बताया कि बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर ऐसे खेल आयोजन किए जाते रहते हैं, जिससे टीम भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और नियमित रूप से किसी न किसी खेल या वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
श्री सिंह ने आगे कहा कि “अच्छे खानपान और नियमित व्यायाम पर ध्यान देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि बढ़ती बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।”


