आईसीटी प्रतियोगिता 2025 : मनोज व रेशमा बने जनपद के टॉपर


आईसीटी प्रतियोगिता 2025 : मनोज व रेशमा बने जनपद के टॉपर


👌राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए दोनों का चयन.....

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। दर्जीकुआँ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मन्नी जोत बभनजोत की रेशमा कुमारी ने शानदार प्रस्तुति देकर शीर्ष स्थान पर जगह बनाई। दोनों प्रतिभागी अब जिले की ओर से राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएँगे।


कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीर बहादुर सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में जिले के 16 विकासखंडों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिए गए प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया। निर्णायक मंडल में डॉ. लोहांश कल्याणी (लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज), गोपी कृष्ण यादव (राजकीय पॉलिटेक्निक) तथा गणेश कुमार (डायट) शामिल रहे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।कार्यक्रम के अंत में दोनों विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


इस मौके पर सत्येंद्र कुमार मिश्रा, गंगा बक्स सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय, श्रवण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, महेश चौधरी, अखिलेश कुमार,हनुमान प्रसाद कुशवाहा,साधन कुमार मिश्रा, अशोक पाण्डेय, तिलकराम वर्मा,अरविंद सिंह, रामदीन विश्वकर्मा सहित कई शिक्षकों एवं अधिकारियों ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।







Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस